बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग; करें राशि अनुसार उपाय!

बुद्ध पूर्णिमा 2023: हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख माह की पूर्णिमा को गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्त भी हुई थी। सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। साल 2023 में पड़ने वाली बुद्ध पूर्णिमा कई ख़ास संयोग लेकर आ रही है, जो कुछ राशियों वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। पहला संयोग यह है कि इस दिन साल का पहले चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक दुर्लभ संयोग है। इसके अलावा इस दौरान नक्षत्रों में भी कई दुर्लभ परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छे साबित होने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में जानते हैं कि इस साल की बुद्ध पूर्णिमा का महासंयोग किन राशिवालों के लिए लाभकारी होगा और इसके साथ ही जानेंगे राशिनुसार उपाय, तिथि, पूजा विधि और भी बहुत कुछ।

Varta Astrologers

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

बुद्ध पूर्णिमा 2023: तिथि व मुहूर्त

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ: 04 मई, गुरुवार की रात 11 बजकर 45 मिनट से शुरू 

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त: 05 मई, शुक्रवार की रात 11 बजकर 05 मिनट तक। 

उदय तिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 05 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी।

बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा महासंयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 5 मई को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। चंद्र ग्रहण 5 मई शुक्रवार की रात 8 बजकर 44 से शुरू होगा और 6 मई की मध्य रात्रि 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस दिन सूर्योदय के बाद सिद्धि योग बन रहा है जो काफी शुभ माना जाता है। यही नहीं इस दिन पूरे समय स्वाति नक्षत्र भी रहेगा जिसे बेहद फलदायी माना गया है। बता दें कि सिद्धि योग सूर्योदय से प्रातः 9 बजकर 15 मिनट तक और स्वाति नक्षत्र सुबह से रात 09 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं, भद्राकाल सुबह 05 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। चूंकि इस भद्रा का वास पाताल है इसलिए इसका किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुद्ध पूर्णिमा 2023 के दिन क्या करें, क्या नहीं

  • सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व उठकर घर की साफ-सफाई करना चाहिए।
  • पूरे दिन का उपवास रखना चाहिए व रात के समय फूल,धूप, दीप, अन्न, गुड़ चंद्रदेव को अर्पित करना चाहिए।
  • मंदिर जाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और पूरे विधि-विधान से उनका पूजन करना चाहिए।
  • संभव हो तो इस दिन गंगा स्नान ज़रूर करना चाहिए। इससे कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है।
  • इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है और ऐसे में ब्राह्मणों को जल से भरा हुआ मिट्टी का कलश और अलग-अलग प्रकार के पकवान दान करना चाहिए।
  • इस दिन तामसिक भोजन जैसे- प्याज, मांस-मछली, शराब आदि से दूर रहना चाहिए।
  • साथ ही किसी की बुराई करने से बचना चाहिए।

बुद्ध पूर्णिमा 2023 का महत्व

वैशाख माह को सबसे पवित्र माह माना गया है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व है। वैशाख मास की पूर्णिमा को अलग-अलग जगहों पर भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है जैसे- वैशाखी पूर्णिमा,पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा आदि। शास्त्रों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा सभी में सबसे श्रेष्ठ मानी गई है। यह त्यौहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन कई हज़ार श्रद्धालु पवित्र तीर्थ स्थलों में स्नान करते हैं और दान भी करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

बुद्ध पूर्णिमा 2023: राशिनुसार उपाय

बुद्ध पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार उपाय करना विशेष फलदायी साबित हो सकता है। इन उपायों को बाकी राशि वाले भी कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में। 

मेष राशि

बुद्ध पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातकों को चावल व मेवे से बनी खीर का वितरण करना चाहिए। ऐसा करने से मन को शांति व बल प्राप्त होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों इस दिन गरीबों व असमर्थ लोगों को जरूरत की वस्तुएं दान करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। 

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को इस दिन सूर्योदय के समय पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्ति पाता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक को इस दिन छतरी का दान करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस माह में छाया दान करने वाली चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शहद, कच्चा दूध, बेलपत्र, शमी के पत्ते व फल चढ़ाना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंदन को घिसकर उसमें केसर मिलाकर भगवान शंकर को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुकून बना रहता है और साथ ही, पति और पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता आती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस दौरान जरूरतमंदों को ठंडक पहुंचाने वाली चीजें जैसे- पंखा, कूलर के अलावा अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर से दुख दरिद्रता दूर होती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। अगर आप शादीशुदा है तो पति या पत्नी साथ में मिलकर अर्घ्य दे सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में खुशियां बनी रहती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस पवित्र दिन मौसमी फल जैसे- आम, तरबूज, खरबूजा आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक जीवन खुशहाल बना रहता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को 5 या 7 ब्राह्मणों को गुड़ के साथ तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पापों का नाश होता है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को बुद्ध पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर शहद, कच्चा दूध, बेलपत्र या शमी पत्र और फल व फूल भगवान शिव चढ़ाना चाहिए। इससे भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस दिन तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन और पानी का इंतजाम करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

बुद्ध पूर्णिमा पर इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा!

बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद बेहद खास योग बन रहा है। यह कुछ राशिवालों के लिए बेहतर अवसर लेकर आएगी। आइए जानते उन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन बनने वाला संयोग बेहद फलदायी साबित होगा। व्यापार करने वाले जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने व्यापार में नित नई प्रगति करते नजर आएंगे। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा जिससे आपके बिज़नेस में खूब उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस अवधि में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे और अपने कार्यों को समय पर पूरा करेंगे जिसके फलस्वरूप पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह अवधि आपके लिए अनुकूल साबित होगी। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे जिसके बदौलत कार्य में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

बुद्ध पूर्णिमा के दिन बन रहे दुर्लभ संयोग से सिंह राशि के जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। जिनका खुद का बिज़नेस है उन्हें अपनी उम्मीद से कई गुना अच्छी डील मिलने मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपके वरिष्ठ आप से प्रसन्न रहेंगे। साथ ही, आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा और इसके चलते आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं जो कि आपको अपार सफलता प्रदान करेगा। यदि आप शेयर मार्केट में पैसे निवेश करते हैं तो आपको लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि

चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग मकर राशि वालों के लिए भाग्योदय जैसा हो सकता है। आर्थिक रूप से इस दौरान आप अच्छी कमाई करने में सक्षम होंगे और साथ ही साथ धन की बचत भी कर सकेंगे। आप इस दौरान अपने धन को किसी सही जगह निवेश भी कर सकते हैं। इसके अलावा संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहद खुश नज़र आएंगे। आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहेगा और आपके रिश्ते में प्यार ही प्यार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप और आपके जीवनसाथी घर-परिवार में होने वाले किसी समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई देंगे। सेहत की बात करें तो आप इस दौरान ऊर्जा से भरे रहेंगे जिस कारण आपकी इम्यूनिटी भी मज़बूत बनी रहेगी और आप पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.