रविवार के दिन इन उपायों को करने से दूर हो सकती है पैसों की समस्या !

जीवन में समस्यायें तो वैसे आती जाती रहती है लेकिन ये चिंता का विषय तब बन जाती है जब ये आती तो है लेकिन जाती नहीं। आज के आधुनिक समय में पैसा हर किसी के जीवन यापन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब अगर इससे जुड़ी कोई समस्या उत्पन्न हो जाए तो फिर जिंदगी की गाड़ी रफ़्तार से दौड़ने के वजाय धीमी हो जाती है। हिन्दू धर्म में रविवार के दिन को सूर्य देव का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन आप कुछ ख़ास उपायों को कर धन से जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वो उपाय जिन्हें रविवार के दिन करने से आपको लाभ मिल सकता है। 

धन लाभ के लिए रविवार के दिन करें ये निम्न उपाय 

  • यदि आप आप रविवार के दिन व्यापार या पैसों से जुड़े किसी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो पहले गौ माता की पूजा करें और उन्हें चारा खिलाएं। 
  • पैसों की दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन यदि एक तांबे के पात्र में जल भरकर और उसमें कुमकुम मिलाकर बरगद के पेड़ को चढ़ाया जाए तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। 
  • धन धान्य में वृद्धि के लिए रविवार की रात को अपने सिरहाने में एक ग्लास दूध रख दें और उसे अगले दिन यानि सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद किसी बबूल के पेड़ में प्रवाहित कर दें। 
  • रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर उगते हुए सूरज को अर्घ देने से भी आपकी पैसों की समस्या दूर हो सकती है। 
  • इस दिन आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना और विभिन्न सूर्य मंत्रों का जाप करना आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है। 
  • एक पीले चमकीले रंग के कपड़ें में शुद्ध कस्तूरी को लपेट कर तिजोरी में रखने से भी पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। 
  • इस दिन किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर जाते समय माथे पर चंदन का तिलक लगाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। 
  • रविवार के दिन गरीबों को लाल रंग की चीजें दान कर भी आप धन से जुड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं। 
  • रविवार को “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करते हुए तुलसी के पौधे की ग्यारह परिक्रमा करें और जल चढ़ाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से लक्ष्मी माता का आशीर्वाद मिलता है और धन की समस्या दूर होती है। 
  • इस दिन गरीबों को तांबे के बर्तन या शुद्ध गया का घी दान करने से भी लाभ मिल सकता है। 

इन उपायों को करने के साथ ही सावन के माह में आने वाले रविवार के दिन यदि आप शिवलिंग पर जल में काला तिल मिलाकर शिव जी का जलाभिषेक करते हैं तो इससे भोलेनाथ के साथ ही आपको अन्य देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। धन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए यदि आप पूरी श्रद्धा भाव के साथ इन उपरोक्त बतायें उपायों को करते हैं तो आपको लाभ जरूर मिल सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.