अगस्त का महीना इन राशियों के लिए लाएगा खुशियों की अनोखी सौगात: मासिक राशिफल से जानें अपना हाल!

अगस्त का महीना शुरू होने वाला है और ऐसे में लोगों के मन में नए महीने के उत्साह के साथ-साथ उससे जुड़े तमाम सवाल भी उमड़ने लगे होंगे। हम आपकी इस दुविधा को समझते हैं और इसलिए ही हर महीने से पहले ही कथित महीने की भविष्यवाणी, उस महीने से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य और महीने को अपने लिए और भी खास और उपयोगी बनाने के उपायों की जानकारी आपके समक्ष लेकर आते हैं। यह भविष्यफल और उपाय वैदिक ज्योतिष पर आधारित होते हैं।

ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आर्थिक पक्ष, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य जीवन, पेशेवर जीवन, व्यापार, पारिवारिक जीवन, शिक्षा आदि के लिहाज से साल का आठवाँ महीना आपके लिए क्या कुछ नई सौगात लेकर आ रहा है तो पढ़िए एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

इसके साथ ही अगस्त महीने का हिंदू पंचांग, अगस्त के महीने में पड़ने वाले मशहूर सितारों के जन्मदिन की जानकारी, अगस्त महीने की स्टॉक मार्केट भविष्यवाणी के साथ-साथ सभी 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणी भी इस लेख के माध्यम से हम आपतक पहुंचा रहे हैं।

अगस्त 2022 महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार अगस्त 2022 महीने की शुरूआत होगी पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के तहत श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से और यह महीना चित्रा नक्षत्र के तहत भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ समाप्त होगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अगस्त में आएंगे श्रावण-भाद्रपद के महीने 

अंग्रेज़ी कैलेंडर के अगस्त महीने में दो हिन्दू माह पड़ेंगे। इसमें पहला होगा श्रावण माह जो बृहस्पतिवार, 14 जुलाई 2022 से शुक्रवार,12 अगस्त 2022 तक रहेगा और इसके बाद भाद्रपद माह शुरू हो जाएगा जो शनिवार, 13 अगस्त 2022 से शनिवार, 10 सितंबर 2022 तक रहने वाला है। 

हिन्दू धर्म में इन दोनों ही महीनों का विशेष महत्व बताया गया है। बात करें श्रावण माह की तो यह भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है। वहीं भाद्रपद माह भगवान विष्णु, कृष्ण और गणेश जी को समर्पित माना गया है। इन महीनों के दौरान पूजा पाठ, दान पुण्य आदि करके इन तीनों देवताओं का आशीर्वाद अपने जीवन में हासिल करना बेहद आसान होता है। 

भाद्रपद और सावन के महीने में ढेरों व्रत-त्योहार आते हैं। इसके अलावा इन दोनों ही महीनों में चतुर्मास भी चल रहा होता है। चतुर्मास वो समय अवधि होती है जब हिन्दू धर्म में शुभ और मांगलिक कार्य पूरी तरह से वर्जित होते हैं। 

भाद्रपद और सावन माह के ये उपाय दिलाएँगे सुख-समृद्धि 

  • अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की समस्या आ रही है तो श्रावण के महीने में हर सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे वैवाहिक जीवन की परेशानियाँ दूर होंगी। 
  • नौकरी-व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए श्रावण के महीने में भगवान शिव की पूजा करें और माँ पार्वती को चाँदी की बिछिया या फिर पायल अर्पित करें। 
  • इसके अलावा अगर जीवन में शनि की महादशा चल रही है तो भी श्रावण माह बेहद उपयोगी साबित होता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनका प्रकोप शांत होता है। 
  • बात करें भाद्रपद माह की तो, इस महीने में दूध का दान बेहद ही शुभ माना गया है। 
  • व्यापार में सफलता और नौकरी में तरक्की के लिए इस माह में श्रीकृष्ण को सफ़ेद धागा अर्पित करें। 
  • जीवन में सुख-समृद्धि के लिए खीर बनाकर, इसका भोग लगाएँ और फिर इसे गरीबों में बाँट दें। 
  • प्रेम जीवन में अनुकूलता और प्रेम में वृद्धि के लिए राधा-कृष्ण को गुलाबी रंग के फूल अर्पित करें। 

अगस्त 2022 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
02 अगस्त, 2022 – मंगलवारनाग पंचमी
08 अगस्त, 2022 –  सोमवारश्रावण पुत्रदा एकादशी
9 अगस्त, 2022 –  मंगलवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
11 अगस्त, 2022 –  गुरुवाररक्षा बंधन
12 अगस्त, 2022 –  शुक्रवारश्रावण पूर्णिमा व्रत
14 अगस्त, 2022 –  रविवारकजरी तीज
15 अगस्त, 2022 –  सोमवार संकष्टी चतुर्थी
17 अगस्त, 2022 –  बुधवारसिंह संक्रांति
19 अगस्त, 2022 –  शुक्रवारजन्माष्टमी
23 अगस्त, 2022 –  मंगलवारअजा एकादशी
24 अगस्त, 2022 –  बुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
25 अगस्त, 2022 –  गुरुवार मासिक शिवरात्रि
27 अगस्त, 2022 –  शनिवारभाद्रपद अमावस्या
30 अगस्त, 2022 –  मंगलवारहरतालिका तीज
31 अगस्त, 2022 –  बुधवारगणेश चतुर्थी

अगस्त महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो अगस्त के महीने में 6 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाले है जिसका विशेष प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ेगा। तो आइए इन गोचरों के बारे में विस्तार से जानते हैं:

  • बुध का सिंह राशि में गोचर: 1 अगस्त, 2022: बुध 1 अगस्त, 2022 दिन सोमवार को 03:38 सिंह राशि में गोचर करेगा और 21 अगस्त, 2022 दिन रविवार तक इसी राशि में स्थित रहेगा और फिर यह अगली राशि यानी कि कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
  • शुक्र का कर्क राशि में गोचर: 7 अगस्त, 2022: शुक्र 7 अगस्त, 2022 की सुबह 05:12 बजे राशि चक्र की चौथी राशि यानी कि कर्क राशि में गोचर करेगा।
  • मंगल का वृषभ राशि में गोचर: 10 अगस्त, 2022: मंगल का वृषभ राशि में गोचर 10 अगस्त, 2022 बुधवार को रात 09:43 बजे होगा। इस दौरान मंगल देव अपनी स्वराशि मेष से वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
  • सूर्य का सिंह राशि में गोचर: 17 अगस्त, 2022: सूर्य 17 अगस्त, 2022 की सुबह 07:14 बजे अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेगा। सूर्य का यह गोचर आधिकारिक एवं प्रशासनिक पदों के लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
  • बुध का कन्या राशि में गोचर: 21 अगस्त, 2022: बुध 21 अगस्त, 2022 दिन रविवार की मध्य रात्रि 01:55 बजे स्वराशि कन्या में गोचर करने जा रहा है। बुध का कन्या राशि में गोचर बहुत शुभ माना जाता है चूंकि कन्या इसकी स्वराशि है, साथ ही उच्च राशि भी है।
  • शुक्र का सिंह राशि में गोचर: 31 अगस्त, 2022: शुक्र का सिंह राशि में गोचर 31 अगस्त, 2022 दिन बुधवार की शाम 04:09 बजे होगा जब शुक्र ग्रह जल तत्व की राशि कर्क से अग्नि तत्व की राशि सिंह में गोचर कर जाएगा।
गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, अगस्त 2022 महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है।

अगस्त 2022 महीने के लिए शेयर मार्केट भविष्यवाणी

बात करें शेयर बाजार की तो शेयर बाजार 2022 भविष्यवाणी के अनुसार अगस्त के महीने का पहला सप्ताह तेजड़ियों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। अगस्त के पहले सप्ताह में कच्चे तेल (रिलायंस, जिंदाल, एचपी, ओएनजीसी) इन कंपनियों के शेयर की मांग निरंतर बढ़ने की संभावना है। इस समय अवधि में शनि मकर राशि में वक्री स्थिति में मौजूद होंगे।

ऐसे में शनि की यह स्थिति लोहा और इस्पात कोयला और चमड़ा उद्योग के शेयरों में अस्थिरता की वजह बन सकती है जिसके चलते शेयर के भाव में तेजी आने की संभावना बन रही है। इसके बाद 7 अगस्त, 2022 को शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे जिसकी वजह से बैंक के शेयरों (वीआईजे फ़ाइनेंस, रेपको होम फ़ाइनेंस, कीनोट फ़ाइनेंस) में तेजी देखने को मिल सकती है। 

(यदि आप अगस्त 2022 के लिए शेयर मार्केट की भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें)

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

2022 महीने में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों का जन्मदिन

1 अगस्त: ईरा दूबे, मृणाल ठाकुर 

2 अगस्त: चेतना पांडे, रुसलान मुमताज़ 

3 अगस्त: मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर 

4 अगस्त: अरबाज़ खान, विशाल भारद्वाज 

5 अगस्त: काजोल, जेनेलिया डी’सूज़ा 

6 अगस्त: स्वरूप खान, अभिषेक कपूर 

7 अगस्त: आकृति कक्कड़, सचिन जोशी 

8 अगस्त: रोनी स्क्रूवाला 

9 अगस्त: जयेश प्रधान, हंसिका मोटवानी 

10 अगस्त: नंदिनी श्रीकर 

11 अगस्त: सुनील शेट्टी, जेकलीन फेर्नांडीस 

12 अगस्त: अतुल श्रीवास्तव, सारा आली खान

14 अगस्त: जॉनी लीवर, सुनिधि चौहान

15 अगस्त: अयान मुखर्जी, राखी गुलजार

16 अगस्त: सैफ आली खान, डेविड धवन

17 अगस्त: शरत सक्सेना, अंकिता करण पटेल 

18 अगस्त: गुलजार, रणवीर शोरी 

20 अगस्त: रणदीप हुड्डा, अमृता पुरी

21 अगस्त: भूमिका चावला, बरुन सोबती

22 अगस्त: चिरंजीवी, यूरी सूरी

23 अगस्त: वाणी कपूर, केके

24 अगस्त: मुकेश तिवारी 

25 अगस्त: एजाज खान, राजीव कपूर 

26 अगस्त: मधुर भंडारकर, मार्कण्ड अधिकारी

27 अगस्त: जिम सर्भ, नेहा धूपिया 

28 अगस्त: दीपक तिजोरी, शिल्पा शिंदे 

29 अगस्त: ऋचा शर्मा, बिकरमजीत कंवरपाल

30 अगस्त: गुरु रंधावा, राजबीर सिंह 

31 अगस्त: राजकुमार राव 

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

अगस्त 2022 का महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध हो सकता है। मेष राशि के कुंडली में ग्रहों की स्थिति, विशेषकर सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह की स्थिति आपके जीवन के…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना सकारात्मक फल देने वाला महीना सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके कुंडली में सूर्य, शुक्र और बुध की स्थिति आपके जीवन में कई …..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

अगस्त का महीना मिथुन राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम देने वाला महीना साबित हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अगस्त का महीना विभिन्न फल देने वाला साबित हो सकता है। विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में अगस्त का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए …..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना उन्हें जीवन के कुछ क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है जबकि कुछ क्षेत्रों में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य, बुध और मंगल ग्रह की स्थिति इस महीने आपके जीवन को …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अगस्त का महीना कुल मिलाकर देखा जाए तो काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ सिद्ध हो सकता है। इस महीने आपको विशेष तौर पर अपने स्वास्थ्य….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त 2022 का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस महीने आपके सातवें भाव यानी कि कलत्र भाव में राहु और मंगल युति करके अंगारक योग बना रहे हैं जिसकी वजह से…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त 2022 का महीना जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला महीना सिद्ध होने की संभावना है। इस महीने शिक्षा और ज्ञान के कारक ग्रह …..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को अगस्त का महीना जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम देगा। बुध ग्रह की आपकी कुंडली में मजबूत स्थिति आपको इस महीने करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। धनु राशि के वो जातक जो बेरोजगार हैं,…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

अगस्त का महीना मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने शुक्र, सूर्य और बुध का आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इसके अलावा शनि और बृहस्पति भी आपके…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

अगस्त का महीना यदि कुल मिला कर देखा जाए तो कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। हालांकि करियर और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने आप थोड़े परेशान रह सकते हैं लेकिन…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिश्रित फल देने वाला महीना सिद्ध हो सकता है। इस महीने आपके राशि का स्वामी बृहस्पति आपके लग्न भाव में स्थित रहेगा जो आपको करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। वहीं…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.