बृहस्पति गोचर 2021: गुरु हैं कमजोर तो अपनाएं ये आसान उपाय, होगा फायदा ही फायदा

बृहस्पति ग्रह को सभी ग्रहों के बीच गुरु का दर्ज़ा प्राप्त है। बृहस्पति सभी ग्रहों में सबसे ग्रह है। बृहस्पति की बात इसलिए क्योंकि बृहस्पति इस साल 5 अप्रैल को कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जहाँ बृहस्पति ग्रह ज्ञान, बुद्धि, क़ानून, अध्यात्म, साहित्य, आदि का कारक ग्रह है, वहीं कुंभ राशि वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान, पुरुष्कार आदि की कारक राशि है। ऐसे में यह गोचर ज्योतिष शास्त्र के नजरिये से बेहद दिलचस्प रहने वाला है। 

जाहिर है कि किसी के लिए यह गोचर शुभ फल देने वाला साबित होगा तो कुछ के लिए यह गोचर मनचाहा फल देने वाला साबित नहीं होगा। ऐसे में आज हम आपको बृहस्पति देवता को प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय बताएँगे जिसको कर के आप विशेष फल प्राप्त कर सकते हैं। ख़ास कर के वैसे जातक जिनकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है, वे अगर इन उपायों को अपनाएंगे तो उनके लिए यह बेहद लाभकारी साबित होगा। लेकिन उससे पहले बृहस्पति के इस गोचर के बारे में थोड़ी सी जानकारी ले लेते हैं। 

बृहस्पति का गोचर तिथि,समय और अवधि 

तिथि : 05 अप्रैल, 2021 

समय : शाम के 06 बजे से

बृहस्पति देवता को प्रसन्न करने के आसान उपाय 

  • बृहस्पति देवता को पीला रंग बेहद प्रिय है ऐसे में बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करने से बृहस्पति देवता बहुत प्रसन्न होते हैं।
  • बृहस्पति को मजबूत करने के लिए पीले रंग का भोजन जैसे कि आम, लड्डू, कढ़ी आदि का ज्यादा सेवन करें।
  • सप्ताह में एक दिन यानी कि बृहस्पतिवार के दिन नमक का सेवन न करें।
  • बृहस्पतिवार के दिन तोते को चने की दाल खिलाएं। इससे गुरु बेहद प्रसन्न होते हैं। तोते को बुध का रूप माना जाता है और बुध को बृहस्पति का पुत्र बताया गया है। ऐसे में बुध देवता के प्रसन्न होने से भगवान बृहस्पति भी प्रसन्न होते हैं।
  • जिन जातकों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर है वे हर बृहस्पतिवार के दिन चांदी की कटोरी में केसर का तिलक बनाएं और उस तिलक को नाभि और माथे पर लगाएं। इससे बृहस्पति देवता अति प्रसन्न होते हैं।
  • गुरुवार के दिन नहाने के पानी में हल्दी या केसर मिलाकर स्नान करें।
  • गुरुवार को सुबह जल्दी उठें और स्नान कर के भगवान बृहस्पति की आराधना करें। उन्हें पीले वस्त्र पर विराजमान करें। इसके बाद पंचोपचार से उनकी पूजा करें। भगवान बृहस्पति को पीले फूल और पीले रंग का पकवान चढ़ाएं। बृहस्पति देवता की विशेष कृपा होगी।
  • बृहस्पतिवार के दिन भगवान बृहस्पति का ध्यान करते हुए “ॐ बृं बृहस्पते नमः“ के मंत्र का 108 बार पाठ करें।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित हुआ होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ इसे साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.