बुध का कन्या राशि में गोचर: जानें शेयर बाजार समेत देश-दुनिया पर इसका प्रभाव

एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बुध का कन्या राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि यह देश-दुनिया को कैसे प्रभावित करेगा और इस दौरान शेयर बाजार में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे। इन सभी विषयों की जानकारी के लिए ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों में बुध को सबसे छोटा और तेज़ गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह सूर्य के सबसे निकट है। बुध लगभग 23-28 दिनों बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं यानी एक राशि में वह 23-28 दिनों तक विराजमान रहते हैं। इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। बुध को कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त है और यह इनकी उच्च राशि भी है। अब बुध कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। आइए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध का कन्या राशि में गोचर की समय व तिथि।

बुध का कन्या राशि में गोचर: तिथि और समय

जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि बुध ग्रह को एक राशि में गोचर करने के लिए लगभग 23-28 दिनों लगते हैं। इसी क्रम में इस बार बुद्धि के कारक ग्रह बुध 01 अक्टूबर, 2023 की शाम 08 बजकर 29 मिनट पर अपनी राशि यानी कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जो इसकी उच्च राशि भी है। आइए अब देखते हैं कि इसका देश दुनिया और राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर के सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव सभी 12 राशियों व देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। आइए अब जानते हैं देश-दुनिया में इसके क्या प्रभाव देखने को मिलेंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कन्या राशि में बुध का प्रभाव

कन्या राशि में बुध के महत्व का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि इस ग्रह के लिए कन्या से बेहतर कोई अन्य स्थान नहीं है। वैदिक ज्योतिष में, बुध कन्या राशि में उच्च के होते हैं और ऐसे में, यह स्थान अत्यधिक अनुकूल माना जाता है। बुध व्यक्ति को मजबूत संचार कौशल प्रदान करता है। साथ ही, यह सोचने और दूसरों से बातचीत करने के तरीके, विचार आदि को नियंत्रित करता है। जबकि कन्या राशि मन का प्रतीक है, जो व्यावहारिकता और सटीकता का प्रतिनिधित्व करती है इसलिए कन्या राशि में जब बुध प्रवेश करते हैं तो यह जातक को उत्पादकता और दक्षता प्रदान करता है। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। रोमन काल में बुध को संचार और व्यापार के देवता के रूप में पूजा जाता था। 

कन्या राशि में बुध, व्यक्ति को मजबूत संचार कौशल प्रदान करता है इसलिए जातक लेखन में अच्छा प्रदर्शन करता है। अत: इनके लिए लेखन एक अच्छा करियर विकल्प है। बुध व्यक्ति की विचारशीलता का मार्गदर्शन करने के साथ ही, सूचनाओं की प्रक्रिया और दूसरों के साथ संचार कौशल को शासित करता है। ये जातक चिकनी-चुपड़ी बातें करने में रुचि नहीं रखते हैं और बातों के घोल-मेल से बचकर, सीधे मुद्दे पर आना चाहते हैं। कन्या राशि वाले, ज्यादा जानकारी प्राप्त करके, उसमें से अनावश्यक चीज़ों को अलग करने में माहिर होते हैं। ऐसे में, कन्या राशि से बुध के गुजरने पर, व्यक्ति की विश्लेषणात्मक जानकारी की शक्ति मजबूत हो जाती है।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

बुध का कन्या राशि में गोचर: वैश्विक स्तर पर प्रभाव

मीडिया एवं पत्रकारिता

  • भारत सहित दुनिया भर में मीडिया, पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में लोकप्रियता और अवसरों में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
  • पत्रकारिता, मीडिया, पीआर से जुड़े लोग इस समय अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे और इन्हें लाभ प्राप्त होगा।

बैंकिंग और वित्त

  • बैंकिंग और वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस दौरान लाभ हो सकता है और इस क्षेत्र में तेज़ी से वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही, मांग बढ़ेगी।
  • बुध के गोचर के दौरान बैंकिंग सेक्टर में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है और जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।
  • गणितज्ञों और रिसर्चस को भी इस गोचर से अधिक लाभ हो सकता है।

ज्योतिष एवं अनुसंधान

  • ज्योतिषयों जैसे- टैरो, अंकज्योतिष, रहस्य विज्ञान से जुड़े क्षेत्र के लोगों के लिए यह गोचर फायदेमंद साबित होगा।
  • बुध के गोचर के दौरान दुनिया भर के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को फायदा हो सकता है और उन्हें नए आविष्कार करने और नए शोध करने में काफी लाभ और मदद मिल सकती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

बुध का कन्या राशि में गोचर: शेयर बाजार की भविष्यवाणी

बुध 01 अक्टूबर, 2023 को अपनी राशि कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध शेयर बाजार, व्यापार, वित्त के कारक ग्रह हैं। ऐसे में, बुध का कन्या राशि में गोचर शेयर बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस गोचर का सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव शेयर बाजार में देखने को मिलेगा क्योंकि शेयर मार्केट के लिए बुध प्रमुख ग्रह माने जाते हैं और इनका प्रभाव विशेष रूप से पड़ता है। तो आइए आगे बढ़ते हैं और देखते हैं कि बुध का कन्या राशि में गोचर के दौरान किस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार,

  • अक्टूबर के महीने में होने वाले बुध का कन्या राशि में गोचर, पब्लिक सेक्टर, फ़ार्मा सेक्टर, बैंकिंग और फाइनेंस सेक्ट, वनस्पति तेल इंडस्ट्रीज़, डेयरी प्रोडक्ट आदि में तेज़ी आने के योग बन सकते हैं।
  • वहीं दूसरी ओर आशंका है कि ओएनजीसी, ओसीआई, लेदर इंडस्ट्रीज़, कोल इंडस्ट्रीज़, ऊलेन मिल्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, टाटा पॉवर, परफ़्यूम एंड कॉस्मेटिक इंडस्ट्री आदि में मंदी का दौर रहे।
  • शिपिंग कॉर्पोरेशन, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, इंफॉर्मेशन टेक्नोलोजी आदि क्षेत्रों को लाभ मिलने की संभावना है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.