अगस्त 2023: इस महीने के व्रत-त्योहार-बैंक अवकाश-ग्रहण-गोचर और सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी-सब एक जगह!

अगस्त का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि आप भी इस महीने से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण, छोटी-बड़ी और जानने योग्य बातें जानना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि ऐस्ट्रोसेज के इस खास ब्लॉग के माध्यम से हम आपको अगस्त महीने से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातों की जानकारियां प्रदान कर रहे हैं। 

Varta Astrologers

हमारे इस ब्लॉग में आपको अगस्त महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व के बारे में, इस महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में, अगस्त महीने के बैंक अवकाशों के बारे में, अगस्त महीने के गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी के साथ-साथ हम आपको सभी 12 राशियों के लिए अगस्त महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां और उनके लिए राशि अनुसार उपाय की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको अपने सभी सवालों का जवाब मिल जाए। तो आइए बिना देरी करते हैं और जानते हैं अगस्त के महीने से जुड़ी हर महत्वपूर्ण बातें।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

सबसे पहले बात करें हिंदू माह की तो अगस्त के महीने में श्रावण और भाद्रपद के महीने आते हैं। हिंदू धर्म में श्रावण और भादो या भाद्रपद इन दोनों ही महीनों को बेहद खास माना गया है। इसके अलावा सनातन धर्म के अनुसार श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, और कार्तिक माह को चातुर्मास कहा जाता है। यह वह समय होता है जब भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा में चले जाते हैं। चार महीने के इस समय को चातुर्मास कहा जाता है और इस दौरान हिंदू धर्म में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है।

वर्ष 2023 में श्रावण का महीना 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चलने वाला है। यानी कि इस साल सावन महीने में अधिक मास लग रहा है और यह महीना कुल 58 दिनों तक रहेगा। यह बेहद ही शुभ संयोग है और यह 19 वर्षों बाद बन रहा है।

अधिक जानकारी- सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है ऐसे में शिवभक्त इस महीने काँवड़ लेकर जाते हैं और भगवान शिव की भक्ति और उपासना करते हैं ताकि उनकी प्रसन्नता हमारे जीवन में प्राप्त हो सके। ऐसे में आपको जानकर खुशी होगी कि इस साल सावन में कुल 8 सोमवार पड़ने वाले हैं जो 10 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक रहेंगे।

इसके बाद बात करें भाद्रपद के महीने की तो भाद्रपद का महीना अधिक मास के चलते इस वर्ष 1 सितंबर से 29 सितंबर के बीच रहने वाला है। हिंदू धर्म में भाद्रपद के महीने को भादो का महीना भी कहा जाता है। कहते हैं भाद्रपद का महीना व्रत, उपवास, नियम, और निष्ठा का पालन करने के लिए अति उत्तम होता है। इसके अलावा भूल चूक, अज्ञानता वश की गई गलतियों को मानने और उनका प्रायश्चित करने के लिए भी यह महीना बेहद ही सर्वोत्तम होता है। 

ऐसे में इस महीने हमें ज्यादा से ज्यादा दान, पुण्य, पूजा, पाठ, इत्यादि करने की सलाह दी जाती है। भाद्रपद का महीना भगवान गणेश और श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस महीने जितना हो सके आप भगवान श्री कृष्ण और गणेश की पूजा करें, उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं, संतान सुख प्राप्त करने के लिए भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें, श्रीमद् भागवत का पाठ करें। इस महीने में लड्डू गोपाल और शंख की स्थापना अपने घर में करने से संतान सुख, घर में आर्थिक संपन्नता, और सुख समृद्धि का आशीर्वाद जातक के जीवन में बना रहता है।

अधिक जानकारी: धार्मिक दृष्टि से भादो महीने अर्थात भाद्रपद के महीने का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि माना जाता है कि इसी महीने में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसके अलावा भगवान गणेश का सबसे बड़ा त्योहार गणेश चतुर्थी इसी महीने में आता है। साथ ही स्त्रियों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है तीज वो भी इसी महीने में पड़ता है।

अगस्त महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

ज्योतिष के अनुसार हम जिस महीने में जन्म लेते हैं हमारा स्वभाव काफी हद तक उस पर निर्भर करता है। इस कड़ी में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आखिर अगस्त के महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा रहता है।

ऐसे में अगर बात करें अगस्त के महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व के बारे में तो, साल के आठवें महीने में जन्म लेने वाले लोग 2 राशियों सिंह और कन्या के अंतर्गत आते हैं। 23 जुलाई से 21 अगस्त के बीच जन्म लेने वाले लोग सिंह राशि के होते हैं। जबकि 19 से 23 अगस्त के बीच जन्म लेने वाले लोग कन्या राशि के जातक होते हैं। सिंह और कन्या राशि के तहत जन्म लेने वाले लोगों का आत्मविश्वास शानदार होता है। ऐसे जातक अपने जीवन में बेहद ही संगठित होते हैं और उनकी यह खूबी उनको भीड़ में सबसे अलग बनाती है। 

कपड़ों से लेकर किताबों और जूतों तक उनकी हर एक चीज हमेशा सही ढंग से व्यवस्थित नजर आती है। इसके साथ ही ऐसे जातक बेहद ही प्रैक्टिकल स्वभाव के होते हैं। यानी सपनों की दुनिया में रहना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है यह हकीकत में जीते हैं और अपनी हकीकत को खूबसूरत बनाने में विश्वास रखते हैं। हालांकि स्वभाव में यह भावुक भी होते हैं। इसके अलावा अगस्त के महीने में जन्म लेने वाले लोग एक शानदार लीडर भी बनते हैं। हालांकि सही को सही और गलत को गलत बेबाकी से बोलने का उनका यह हुनर कई बार लोगों को पसंद नहीं आता है। इसके अलावा इस महीने जन्म लेने वाले लोग स्वभाव में जिद्दी होते हैं। यह उनके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलु को दर्शाता है। 

कई बार इन्हें अकेले रहना पसंद होता है। लोगों से इनकी अपेक्षाएं और जीवन जीने का तरीका काफी उच्च होता है। इसके अलावा यह जब भी किसी को संशय, दुविधा या परेशानी में देखते हैं तो अपने बात करने के ढंग से उन्हें प्रोत्साहित करते हैं और लोगों को दुख से उबारने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर देखा गया है कि अगस्त के महीने में जन्मे लोग काफी लंबे होते हैं।

अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 2,5, और 9 

अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: स्लेटी, गोल्डेन और लाल रंग 

अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: रविवार और शुक्रवार 

अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: पेरिडॉट और स्पिनेलस्टोन

उपाय/सुझाव: भगवान शिव, श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की नियमित रूप से पूजा करें। 

अगस्त महीने में बैंक अवकाश

अलग-अलग राज्यों को जोड़ कर बात करें तो अगस्त के महीने में कुल 07 बैंक अवकाश होने वाले हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से इनका पालन क्षेत्र की मान्यताओं और संस्कृति पर निर्भर करता है। नीचे हम आपको अगस्त महीने के सभी बैंक अवकाशों की संपूर्ण सूची प्रदान कर रहे हैं।

तारीख़दिन बैंक अवकाश कहाँ रहेगा मान्य 
8 अगस्त 2023 मंगलवार तेंडोंग ल्हो रम फातसिक्किम 
15 अगस्त 2023 मंगलवार स्वतंत्रता दिवसपूरे भारत में 
16 अगस्त 2023बुधवारपारसी नव वर्ष भारत भर में कई राज्य 
28 अगस्त 2023 सोमवार पहला ओणमकेरल 
29 अगस्त 2023 मंगलवार थिरुवोनमकेरल 
30 अगस्त 2023 बुधवार रक्षाबंधन भारत भर में कई राज्य
30 अगस्त 2023 बुधवार  झूलन पूर्णिमा ओडिशा 

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

अगस्त महीने के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

1 अगस्त 2023 मंगलवार पूर्णिमा व्रत 

4 अगस्त 2023 शुक्रवार संकष्टि गणेश चतुर्थी 

6 अगस्त 2023 रविवार हिरोशिमा दिवस / मित्रता दिवस 

10 अगस्त 2023 गुरुवार रोहिणी व्रत 

12 अगस्त 2023 शनिवार परम एकादशी 

13 अगस्त 2023 रविवार प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) 

14 अगस्त 2023 सोमवार मासिक शिवरात्रि 

15 अगस्त 2023 मंगलवार स्वतंत्रता दिवस 

16 अगस्त 2023 बुधवार अमावस्या 

17 अगस्त 2023 गुरुवार सिंह संक्रांति / मुहर्रम समाप्त 

19 अगस्त 2023 शनिवार हरियाली तीज 

20 अगस्त 2023 रविवार व्रत चतुर्थी 

21 अगस्त 2023 सोमवार सोमवार व्रत / नाग पंचमी 

23 अगस्त 2023 बुधवार तुलसीदास जयंती 

25 अगस्त 2023 शुक्रवार वरलक्ष्मी व्रत 

27 अगस्त 2023 रविवार श्रावण पुत्रदा एकादशी 

28 अगस्त 2023 सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) 

29 अगस्त 2023 मंगलवार ओणम थिरुवोनम  

31 अगस्त 2023 बुधवार नारली पूर्णिमा श्रावण पूर्णिमा व्रत

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

अगस्त महीने के गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी 

ग्रहण और गोचर की बात करें तो अगस्त के महीने में कुल 6 महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाएँ होने वाली हैं:

  • शुक्र का कर्क में गोचर (7 अगस्त, 2023): शुक्र ग्रह 7 अगस्त, 2023 को वक्री गति में चलते हुए कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं।
  • कर्क राशि में शुक्र वक्री एवं अस्त (8 अगस्त): 7 अगस्त 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक 57 दिनों के लिए कर्क राशि में मौजूद रहेंगे और इस बीच 8 अगस्त 2023 को अस्त भी होंगे।
  • सूर्य का सिंह राशि में गोचर (17 अगस्त, 2023): वैदिक ज्योतिष में “ग्रहों के राजा” कहे जाने सूर्य अपने स्वामित्व वाली राशि सिंह में 17 अगस्त 2023 की दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर प्रवेश करने जा रहे हैं।
  • मंगल का कन्या राशि में गोचर (18 अगस्त): साहस और ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल 18 अगस्त 2023 की दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
  • शुक्र का कर्क राशि में उदय (18 अगस्त, 2023): शुक्र देव18 अगस्त 2023 की शाम 07 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में उदित हो रहे हैं।
  • बुध सिंह राशि में वक्री (24 अगस्त, 2023): बुद्धि के कारक ग्रह बुध 24 अगस्त 2023 की मध्यरात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, अगस्त 2023 महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लाग्ने वाला है। 

सभी बारह राशियों के लिए अगस्त की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी 

मेष राशि: 

  • करियर पक्ष के लिहाज से इस महीने मेष राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलने के आसार नजर आ रहे हैं और आपको करियर में सामान्य वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • शिक्षा के लिए यह महीना उत्तम रहने वाला है। हालांकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस महीने दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • पारिवारिक जीवन में इस महीने बाधाओं के संकेत मिल रहे हैं। आपके परिवार में किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। 
  • प्रेम के लिहाज से यह महीना ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस राशि के जो जातक विवाह करने की योजना बना रहे हैं उन्हें अभी रुकने की सलाह दी जाती है। 
  • अगस्त के महीने में मेष जातकों का आर्थिक जीवन कमजोर रहने वाला है। साथ ही आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 
  • इस महीने आपको हाइपरटेंशन और पाचन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • उपाय के तौर पर शनिवार के दिन राहु के लिए हवन पूजन करवाएं।

वृषभ राशि: 

  • अगस्त के महीने में वृषभ राशि के जातकों को करियर में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और कुछ जातकों को तबादले का सामना करना पड़ सकता है। 
  • शिक्षा के लिहाज से यह महीना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। 
  • पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी सदस्य के साथ आपका वाद विवाद होने की आशंका है जिससे आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। 
  • प्रेम के लिए भी यह सप्ताह कुछ खास शानदार नहीं नजर आ रहा है। आपका अपने जीवन साथी के साथ तनाव और सामंजस्य की कमी जैसी परेशानियां होने की संभावना है। 
  • अगस्त का महीना आर्थिक लिहाज से भी कुछ खास नहीं रहने वाला है। इस महीने आपको उम्मीद से ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। 
  • इस सप्ताह आपको पाचन और हाइपरटेंशन जैसी दिक्कतें होने की आशंका है। 
  • उपाय के तौर पर रोजाना 108 बार ‘ॐ दुर्गाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि: 

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना करियर पक्ष के लिहाज से शानदार रहेगा। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। 
  • शिक्षा के लिए भी यह महीना अनुकूल रहेगा और आप विदेश यात्रा का सुखद मौका भी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • पारिवारिक जीवन के लिहाज से बुध, बृहस्पति, और राहु की युति अनुकूल परिणाम देने के संकेत दे रही है। ऐसे में घर में शांति बनी रहेगी। 
  • प्रेम संबंधों के लिहाज से भी यह महीना उत्तम रहेगा। आपके और आपके प्रेमी या आपके जीवनसाथी का रिश्ता मजबूत बना रहने वाला है। 
  • आर्थिक स्थिति इस महीने अनुकूल रहेगी। आपको आर्थिक लाभ भी होगा और आप धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। 
  • स्वास्थ्य पक्ष के लिहाज से बात करें तो इस महीने आपकी सेहत उत्तम बनी रहेगी। हालांकि नसों में छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। 
  • उपाय के तौर पर बुधवार के दिन विकलांग लोगों को भोजन कराएं।

कर्क राशि: 

  • अगस्त का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं और दबाव का सामना करना पड़ सकता है। 
  • शिक्षा के लिए भी संकेत अनुकूल नहीं मिल रहे हैं। इस दौरान आप के प्रदर्शन में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी। 
  • पारिवारिक जीवन में शनि की स्थिति के चलते आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 
  • प्रेम संबंध के लिहाज से बात करें तो आठवें भाव में शनि और दसवें भाव में बृहस्पति की स्थिति आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। 
  • आर्थिक तौर पर भी कुछ परेशानियां आने की आशंका है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि कोई नया व्यापार इस अवधि में शुरु ना करें। 
  • स्वास्थ्य पक्ष भी कमजोर रहने वाला है। साथ ही इस महीने आपकी माताजी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। 
  • उपाय के तौर पर चंद्रमा के लिए सोमवार के दिन यज्ञ कराएं।

सिंह राशि: 

  • अगस्त के महीने में सिंह राशि के जातकों को करियर पक्ष पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में करियर के लिहाज से यह महीना ज्यादा अनुकूल नजर नहीं आ रहा है। 
  • शिक्षा के संदर्भ में हालांकि आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इस महीने आपका शिक्षा की तरफ रुझान बढ़ेगा। 
  • पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह महीना शानदार रहने वाला है। हालांकि बीच-बीच में थोड़ी मोटी पर थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं जिन्हें आप समझदारी से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। 
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। 
  • आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस महीने आप अनुकूल स्थिति में नजर आएंगे। साथ ही धन बचत करने में भी आप कामयाब रहेंगे। 
  • स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप खुलकर अपना जीवन जियेंगे। 
  • उपाय के तौर पर सूर्य देव के लिए रविवार के दिन यज्ञ हवन करवाएं।

कन्या राशि: 

  • अगस्त का महीना करियर के लिहाज से मिश्रित परिणाम देगा। इस महीने आपको करियर में जहां कुछ फायदे होने की उम्मीद है तो वहीं कई बार आपको बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • शिक्षा के संदर्भ में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और आप प्रगति करेंगे। 
  • पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां होने की संभावना है। मुमकिन है कि यह दिक्कतें अहंकार की वजह से उत्पन्न हो। 
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने आप अपने रिश्ते में आकर्षण की कमी महसूस कर सकते हैं। 
  • आर्थिक जीवन अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस महीने आपके खर्च ज्यादा हो सकते हैं। 
  • स्वास्थ के लिहाज से बात करें तो इस महीने पाचन संबंधित परेशानियां और सिरदर्द जैसी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। 
  • उपाय के तौर पर रोजाना दुर्गा चालीसा का जाप करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि: 

  • अगस्त का महीना करियर के लिहाज से मिश्रित रहने वाला है। इस दौरान इस राशि के जातकों को नौकरी में संतुष्टि की कमी महसूस हो सकती है। 
  • शिक्षा के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर ज्यादा ज्ञान अर्जित करने में कामयाब रहेंगे। 
  • पारिवारिक जीवन में भी कुछ खुशियों की कमी देखने को मिल सकती है। साथ ही आपस में विवाद होने के भी संकेत मिल रहे हैं। 
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। साथ ही तालमेल की कमी भी रिश्ते में बन सकती हैं। 
  • आर्थिक जीवन प्रतिकूल रहने वाला है। इस महीने आपके खर्चे बढ़ जाएंगे जिसके चलते आपको उधार लेना भी पड़ सकता है। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस महीने स्वास्थ्य भी आपको परेशानी दे सकता है क्योंकि सिर दर्द से जुड़ी परेशानियों की प्रबल आशंका बनती नजर आ रही है। 
  • उपाय के तौर पर शुक्रवार और मंगलवार के दिन मां दुर्गा की पूजा करें।

वृश्चिक राशि: 

  • करियर के लिहाज से वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने छोटी-मोटी परेशानियां उठानी पड़ सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपसे गलतियां होने की आशंका भी है। 
  • शिक्षा के लिहाज से बात करें तो इस महीने आपकी पढ़ाई में रुचि थोड़ी कम होने वाली है। 
  • पारिवारिक जीवन में भी कुछ खास नतीजे नहीं मिलते नजर आ रहे हैं। आपका किसी सदस्य के साथ बहस या वाद-विवाद भी हो सकता है। 
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो तालमेल की कमी और गलतफहमियां इस महीने आपके जीवन में खड़ी हो सकती हैं।
  • आर्थिक जीवन मिश्रित रहने वाला है। इस दौरान आपको धन खर्च ज्यादा करना पड़ेगा जिसे आप चाह कर भी रोक नहीं पाएंगे। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो स्वास्थ आपका उत्तम बना रहेगा। हालांकि अपनी माताजी के स्वास्थ्य पर आपको थोड़ा धन अधिक खर्च करना पड़ सकता है। 
  • उपाय के तौर पर प्रतिदिन 27 बार ;ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का जप करें।

धनु राशि: 

  • अगस्त के महीने में धनु राशि के जातकों को करियर के संदर्भ में धीमा लेकिन स्थिर विकास होने के संकेत मिल रहे हैं। 
  • शिक्षा के लिहाज से बात करें तो महीने के अंतिम दिनों में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। 
  • पारिवारिक जीवन इस महीने अनुकूल रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। 
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने यहां भी आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता मजबूत होगा और आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। 
  • आर्थिक जीवन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही अच्छे प्रमोशन की भी उम्मीद है। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस महीने आप फिट, चुस्त और दुरुस्त रहने वाले हैं। साथ ही आपके जीवन में ऊर्जा का स्तर काफी उच्च रहेगा। 
  • उपाय के तौर पर विकलांग लोगों को गुरुवार के दिन और स-सम्मान भोजन करवाएं।

मकर राशि: 

  • मकर राशि के जातकों को अगस्त के महीने में करियर पक्ष में मिले-जुले नतीजे प्राप्त होंगे। आपको यहां इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि यह आपकी साढ़ेसाती के आखिरी ढाई वर्ष हैं। ऐसे में मेहनत करते रहें।
  • शिक्षा के संदर्भ में आपको थोड़ी चुनौतियां अवश्य मिलेंगी लेकिन अपना अच्छा प्रदर्शन करते रहें। 
  • पारिवारिक जीवन के संदर्भ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी क्योंकि इस दौरान राहु और बृहस्पति चौथे भाव में युति कर रहे हैं। 
  • प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन प्रतिकूल रहने वाला है। प्रबल आशंका है कि इस दौरान कई जातक अपने पार्टनर से अलग हो जाएं। 
  • आर्थिक जीवन में भी नुकसान और हानि दोनों के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में सोच समझकर ही खर्च करें। 
  • स्वास्थ्य पक्ष के लिहाज से बात करें तो इस मोर्चे पर आपका यह महीना उत्तम रहेगा। हालांकि सिरदर्द जैसी छोटी-मोटी परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। 
  • उपाय के तौर पर 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि: 

  • करियर पक्ष के लिहाज से इस महीने आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपना संयम बनाए रखें और धैर्य के साथ काम करें। 
  • शिक्षा के लिहाज से भी इस महीने आपके जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं। 
  • पारिवारिक जीवन में परिवार के लोगों के साथ वाद विवाद होने के संकेत हैं। 
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन इस महीने कुछ खास अनुकूल नहीं रहेगा। विवाह करने की योजना बना रहे हैं तो इस महीना रुक जाएं। 
  • आर्थिक जीवन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। ऐसे में सोच समझकर ही धन खर्च करें और कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें। 
  • स्वास्थ्य भी आपको परेशानी दे सकता है। इस महीने बेचैनी, चिंता, अवसाद,साथ ही नींद से जुड़ी परेशानियां आपको विचलित कर सकती हैं। 
  • उपाय के तौर पर मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करें।

मीन राशि: 

  • अगस्त के महीने में मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ चुनौतियों और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। 
  • शिक्षा के संदर्भ में भी इस महीने तमाम मुश्किलें आपके जीवन में आ सकती हैं और आपका प्रदर्शन खराब कर सकती हैं। 
  • पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। छोटे मोटे अनचाहे विवाद अवश्य आ सकते हैं। 
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस वक्त थोड़ी बहुत परेशानियां इस मोर्चे पर भी आपके जीवन में आ सकती हैं। विवाह करने की योजना बना रहे हैं तो इसे अगले महीने के लिए टाल दें।
  • आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो धन कमाने में आपको इस महीने परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही धन संचित करने में भी आपको दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से अगस्त का महीना अनुकूल नहीं रहेगा। इस महीने आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रहने वाली है। 
  • उपाय के तौर पर रोजाना 108 बार ‘ॐ गुरवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.