Bajrang Baan: जानें बजरंग बाण के चमत्कारी लाभ और पूजन विधि

बजरंग बाण (Bajrang Baan) का पाठ करना व्यक्ति के कई कष्टों को दूर करता है। बजरंग बाण मनोकामनाओं को पूरा तो करता है साथ ही इससे व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक शक्ति भी प्राप्त होती है। आज अपने इस लेख में हम बजरंग बाण के पाठ के महत्व और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा करेंगे। आईए सबसे पहले बजरंग बाण को पढ़ें।

बजरंग बाण पाठ (Bajrang Baan Lyrics)

दोहा :

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।

तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

चौपाई :

जय हनुमंत संत हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥

जन के काज बिलंब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥

जैसे कूदि सिंधु महिपारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥

आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुरलोका॥

जाय बिभीषन को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा॥

बाग उजारि सिंधु महँ बोरा। अति आतुर जमकातर तोरा॥

अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥

लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥

अब बिलंब केहि कारन स्वामी। कृपा करहु उर अंतरयामी॥

जय जय लखन प्रान के दाता। आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥

जै हनुमान जयति बल-सागर। सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥

ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहि मारु बज्र की कीले॥

ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥

जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकरसुवन बीर हनुमंता॥

बदन कराल काल-कुल-घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥

भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर। अगिन बेताल काल मारी मर॥

इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की॥

सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै। राम दूत धरु मारु धाइ कै॥

जय जय जय हनुमंत अगाधा। दुख पावत जन केहि अपराधा॥

पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥

बन उपबन मग गिरि गृह माहीं। तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥

जनकसुता हरि दास कहावौ। ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥

जै जै जै धुनि होत अकासा। सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥

चरन पकरि, कर जोरि मनावौं। यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥

उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई। पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥

ॐ चं चं चं चं चपल चलंता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥

ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल। ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥

अपने जन को तुरत उबारौ। सुमिरत होय आनंद हमारौ॥

यह बजरंग-बाण जेहि मारै। ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥

पाठ करै बजरंग-बाण की। हनुमत रक्षा करै प्रान की॥

यह बजरंग बाण जो जापैं। तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥

धूप देय जो जपै हमेसा। ताके तन नहिं रहै कलेसा॥

दोहा :

उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान।

बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान॥

बजरंग बाण पाठ करने की विधि

यह पाठ बहुत चमत्तकारी माना जाता है। इस पाठ को मंगलवार और शनिवार के दिन करना चाहिए। बजरंग बाण का पाठ शुद्ध मन से करना चाहिए। जिस दिन भी आप बजरंग बाण का पाठ करते हैं उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान के बाद पूजा स्थल पर धूप, दीप आदि जलाकर बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को जब शुरू कर दें तो बीच में न रुकें। व्यवधानों से बचने के लिए इस पाठ को किसी एकांत जगह पर किया जाए तो बेहतर। 

यह भी पढ़ें- मंगलवार व्रत से करें बजरंगबली को खुश! जानें नियम और पूजा विधि

बजरंग बाण के पाठ से पहले इन बातों का रखें ख्याल

हनुमान जी की महिमा वाला यह पाठ करने से पहले कुछ बातों का ध्यान हर किसी को रखना चाहिए।  इन बातों के बारे में नीचे बताया गया है। 

  • इसका पाठ कभी भी किसी के अहित को ध्यान में रखकर नहीं किया जाना चाहिए। 
  • बजरंग बाण का पाठ जब चाहे तब नहीं करना चाहिए, बल्कि जब कोई विपदा हो या किसी बड़े काम को पूर्ण करना हो तो उसके लिए बजरंग बाण का जाप करना चाहिए। 
  • साधारण कामों की सिद्धि के लिए बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए। 
  • यदि कार्य सफल होता है तो नियमित रूप से बजरंग बली का स्मरण करें। 
  • बजरंग बाण के पाठ के दौरान शब्दों का उच्चारण सही तरीके से करें। 

यह भी पढ़ें- Aarti Kunj Bihari Ki: कुंज बिहारी जी की आरती के लाभ और सही पूजन विधि

बजरंग बाण पाठ के लाभ 

बजरंग बाण (Bajrang Baan) का पाठ यदि सच्चे मन से किया जाए तो उससे निम्नलिखित लाभ मिलते हैं।

  • इसके पाठ से कुंडली में ग्रहों के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सकारात्मकता आती है। इसके पाठ से मांगलिक दोष का असर भी कम होता है। 
  • बजरंग बाण के पाठ से विवाह जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं। 
  • यह व्यक्ति को करियर में भी सफलता दिलाता है। 
  • बजरंग बाण के पाठ से व्यक्ति को रोगों से भी मुक्ति मिलती है। 
  • यदि घर में वास्तु दोष है तो उससे भी निजात मिलता है। 

बजरंग बाण पाठ का महत्व

हनुमान जी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। बजरंग बाण का पाठ हनुमान जी से ही संबंधित है, इसलिए इस पाठ को जो भी भक्त करता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हालांकि इस पाठ को करने से पहले इससे जुड़े नियमों को अवश्य जान लेना चाहिए। बजरंग बाण के पाठ से नकारात्मक शक्तियों से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही व्यक्ति का आत्मबल भी बजरंग बाण के पाठ से मिलता है। हनुमान जी को कलयुग में जागृत देवता माना गया है इसलिए श्रद्धापूर्वक बजरंग बाण का पाठ करना व्यक्ति की कई विपदाओं को दूर कर सकता है, इस कारण भी आज के दौर में बजरंग बाण के पाठ (Bajrang Baan Path) का महत्व बढ़ जाता है। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.