अप्रैल 2024: नवरात्रि का यह पावन महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ!

अप्रैल 2024 मासिक राशिफल का यह विशेष ब्लॉग आपको अप्रैल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि इस महीने के व्रत व त्योहारों की सम्पूर्ण सूची। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल साल का चौथा महीना होता है और इस माह का आरंभ यह दर्शाता है कि साल की पहली तिमाही ख़त्म हो चुकी है और हम दूसरी तिमाही में प्रवेश कर गए हैं। हालांकि, यह महीना अपने साथ कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्वों से लेकर ग्रहण आदि लेकर आएगा। इस महीने में कब-कब कौन से व्रत व त्यौहार पड़ने वाले हैं और कब कौन सा ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेगा, किस तारीख़ को ग्रहण लगेगा और शेयर बाजार का हाल कैसा रहेगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में प्राप्त होंगे। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

इसके अलावा, अप्रैल के महीने में किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आता है, इन सबके बारे में भी हम आपको एस्ट्रोसेज के मासिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग में बताएंगे। तो चलिए शुरुआत करते हैं इस लेख की और सबसे पहले जानते हैं अप्रैल माह के ज्योतिषीय तथ्य और पंचांग के बारे में।       

अप्रैल 2024 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

अप्रैल 2024 के पंचांग की बात करें, तो वर्ष 2024 के चौथे महीने अप्रैल की शुरुआत मूल नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी कि 01 अप्रैल 2024 को होगी और वहीं, इसका समापन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी कि 30 अप्रैल 2024 को होगा। वैसे तो, इस महीने में अनेक व्रत व त्योहार को मनाया जाएगा उनके बारे में भी हम आगे चर्चा करेंगे, लेकिन उससे पहले हम आपको रूबरू करवाते हैं अप्रैल 2024 के धार्मिक महत्व से। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2024

क्यों हैं अप्रैल धार्मिक दृष्टि से बेहद ख़ास?

अप्रैल में जहाँ एक तरफ गर्मियों का आगाज़ होता है, तो वहीं देश में नए फाइनेंशियल ईयर की भी शुरुआत होती है। लेकिन, यह महीना धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि सनातन धर्म में इस माह कई बड़े और महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार एक के बाद एक मनाये जाएंगे जैसे कि चैत्र नवरात्रि, हनुमान जयंती आदि। इसके अलावा, हिंदू नव वर्ष का आरंभ भी ज्यादातर अप्रैल में होता है जो कि साल का पहला महीना होता है और इसे चैत्र मास के नाम से जाना जाता है। 

विक्रम संवत में चैत्र पहला महीना होता है और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास मार्च या अप्रैल में आता है।अप्रैल महीने का पंचांग देखें, तो इस महीने की शुरुआत चैत्र माह के अंतर्गत होगी और वहीं इसका समापन वैशाख मास के तहत होगा। वर्ष 2024 में चैत्र मास का आरंभ 26 मार्च को होगा और इसका अंत 23 अप्रैल 2024 को हो जाएगा। विक्रम संवत के अनुसार, हिन्दू नववर्ष की शुरुआत चैत्र से होती है और इसे संवत्सर कहा जाता है। 

हम आपको अपने पिछले लेखों में बताते आये हैं कि सनातन धर्म में माह का नाम नक्षत्रों पर आधारित होता है। चंद्रमा की उपस्थिति जिस नक्षत्र में होती है उसी नक्षत्र के नाम पर महीने का नाम रखा जाता है। इस प्रकार, चंद्र देव चैत्र पूर्णिमा के दिन चित्रा नक्षत्र में मौजूद होते हैं और इस वजह से ही इस महीने को चैत्र मास कहा जाता है। चैत्र में सूर्य महाराज अपना राशि चक्र पूरा करते हुए मंगल ग्रह की राशि मेष में गोचर करते हैं।

अगर चैत्र के धार्मिक महत्व के बारे में बात करें, तो चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड की रचना शुरू की थी। कहते हैं कि चैत्र से ही सतयुग का भी आरंभ हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं, चैत्र की प्रतिपदा तिथि पर जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु ने अपने दस अवतारों में से पहला अवतार मत्स्य अवतार लिया था और जल प्रलय के बीच में फंसे हुए मनु की रक्षा की थी। इसके पश्चात, नई सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। 

यह महीना देवी शक्ति और हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए उत्तम साबित होगा क्योंकि इस दौरान चैत्र नवरात्रि और हनुमान जयंती जैसे शुभ पर्वों को मनाया जाएगा। इस माह में व्रत और पूजन करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। हालांकि, चैत्र माह का समापन 23 अप्रैल को होगा जबकि इसके अगले दिन 24 अप्रैल 2024 को वैशाख माह की शुरुआत हो जाएगी और इसका अंत 23 मई 2024 को होगा। 

वहीं, वैशाख हिंदू नव वर्ष का दूसरा महीना होता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह अप्रैल या मई में आता है। विशाखा नक्षत्र के नाम से वैशाख महीने का संबंध होता है जो आपको जीवन में धन प्राप्त करने और पुण्य कर्मों में वृद्धि के भी अवसर देता है। इस मास में विष्णु जी, भगवान परशुराम आदि देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। वैशाख के महीने में बांके बिहारी जी अपने चरणों के दर्शन साल में एक बार अपने भक्तों को देते हैं। इस माह में किसी पवित्र सरोवर या गंगा नदी में स्नान करना फलदायी होता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

अप्रैल 2024 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की तिथियां 

अप्रैल 2024 का धार्मिक महत्व जानने के बाद अब हम आपको इस महीने में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों से अवगत कराएंगे। तो आइए आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं अप्रैल 2024 में मनाये जाने वाले व्रतों और पर्वों की सही तिथियों के बारे में। 

तिथिपर्व
5 अप्रैल 2024, शुक्रवारपापमोचनी एकादशी
6 अप्रैल 2024, शनिवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
7 अप्रैल 2024, रविवारमासिक शिवरात्रि
8 अप्रैल 2024, सोमवारचैत्र अमावस्या
9 अप्रैल 2024, मंगलवारचैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
10 अप्रैल 2024, बुधवारचेटी चंड
13 अप्रैल 2024, शनिवारमेष संक्रांति
17 अप्रैल 2024, बुधवारचैत्र नवरात्रि पारणा, रामनवमी
19 अप्रैल 2024, शुक्रवारकामदा एकादशी
21 अप्रैल 2024, रविवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 अप्रैल 2024, मंगलवारहनुमान जयंती,
चैत्र पूर्णिमा व्रत
27 अप्रैल 2024, शनिवारसंकष्टी चतुर्थी

वर्ष 2024 में हिंदू धर्म के सभी पर्वों एवं त्योहारों की सही तिथियां जानने के लिए क्लिक करें: हिंदू कैलेंडर 2024 

इस महीने पूरे नौ दिन बरसेगी देवी दुर्गा की कृपा 

अप्रैल में देवी दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का आरंभ होगा। बता दें कि एक वर्ष में कुल चार नवरात्रि आते हैं जिनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व होता है। यहाँ हम आपको चैत्र नवरात्रि 2024 की तिथियां प्रदान कर रहे हैं।      

तिथिनवरात्रि की तिथिदेवी के किस स्वरूप की होगी पूजा?  
9 अप्रैल 2024 मंगलवारप्रतिपदा माँ शैलपुत्री पूजा 
10 अप्रैल 2024, बुधवारद्वितीयामाँ ब्रह्मचारिणी पूजा 
11 अप्रैल 2024, गुरुवारतृतीयामाँ चंद्रघंटा पूजा
12 अप्रैल 2024, शुक्रवारचतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा
13 अप्रैल 2024, शनिवारपंचमीमाँ स्कंदमाता पूजा
14 अप्रैल 2024, रविवारषष्ठीमाँ कात्यायनी पूजा
15 अप्रैल 2024, सोमवारसप्तमीमाँ कालरात्रि पूजा
16 अप्रैल 2024, मंगलवारअष्टमीमाँ महागौरी
17 अप्रैल 2024, बुधवारनवमीमाँ सिद्धिदात्री

 अप्रैल 2024 में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर   

जहां तक सवाल है इस महीने में होने वाले ग्रहण और गोचर का, तो आपको बता दें कि इस महीने ग्रहों की चाल, स्थिति या राशि में कई बार परिवर्तन देखने को मिलेगा। अप्रैल 2024 में दो ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे जिसमें से एक ग्रह चार बार अपनी स्थिति में परिवर्तन करेगा। दूसरी तरफ, चार प्रमुख ग्रहों का गोचर होगा जबकि इस महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। तो आइए आपको बताते हैं ग्रहण और गोचर की तिथियों के बारे में।

बुध मेष राशि में वक्री (02 अप्रैल 2024): बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह कहे जाने वाले बुध देव 02 अप्रैल 2024 की दोपहर 03 बजकर 18 मिनट पर मंगल देव की राशि मेष में वक्री होने जा रहे हैं।

बुध मेष राशि में अस्त (04 अप्रैल 2024): ग्रहों के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध बुध देव एक बार फिर अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे और इसके परिणामस्वरूप, वह मेष राशि में रहते हुए 04 अप्रैल 2024 की सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर अस्त हो जाएंगे।

बुध का मीन राशि में गोचर (09 अप्रैल 2024): बुद्धि, वाणी, संचार और तर्क के कारक ग्रह बुध अपनी वक्री अवस्था में 09 अप्रैल 2024 की रात 10 बजकर 06 मिनट पर मेष राशि को छोड़कर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे।

सूर्य का मेष राशि में गोचर (13 अप्रैल 2024): ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को नवग्रहों का राजा कहा जाता है जो जातक को मान-सम्मान देते हैं। अब यह 13 अप्रैल 2024 की रात 08 बजकर 51 मिनट पर मीन राशि से निकलकर राशि चक्र की पहली राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। 

बुध का मीन राशि में उदय (19 अप्रैल 2024): अप्रैल 2024 में बुध एक बार नहीं अनेक बार अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हुए नज़र आएंगे और ऐसे में, यह 19 अप्रैल 2024 की सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर मीन राशि में उदित हो जाएंगे। 

मंगल का मीन राशि में गोचर (23 अप्रैल 2024): मंगल को युद्ध के देवता कहा जाता है और यह जातक को साहस प्रदान करते हैं जो अब 23 अप्रैल 2024 की सुबह 08 बजकर 19 मिनट पर गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, यह गोचर देश-दुनिया और सभी राशियों को प्रभावित करने की क्षमता रखेगा। 

शुक्र का मेष राशि में गोचर (24 अप्रैल 2024): वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव को सुख, ऐश्वर्य और प्रेम का कारक ग्रह कहा जाता है और अब यह 24 अप्रैल 2024 की रात 11 बजकर 44 मिनट पर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे।

बुध मीन राशि में मार्गी (25 अप्रैल 2024): अप्रैल के महीने में हमें एक नहीं अनेक बार बुध ग्रह की स्थिति और चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में, यह फिर से महीने के अंत में यानी कि 25 अप्रैल 2024 की शाम 05 बजकर 49 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे।

शुक्र मेष राशि में अस्त (28 अप्रैल 2024): इस महीने शुक्र ग्रह की स्थिति में भी बदलाव दिखाई देंगे और इसके परिणामस्वरूप, यह 28 अप्रैल 2024 की सुबह 07 बजकर 27 महीने पर मेष राशि में अस्त हो जाएंगे। 

अप्रैल 2024 में पड़ने वाले ग्रहण

सूर्य ग्रहण 2024 (08 अप्रैल 2024): साल 2024 का दूसरा और वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है और यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। आपको बता दें कि इस सूर्य ग्रहण की दृश्यता भारत में नहीं होगी इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।  

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

अप्रैल में जन्म लेने वाले मशहूर सितारे 

साल 2024 के चौथे महीने अप्रैल में आने वाले व्रत, त्योहारों, बैंक अवकाशों के बारे में जानने के बाद अब हम आपको बताएंगे उन मशहूर हस्तियों के बारे में जिनका जन्म अप्रैल माह में हुआ है। तो चलिए आगे बढ़ते हैं। 

02 अप्रैल: अजय देवगन, कपिल शर्मा, माइकल क्लार्क

03 अप्रैल: प्रभु देवा, दुष्यंत चौटाला

08 अप्रैल: अल्लू अर्जुन, रोहन मेहरा

14 अप्रैल: अनीता हसनंदानी, डॉ बी आर अम्बेडकर,

16 अप्रैल: लारा दत्ता, ललिता पवार

19 अप्रैल: मुकेश अंबानी, अरशद वारसी 

22 अप्रैल: चेतन भगत

24 अप्रैल: सचिन तेंदुलकर, वरुण धवन

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

अप्रैल में कब-कब है विवाह के शुभ मुहूर्त?

अगर आप अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंधने के बारे में सोच रहे हैं या फिर आपके घर में कोई विवाह योग्य हैं जिनके लिए आप विवाह के शुभ मुहूर्त की तलाश में हैं, तो हम आपको नीचे अप्रैल 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त की तिथियां प्रदान कर रहे हैं। चलिए एक नज़र डालते हैं अप्रैल में विवाह के शुभ मुहूर्तों पर।  

तिथि एवं दिन शुभ मुहूर्त नक्षत्र तिथि 
18 अप्रैल 2024, गुरुवाररात 12 बजकर 44 मिनट से 19 अप्रैल की सुबह 05 बजकर 51 मिनट तकमघाएकादशी
19 अप्रैल 2024, शुक्रवारसुबह 05 बजकर 51 मिनट से सुबह 06 बजकर 46 मिनट तकमघाएकादशी
20 अप्रैल 2024, शनिवारदोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 21 अप्रैल की रात 02 बजकर 48 मिनट तकउत्तराफाल्गुनी द्वादशी, त्रयोदशी
21 अप्रैल 2024, रविवाररात 03 बजकर 45 मिनट से 22 अप्रैल की सुबह 05 बजकर 48 मिनट तकहस्तचतुर्दशी
22 अप्रैल 2024, सोमवारसुबह 05 बजकर 48 मिनट से रात 08 बजे तकहस्तचतुर्दशी

वर्ष 2024 में विवाह मुहूर्त की सूची देखने के लिए क्लिक करें: विवाह मुहूर्त 2024  

अप्रैल 2024: शेयर बाजार भविष्यवाणी

जो लोग शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं या फिर शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए एस्ट्रोसेज यह विशेष सेक्शन लेकर आया है जिसमें हम आपको अप्रैल 2024 की शेयर बाजार भविष्यवाणी प्रदान कर रहे हैं। इस महीने के आरंभ में सूर्य कुंभ राशि में और मीन राशि में बुध विराजमान होंगे। ऐसे में, इलेक्ट्रिकल, पावर, चाय-कॉफी, सीमेंट उद्योग, केमिकल, हैवी इंजीनियरिंग और स्टील आदि क्षेत्रों में तेजी आने की संभावना है। हालांकि, 10 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल के बीच मंगल, सूर्य की स्थिति की वजह से शेयरों में वृद्धि नज़र आएगी और इसका असर कुछ विशेष क्षेत्रों जैसे केमिकल इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर, फार्मा सेक्टर आदि पर दिखाई देगा। यदि आप अप्रैल 2024 की शेयर बाजार भविष्यवाणी को विस्तारपूर्वक पढ़ना चाहते हैं, तो  यहां क्लिक करें।   

अप्रैल मासिक भविष्यवाणी 2024: 12 राशियों का राशिफल 

मेष राशि 

मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के परिणाम लेकर आएगा। आपकी आमदनी…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूल महीना रहने वाला है। आपके पास धन प्रबल और प्रचुर मात्रा…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके दशम भाव में राहु, सूर्य, शुक्र…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आपको अपनी विद्वता का परिचय देते हुए इन चुनौतियों…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, यह महीना आपके लिए उलझन से भरा रहने वाला है लेकिन नवम भाव में बैठे देव गुरु बृहस्पति…..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए अप्रैल के महीने की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर है। आपके खर्चे हद से ज्यादा बढ़े हुए…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा महिला आने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

यह महीना धनु राशि का जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा लेकिन कुछ मामलों में आपको थोड़ी…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

अप्रैल का महीना मकर राशि में जन्म लेने वाले जातकों  के लिए यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है। जीवन के अनेक क्षेत्रों में…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। आपको जीवन के विभिन्न…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत से ही आपको कुछ चुनौतियों के लिए…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.