एक ऐसा मंदिर जहां भगवान शिव के अंगूठे की होती है पूजा!

भारत में कई ऐसे मंदिर और धार्मिक स्थल हैं जहां पर अलग-अलग तरीकों से पूजा-पाठ होती है। सिर्फ इतना ही नहीं देवी-देवताओं के अलग-अलग अंगों की भी भारत के कई मंदिरों में पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको शिव भगवान के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शिवलिंग, शिव मूर्ति या शिवजी के किसी अवतार की नहीं बल्कि शिवजी के अंगूठे की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में शिवजी के पैर का अंगूठा है जिसकी वजह से यह जगह चल से अचल हो गई है। यही वजह है कि इस मंदिर को अचलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। शिव के इस मंदिर में सावन के महीने में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

कहां स्थित है अचलेश्वर महादेव का मंदिर

अचलेश्वर महादेव को अचलगढ़ महादेव भी कहा जाता है, यह मंदिर धौलपुर, राजस्थान के माउण्ट आबू में है। यह विश्व का एकमात्र मंदिर है जहां भगवान शिव के अंगूठे को पूजा जाता है। इस मंदिर में पाताल खंड में पैर के अंगूठे का निशान उभरा हुआ है जिसे यहां शिवलिंग की तरह पूजा जाता है। मंदिर में पांच धातुओं से बनी नंदी की प्रतिमा भी विराजमान है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि पूरे माउण्ट आबू पर्वत को इसी अंगूठे ने थामा हुआ है। यदि यह अंगूठे का निशान गायब हो गया तो माउण्ट आबू पर्वत का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और इस जगह पर कुछ भी नहीं बचेगा।

भारतीय कला का भी प्रतिनिधित्व करता है यह मंदिर

इस मंदिर के बारे में पुराणों में भी जिक्र मिलता है। प्राचीन काल का सौंदर्य भी इस मंदिर में देखा जा सकता है। मंदिर परिसर में चंपा का एक विशाल पेड़ है जिससे इस मंदिर की प्राचीनता के बारे में पता चलता है। इस मंदिर को बनाने में स्थापत्य कला का पूरा इस्तेमाल किया गया है। इस मंदिर में शिव भगवान के पांव के अंगूठे की पूजा होती है, कहा जाता है कि यह शिव भगवान के दायें पांव का अंगूठा है। 

ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर को 15 वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था और इसे मेवाड़ के राजा राणा कुंभ ने बनाया था। इस मंदिर में भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। मंदिर के बाहर की दीवारों पर भगवान विष्णु के अवतारों वराह, नृसिंह, वामन, कृष्ण, राम, बुद्ध आदि की मुर्तियां भी देखी जा सकती हैं। इस मंदिर से भारतीय स्थापत्य कला की बारीकियों का पता चलता है। इस मंदिर में लोग भगवान शिव के दर्शन करने तो आते ही हैं साथ ही इस मंदिर के सौंदर्य को देखकर भी लोग प्रभावित होते हैं। इस मंदिर में दूर-दूर से लोग आते हैं और साल भर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहि मंदिर राजस्थान के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक है।

यह भी पढ़ें:

भगवान शिव के इस धाम में मौजूद हैं करोड़ों शिवलिंग!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.