Solar Eclipse 2023: सूर्यग्रहण पर लगा अशुभ योगों का साया: 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद खतरनाक!

Solar Eclipse 2023: 20 अप्रैल के साल का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण के रूप में लगने जा रहा है। यह ग्रहण मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में लगेगा। सूर्य ग्रहण से अक्सर लोग भयभीत हो जाते हैं, उन्हें लगता है सूर्य ग्रहण का हमारे जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। हालांकि ऐसा हर वक्त सही नहीं होता है। 

Varta Astrologers

बात करें इस साल के पहले सूर्य ग्रहण की तो यह सूर्य ग्रहण थोड़ा डराने वाला अवश्य साबित हो सकता है क्योंकि साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण दो अशुभ योगों के साए में लगने जा रहा है। ऐसे में कुछ विशेष राशियां हैं जिन पर सूर्य ग्रहण का खास प्रभाव पड़ने की आशंका बन रही है। कौन सी है ये राशियाँ, और कौन से हैं येअशुभ योग इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें सूर्यग्रहण से संबंधित सारी जानकारी

सूर्य ग्रहण पर दो अशुभ योगों का साया 

सबसे पहले बात करें अशुभ संयोग से तो सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य यूं तो अपनी उच्च राशि मेष में होगा लेकिन सूर्य के साथ ही मेष में राहु भी विराजमान रहने वाले हैं। राहु के साथ-साथ बुध देव भी मेष में रहेंगे। इसके अलावा मंगल मिथुन राशि में होंगे। 

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को मेष और बुध को मिथुन राशि का स्वामी माना गया है। ऐसे में मंगल और बुध के एक दूसरे की राशि में स्थित होने से ग्रहण योग बनने वाला है। सूर्य ग्रहण के दिन यह दोनों ही योग बेहद ही अशुभ माने जा रहे हैं। ऐसे में यह विशेष तौर पर 3 राशियों के लिए अशुभ समय लेकर आ सकते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य ग्रहण से इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव 

  • मेष राशि: जैसा कि हमने पहले भी बताया कि यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में होने जा रहा है ऐसे में मेष के लग्न भाव में यह ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव मेष राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। आपकी सेहत इस समय थोड़ी नासाज़ हो सकती है, मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है, बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं, साथ ही इस समय आप अपने व्यापार से संबंधित कोई गलत फैसला ले सकते हैं जिससे आपको भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही ग्रहण के दौरान इन अशुभ योगों से नौकरी पेशा जातकों को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • वृषभ राशि: दूसरी जिस राशि को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता पड़ सकती है वह है वृषभ राशि के जातक। इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा आपके जीवन में चारों तरफ से मुसीबत आने का भी अंदेशा है। यह अवधि आपके लिए इतनी घातक है कि आप इस दौरान क्रोध या फिर जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं जिससे आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं, आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। यानि कि कुल मिलाकर आपके जीवन में इस समय धन का अभाव देखने को मिल सकता है।
  • कन्या राशि: सूर्य ग्रहण के दौरान तीसरी जिस राशि के जातकों को सावधान रहना पड़ सकता है वह है कन्या राशि के जातक। इस दौरान आपके जीवन में भी कई परेशानियां होने की आशंका है। आर्थिक दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। इसके अलावा इस समय आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। पारिवारिक जीवन में क्लेश की स्थिति बन सकती है और अगर आप नौकरी पेशा है तो कार्यस्थल पर भी आपको कुछ दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें और क्रोध पर लगाम रखें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इन राशियों को मिलेगा शुभ परिणाम 

सकारात्मक प्रभाव की बात करें तो मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बेहद ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन राशियों के जीवन में तमाम तरह के सुख, आर्थिक लाभ, उत्तम स्वास्थ्य, पिता का साथ, पारिवारिक जीवन में शांति और मानसिक सुकून का सुख प्राप्त होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान किया जा सकता है? 

उत्तर: जी हां, ग्रहण की अवधि विशेष रुप से जप, ध्यान, और मंत्र उच्चारण के लिए उत्तम बताई गई है। 

2. सूर्य ग्रहण में किसका पाठ करें? 

उत्तर: सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से संबंधित पाठ जैसे सूर्य देव की पूजा, आदित्य हृदय स्त्रोत, सूर्यअष्टक स्त्रोत, का पाठ करना चाहिए।

3. सूर्यग्रहण के दौरान किन मंत्रों का जाप करें? 

उत्तर: सूर्य ग्रहण के दौरान आप ॐ घृणि: सूर्यादित्योम मंत्र का जाप कर सकते हैं।

4. क्या सूर्य ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं? 

उत्तर: जी हां सूर्यग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहता है। 

5. क्या हम ग्रहण के दौरान योग कर सकते हैं? 

उत्तर: योग करने के लिए भी ग्रहण का समय अनुकूल बताया गया है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.