जानें उस मंदिर के बारे में जहां भ्रष्ट लोगों का जाना है वर्जित

भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां पुरुषों का जाना वर्जित है, वहीं कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जहां स्त्रियां नहीं जा सकती हैं। अब इन दोनों परिस्थितियों से इतर हम आपको यह बताएं कि, भारत में एक ऐसा मंदिर भी है जहां भ्रष्टचारियों का जाना मना है तो क्या यकीन करेंगे ? खैर आप यकीन करें न करें लेकिन यह बात सच है। भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश में एक ऐसा मंदिर है जहां किसी भी भ्रष्ट इंसान का जाना मना है। माना जाता है कि इस मंदिर में भ्रष्ट अधिकारियों को आने की पाबंदी है। इस मंदिर का नाम है भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर। 

कहां स्थित है यह मंदिर ?

भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित है। यह मंदिर कानपुर विश्वविद्यालय के पीछे एक निजी जमीन पर बना है। आम लोगों के लिये यह मंदिर सदा खुला रहता है लेकिन यहां किसी भी भ्रष्ट आदमी को घुसने नहीं दिया जाता है। इस मंदिर में शनि देव की तीन मूर्तियां हैं जो एक दूसरे की ओर पीठ किये हुए हैं। बताया जाता है कि यह मंदिर सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी शर्मा द्वारा बनाया गया था।

2500 वर्ष पुराना है उत्तराखंड स्थित यह शिव धाम !

क्या थी भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर बनाने की मंशा

आज भारत समेत भ्रष्टाचार एक मुख्य समस्या है। भ्रष्टाचार को दूर करने के लिये और भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं को सबक सिखाने के लिये यह मंदिर बनवाया गया था। इससे समाज में यह संदेश दिया गया कि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार करने वाले लोगों का साथ न दे और उन्हें अपना भगवान न समझे। इसके साथ ही भ्रष्ट अधिकारियों की आत्मा को झकझोरने के लिये और उन्हें सही मार्ग पर लाने के लिये भी इस मंदिर का निर्माण किया गया था। 

20 साल में खत्म हुआ भ्रष्टाचार तो है यह प्रावधान

इस मंदिर में शनि देव की मूर्तियों के साथ-साथ भगवान ब्रह्मा और हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। लेकिन यहां मंदिर में तेल, प्रसाद और घंटी चढ़ाने की यहां मनाही है। लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर में शनि देव के दर्शन करने से न्याय प्राप्त होता है और भ्रष्ट लोगों को उनके बुरे कर्मों के लिये सजा मिलती है। मंदिर में यह प्रावधान भी है कि यदि अगले 20 सालों में देश में भ्रष्टाचार खत्म होता है तो यहां मंत्रियों और अधिकारियों को भी आने दिया जायेगा। 

कुल मिलाकर कहा जाए तो इस मंदिर के जरिये समाज को सुधारने का प्रयास किया गया है। अपनी मन्नतें पूरी करने के लिये तो लोग मंदिरों के चक्कर लगाते हैं लेकिन इस मंदिर में लोग देश की व्यवस्था सुधरने की कामना भी करते हैं।  समाज की कुरीतियों को मिटाना और लोकतंत्र को भ्रष्टाचारी नामक राक्षस के चंगुल से मुक्त करना ही इस भ्रष्ट तंत्र विनाशक शनि मंदिर का मुख्य उद्देश्य कहा जा सकता है।

डाकुओं ने बनवाया था यह मंदिर, यहां माता को लगाया जाता है मदिरा का भोग!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.