अप्रैल के महीने में इन राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना!

अप्रैल मासिक राशिफल 2023: ज्योतिषीय दृष्टि से साल का चौथा महीना अप्रैल बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस महीने की 6 तारीख़ को प्रेम के कारक ग्रह शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा, बुध और बृहस्पति भी इस महीने राशि परिवर्तन करेंगे जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ भारत और विश्व स्तर पर भी देखने को मिलेगा। इस माह में अनेकों व्रत-त्यौहार भी मनाए जाएंगे। यही वजह है कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह महीना बेहद ख़ास रहेगा।

Varta Astrologers

इस विशेष ब्लॉग में हम आपको इस पूरे महीने में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार, ग्रहण-गोचर एवं अन्य महत्वपूर्ण चीज़ों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा आपको उन प्रसिद्ध व नामचीन हस्तियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनका जन्म अप्रैल में हुआ है, ताकि आप आगे आने वाले समय की सही प्लानिंग कर सकें और अपने फ़ेवरेट सेलिब्रिटी को जन्मदिन की बधाई दे सकें।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

अप्रैल 2023 महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार, यह महीना अश्लेषा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से यानी कि 1 अप्रैल 2023 से शुरू होगा और मघा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यानी कि 30 अप्रैल 2023 को समाप्त होगा।

अप्रैल से शुरू वैशाख का महीना

चैत्र माह के समापन के बाद वैशाख महीने की शुरुआत होगी। चैत्र का समापन 6 अप्रैल 2023 को होगा। इस दिन को चैत्र पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा। वहीं वैशाख महीने का आरंभ 7 अप्रैल 2023 से होगा और इसका समापन 5 मई 2023 को होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार दूसरा महीना वैशाख का होता है। विशाखा नक्षत्र के नाम पर वैशाख मास नाम रखा गया है। वहीं प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की पन्द्रहवीं तिथि को पूर्णिमा होती है। चूंकि वैशाख का महीना बहुत पवित्र माना जाता है, ऐसे में वैशाख मास की पूर्णिमा बहुत खास होती है और इसका बड़ा धार्मिक महत्व होता है।

स्कंद पुराण में वैशाख मास को सभी कार्यों के लिए उत्तम बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। पुराणों में कहा गया है कि वैशाख मास में सूर्योदय से पहले जो व्यक्ति स्नान करता है तथा व्रत रखता है, वह भगवान विष्णु का कृपापात्र होता है। स्कंद पुराण में उल्लेख है कि महिरथ नामक राजा ने केवल वैशाख स्नान से ही वैकुण्ठ धाम प्राप्त किया था। ऐसा माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा का व्रत करने से सौभाग्य और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए सत्य नारायण पूजा की जाती है। इसके अतिरिक्त, भक्त इस दिन धर्मराज की पूजा भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन धर्मराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है।

वैशाख पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपाय

  • वैशाख पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो कि इस दिन जल से भरा हुआ कलश, पकवान और मिठाई के दान से गौ दान के समान फल मिलता है।
  • इस दिन मंत्र और भजन गाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही इस दिन सत्य नारायण कथा जरूर सुनें और कथा सुनने के बाद लोगों के बीच प्रसाद बांटें।
  • वैशाख पूर्णिमा के दिन शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करें।
  • इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें और उन्हें खीर, पंचामृत और तुलसी पत्र अर्पित करें।

अप्रैल 2023 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्यौहार

दिन और वारव्रत और त्यौहार
1 अप्रैल, शनिवारकामदा एकादशी
3 अप्रैल, सोमवारप्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
6 अप्रैल, गुरुवारहनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
9 अप्रैल, रविवारसंकष्टी चतुर्थी
14 अप्रैल, शुक्रवारमेष संक्रांति
16 अप्रैल, रविवारवरुथिनी एकादशी
17 अप्रैल, सोमवारप्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
18 अप्रैल, मंगलवार मासिक शिवरात्रि
20 अप्रैल, गुरुवारवैशाख अमावस्या 
22 अप्रैल, शनिवारअक्षय तृतीया

अप्रैल महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो अप्रैल के महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह 20 अप्रैल की सुबह 07 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 तक समाप्त हो जाएगा। हालांकि, यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण ग्रह राशि एवं अवस्था परिवर्तन करने वाले हैं। तो आइए इन परिवर्तनों के बारे में विस्तार से जानते हैं:

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: 6 अप्रैल 2023- शुक्र देव 6 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

सूर्य का मेष राशि में गोचर: 14 अप्रैल 2023- सूर्य देव 14 अप्रैल की दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे।

बुध मेष राशि में वक्री: 21 अप्रैल 2023- बुध देव 21 अप्रैल की दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर मेष राशि में वक्री होंगे।

बृहस्पति का मेष राशि में गोचर: 22 अप्रैल 2023- बृहस्पति ग्रह सुबह 3 बजकर 33 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे।

बुध मेष राशि में अस्त: 23 अप्रैल 2023- बुध देव 23 अप्रैल 2023 की रात में 11 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि में अस्त होंगे।

बृहस्पति का मेष राशि में उदय: 27 अप्रैल 2023- बृहस्पति 27 अप्रैल की सुबह 02 बजकर 07 मिनट पर मेष राशि में उदय होंगे।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

अप्रैल 2023 में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों के जन्मदिन

1 अप्रैल: माही विज, जैज़ी बी,

2 अप्रैल: रेमो डिसूजा, अजय देवगन, कपिल शर्मा

3 अप्रैल: दुष्यंत चौटाला, प्रभु देवा

4 अप्रैल: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, शाम, परवीन बाबी, गौरव चोपड़ा

5 अप्रैल: सबा कमर, प्रशांत दामले, रश्मिका मंदाना,

6 अप्रैल: इंद्रपाल सिंह, लारा दत्ता, बिली डी विलियम्स

7 अप्रैल: जितेंद्र, जैकी चैन

8 अप्रैल: अल्लू अर्जुन, रोहन मेहरा

9 अप्रैल: राणा रणबीर, स्वरा भास्कर

10 अप्रैल: टेरेंस लुईस, चेतन चंद्रा, अनंत अंबानी, संजीव कपूर

11 अप्रैल: शुभांगी अत्रे, विंस्टन पीटर

12 अप्रैल: दिग्विजय देशमुख, सुमित्रा महाजन

13 अप्रैल: केसी करियप्पा, मन्विता कामथ, एडम मिल्ने

14 अप्रैल: राजेश्वरी सचदेवा, अनीता हसनंदानी, डॉ बी आर अम्बेडकर

15 अप्रैल: साक्षी शिवानंद, मंदिरा बेदी, मैसी विलियम्स

16 अप्रैल: चार्ली चैपलिन, निर्मल बाबा, ललिता पवार

17 अप्रैल: विक्रम कैनेडी, आसाराम बापू

18 अप्रैल: केएल राहुल, कर्टनी कार्दशियन

19 अप्रैल: लक्ष्य लालवानी, मुकेश ऋषि, मुकेश अंबानी

20 अप्रैल: न्यासा देवगन, ममता कुलकर्णी, रतन राजपूत, एडॉल्फ हिटलर

21 अप्रैल: अदिति गुप्ता, महारानी एलिजाबेथ

22 अप्रैल: फिन एलेन, कानन देवी, सुमीत राघवन

23 अप्रैल: नूपुर शर्मा, कौशल पंजाबी, श्वेता मेनन

24 अप्रैल: शरद अरविंद, सचिन तेंदुलकर, सुमित अवस्थी

25 अप्रैल: अकील होसिन, संदीप बावंका, समीक्षा सूद

26 अप्रैल: आकाश सिंह, मीनू मुमताज़

27 अप्रैल: चंद्रबाबू नायडू, चरण राज, हरीश रावत

28 अप्रैल: सामंथा अक्किनेनी, शरमन जोशी

29 अप्रैल: अरुंधति देवी, भय्यूजी महाराज, रत्ना सिंह

30 अप्रैल: क्रिस्टोफर मॉरिस, सोनल मानसिंह

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल 

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला जुला रहेगा। 22 अप्रैल, 2023 से मेष राशि में बृहस्पति की स्थिति और सातवें भाव में राहु और केतु की स्थिति… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि 

यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। ग्रहों की बात करें तो बृहस्पति चंद्र राशि से बारहवें भाव में है और इन्हीं के साथ बाकी ग्रह बुध, सूर्य और राहु भी स्थित है…(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को महीने की 15 तारीख के बाद अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यह समय जातक के लिए काफी अच्छा रहेगा क्योंकि…(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

दशम भाव में बृहस्पति के साथ सूर्य और बुध स्थित है। जिसके चलते आपको अपने वर्तमान नौकरी में कम संतुष्टि महसूस होगी…(विस्तार से पढ़ें) 

सिंह राशि

इस महीने बृहस्पति नवम भाव में गोचर करेगा और शनि सातवें भाव में स्थित है और आपकी चंद्र राशि में दृष्टि डालेगा जिसके चलते…(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, यह महीना कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। संबंधों की बात करें तो इस मामले में यह महीना मध्यम परिणाम देगा, क्योंकि राहु…(विस्तार से पढ़ें) 

तुला राशि

मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक तुला राशि वाले जातकों के लिए यह महीना हर क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। राहु पहले और केतु सातवें भाव…(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों का यह महीना मिलाजुला रहेगा। राहु छठे भाव में स्थित है जिस वजह से आप सभी समस्याओं का आसानी से सामना कर सकेंगे, वहीं…(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह महीना वित्तीय मामले में व करियर के मामले में बेहतर रहेगा। तीसरे भाव में शनि की उपस्थिति के चलते…(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आर्थिक जीवन में थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि बृहस्पति चौथे भाव में तीसरे भाव के स्वामी…(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का यह महीना करियर, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में मिले-जुले परिणाम देगा। जातक को करियर और स्वास्थ्य दोनों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि…(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का यह महीना स्वास्थ्य, आर्थिक व करियर के क्षेत्र में मिला-जुला रहने वाला है। राहु, केतु और शनि की प्रतिकूल स्थिति के चलते…(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *