आज बजट में सरकार की तरफ से मिडिल क्लास को मिल सकता है ख़ास तोहफ़ा !

लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी भारी जीत दर्ज करने के बाद केंद्र में दूसरी बार आयी मोदी सरकार के इस सत्र का पहला बजट आज पेश होने जा रहा है। इस बार आज बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पहली बार सरकार का बजट पेश करने जा रही हैं। सूत्रों की माने तो इस बार के बजट में खासतौर से मध्यम वर्ग के लिए विशेष सुविधा मुहैया करवाई जा सकती है। उन्हें सरकार की तरफ से कुछ विशेष तोहफे मिल सकते हैं।

आज बजट में मिडिल क्लास को मिल सकता है ये तोहफ़ा

आपको बता दें कि आज मिडिल क्लास को सरकार की तरफ से पहले तोहफे के रूप में टैक्स दरों में कटौती मिल सकती है। जहाँ एक तरफ इनकम टैक्स की छूट सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर तीन लाख किया जा सकता है, वहीं दूसरी तरफ सालाना पांच से आठ लाख रूपये कमाने वालों के लिए केवल दस प्रतिशत के टैक्स स्लैब को लागू किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर कामकाजी मध्यम वर्ग के लिए ये साल का बड़ा तोहफा होगा।

बजट में किसानों के लिए विशेष सुविधाओं का एलान किया जा सकता है

जिस देश की आधी आबादी खेती के बल पर ही अपना गुज़र बसर कर रही हो उसके लिए बजट में विशेष सुविधाओं का एलान तो अवश्य होना चाहिए। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश किये जाने वाले बजट में मुख्य रूप से किसानों के लिए विशेष फण्ड का एलान कर सकती हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण और सिंचाई से संबंधित भी कुछ विशेष घोषणाएँ की जा सकती हैं। दूसरी तरफ इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री में “मेक इन इंडिया” को बढ़ावा मिल सकता है। किसानों को आर्थिक मज़बूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन की घोषणा की जा सकती है। विज्ञान के क्षेत्र में भी नए वैज्ञानिक मिशन की घोषणा आज संभव है।

गावों में रहने वालों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएँ की जा सकती हैं

आज बजट पेशी के दौरान सरकार की तरफ से साल 2022 तक गावों में कच्चे मकान में रहने वालों के लिए पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध करवाने का एलान किया जा सकता है। इसके साथ ही साल 2022 तक भारत के सभी गावों को हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने का भी एलान किया जा सकता है। गावों में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी विशेष सुविधाएँ मुहैया करवाई जा सकती है। साथ कृषि के क्षेत्र में विकास के लिए भी विशेष सुविधा मुहैया करवाई जा सकती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.