बृहस्पति मीन राशि में मार्गी: 24 नवंबर को गुरु मार्गी होकर करेंगे शुभ योगों का निर्माण, इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार!

देव गुरु बृहस्पति के नाम से प्रसिद्ध गुरु ग्रह को नवग्रहों में विशेष स्थान प्राप्त है जिन्हें देवताओं के गुरु का दर्ज़ा प्राप्त है। मान्यता है कि बृहस्पति किसी व्यक्ति के जीवन में तरक्की और उन्नति के द्वार खोलते हैं। धन, पुत्र, विवाह और ज्ञान के कारक ग्रह बृहस्पति अब मीन राशि में मार्गी होने जा रहे है। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको बृहस्पति मीन राशि में मार्गी से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान करेगा जैसे तिथि, समय एवं प्रभाव। इनकी मार्गी अवस्था करेगी किस योग का निर्माण? किन उपायों को करने से बृहस्पति मार्गी अवस्था में देंगे शुभ परिणाम? साल के आखिरी महीने के लिए कैसे साबित होंगे मार्गी बृहस्पति लकी? इन सवालों का जवाब मिलेगा आपको इस ब्लॉग में।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

बृहस्पति का ज्योतिष में महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी नौ ग्रहों में बृहस्पति को शुभ ग्रह और लाभ प्रदान करने वाला माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु शुभ स्थिति में होता है उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती है और वह व्यक्ति हर जगह सम्मान प्राप्त करता है। बृहस्पति को जीव कारक ग्रह भी कहा जाता है। इसके अलावा, यह धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। 

बृहस्पति लगभग 4 महीने के लिए एक राशि में वक्री अवस्था में रहते हैं और अब ये मीन राशि में पुनः वक्री से मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में, साल 2022 के आखिरी महीने के लिए मार्गी बृहस्पति बेहद भाग्यशाली साबित होंगे जो निश्चित रूप से विभिन्न राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित करेंगे। अब आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं बृहस्पति मीन राशि में मार्गी के समय और तिथि पर।   

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बृहस्पति मीन राशि में मार्गी: तिथि और समय

आपको बता दें कि बृहस्पति देव ने 13 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश किया था और इसी राशि में गुरु 29 जुलाई 2022 को वक्री हो गए थे और अब ज्ञान और अध्यात्म का ग्रह बृहस्पति स्वयं की राशि मीन में 24 नवंबर, 2022 गुरुवार की सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर मार्गी होने जा रहा है। 

ऐसे में, बृहस्पति नवंबर के अंत में मार्गी होने जा रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप वर्ष 2022 के अंतिम माह दिसंबर में गुरु बृहस्पति के शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जातकों को प्रोफेशनल,आर्थिक, रिलेशनशिप और स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। अब हम बात करेंगे उन शुभ योगों के बारे में जो गुरु ग्रह मार्गी होकर बनाएंगे। 

बृहस्पति के मीन राशि में मार्गी होने से बनेंगे ये दो शुभ योग 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और युति से बनने वालों योगों को बहुत अहम माना जाता है। इसी तरह, बृहस्पति ग्रह 24 नवंबर 2022 को स्वराशि मीन में मार्गी होने जा रहे हैं जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस योग को बेहद शुभ माना जाता है, विशेष रूप से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के लिए। 

दूसरी तरफ, जब बृहस्पति अपनी ही राशि मीन, धनु या उच्च राशि कर्क में प्रवेश करते हैं तब हंस पंच महापुरुष योग बनता है। इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है जो व्यक्ति के करियर, भाग्य, वित्त और सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है। ऐसे में, बृहस्पति मीन राशि में मार्गी होने से बनने वाले योगों का प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर पड़ता दिखाई देगा। अब हम जानेंगे उन राशियों के बारे में जिनके लिए ये योग भाग्यशाली साबित होंगे ।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

बृहस्पति मीन राशि में मार्गी: इन राशिवालों की हर मनोकामना होगी पूरी  

मेष राशि

यदि हम मेष राशि के जातकों की बात करें तो बृहस्पति आपके बारहवें भाव में मार्गी होंगे और इसके परिणामस्वरूप आपको धन लाभ होने की संभावना है। लंबे अर्से से अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है और माता की सेहत में भी सुधार आएगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे जबकि नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी। 

कर्क राशि

कर्क राशि के भाग्य भाव में बृहस्पति मार्गी होंगे और ऐसे में, आपके जीवन से तमाम परेशानियां दूर होगी। हर कदम पर भाग्य साथ देगा। संभव है कि आपको कामकाज के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ें। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा।   

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह सातवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। बृहस्पति के मार्गी होने से जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और बड़े भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। साथ ही, घर-परिवार में आप धार्मिक आयोजन भी करवा सकते हैं और जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलने की संभावना है। 

सिंह राशि

इस राशिवालों के जीवन में मार्गी गुरु खुशियां लेकर आ सकते हैं और ये आपके छठे भाव में मार्गी होंगे। इस अवधि में आपको नौकरी के नए अवसर मिलने के साथ-साथ आय में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, निवेश भी फलदायी साबित होगा। 

वृश्चिक राशि

वृचिक राशि के पांचवें भाव में बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं और गुरु ग्रह के मार्गी होने से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है और संभव है कि इस दौरान किसी नए काम की आप शुरुआत करें। महिलाओं के लिए गुरु ग्रह की मार्गी अवस्था शुभ सिद्ध होगी। 

बृहस्पति की मार्गी अवस्था के दौरान इन उपायों को करने से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि 

  • बृहस्पति के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए अनामिका उंगली से प्रतिदिन मस्तक पर केसर का तिलक करें, लेकिन इस तिलक की शुरुआत बृहस्पतिवार के दिन से करें।  
  • गुरु ग्रह के मार्गी होने की अवधि के दौरान प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान, ध्यान आदि करने के बाद श्री हरि विष्णु और माँ लक्ष्मी का पूजन करें। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
  • बृहस्पति को मज़बूत करने के लिए गुरु की मार्गी अवस्था के दौरान शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और इसके पश्चात शिव लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ करें। इससे करियर एवं परिवार में चल रही समस्याएं दूर हो जाएगी। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.