14 अक्टूबर से कार्तिक माह का होगा शुभांरभ, जानिये क्यों होता है ये माह बेहद शुभ!

जैसा सभी जानते हैं कि 14 अक्तूबर, सोमवार से वर्ष 2019 का कार्तिक माह का शुभारंभ होने जा रहा है, जिस दौरान कार्तिक स्नान, दान-पुण्य का महत्व भी बढ़ जाता है। इसलिए इस पूरे ही माह अलग-अलग त्योहारों के साथ ही स्नान, दान, दीपदान, तुलसी विवाह, कार्तिक कथा की भी मान्यता होगी। इस माह कोई भी शुभ फलों की प्राप्ति कर अपने सभी पापों का शमन कर पाने में सक्षम होता है। शायद इसलिए ही पुराणों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है कि जो व्यक्ति इस माह में स्नान, दान तथा व्रत करा हैं, उनके पापों का अंत आवश्यक ही हो जाता है। 

पढ़ें: पाना चाहते हैं बेशुमार धन, तो माँ लक्ष्मी की पूजा में ज़रूर ध्यान रखें इन बातों का !

कार्तिक माह की पवित्रता 

हिन्दू धर्म में कार्तिक माह को सभी महीनों में से बहुत ही पवित्र माना जाता है। क्योंकि इन 30 दिनों के दौरान ही व्यक्ति को भारत के सभी तीर्थों के समान पुण्य फलों की प्राप्ति हो जाती है। इस माह पूजा-अर्चना व व्रत कर दान-पुण्य करने तीर्थयात्रा के बराबर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस माह की पवित्रता का वर्णन आपको स्कन्द पुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण आदि जैसे प्राचीन ग्रंथों में भी सुनने को मिलता है। 

पढ़ें: भाई दूज 2019: जानें भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि !

कार्तिक माह का महत्व 

ग्रंन्थों के अनुसार कार्तिक माह में किए स्नान का फल तो एक हजार बार किए गंगा स्नान के समान व सौ बार माघ स्नान के समान, वैशाख माह में नर्मदा नदी पर करोड़ बार स्नान के समान और कुम्भ में प्रयाग में स्नान करने के समान जिन फलों की प्राप्ति होती है वो सभी फल इस माह में ही प्राप्त हो सकते हैं। जिससे इस माह की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। 

देवी माँ का वो मंदिर जहाँ अखंड ज्योत से टपकता है केसर !

आखिर क्यों इतना ख़ास है कार्तिक माह 

पौराणिक मान्यताओं अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय ने राक्षस तारकासुर का वध भी इसी माह में करते हुए उसे मोक्ष दिलाया था। जिसके चलते ही इस माह का नाम कार्तिक पड़ा। इस पौराणिक महत्व के कारण ही कार्तिक माह में विशेष रूप से भगवान कार्तिकेय और तुलसी जी की पूजा-आराधना किये जाने का विधान है। बता दें कि तुलसी विवाह भी कार्तिक माह में ही होता है। कार्तिक महीना विवाहित महिलाओं के लिए भी ख़ास हैं क्योंकि इस दौरान महिलाएं निर्जला करवा चौथ का व्रत कर कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है। ऐसे अन्य कई और पर्व व घटनाएँ भी इस कार्तिक माह की महत्ता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा इसी महीने दीपावली, धनतेरस, रमा एकादशी और भाई दूज, गोवर्धन पूजा, आंवला नवमी जैसे बड़े त्योहार भी मनाए जाते हैं। तो चलिए आइए जानते हैं कि आखिर कार्तिक महीने में क्या कुछ ख़ास है आपके लिए:-  

करवाचौथ 2019: कुंवारी लड़कियों को इस प्रकार से रखना चाहिए व्रत !

कार्तिक माह में क्या कुछ होगा ख़ास

17 अक्टूबर  गुरुवार  करवा चौथ
24 अक्टूबर  गुरुवार रमा एकादशी
25 अक्टूबर  शुक्रवार धनतेरस
27 अक्टूबर  रविवार दिवाली
28 अक्टूबर  सोमवार  गोवर्धन पूजा, कार्तिक अमावस्या
29 अक्टूबर  मंगलवार  भाई दूज
2 नवंबर शनिवार छठ पूजा
8 नवंबर  शुक्रवार देवुत्थान एकादशी
12 नवंबर  मंगलवार  कार्तिक पूर्णिमा व्रत

इन पर्वों की महत्वता और इसके मुहूर्त जानने के लिए पढ़े हिन्दू कैलेंडर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.