अप्रैल 2023: जानें इस महीने के ख़ास त्योहार, पर्व, ग्रहण, गोचर समेत समस्त जानकारी

अप्रैल 2023: हर सुबह अपने साथ उम्मीद की एक नई किरण लेकर आती है। सर्दियों का मौसम जा चुका है और गर्मियां आने को है। ऐसे ही अप्रैल का महीना भी आने को तैयार है और हम सभी उत्सुकता से यह जानना चाहते हैं कि इस महीने में क्या कुछ होने वाला है। यह महीना कई मायनों से बेहद ख़ास रहेगा क्योंकि अप्रैल से बच्चों के स्कूल की शुरुआत होने वाली है और नया आर्थिक साल भी 1 अप्रैल से शुरु हो रहा है। हम सभी के लिए यह महीने कई नए अवसर लेकर आने वाला है। तो आइए, इस ख़ास ब्लॉग की शुरुआत करते हैं और जानते हैं अप्रैल में पड़ने वाले अवकाशों के बारे में जिसकी मदद से आप अपनी छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं। 

Varta Astrologers

एस्ट्रोसेज के इस ख़ास मासिक ब्लॉग में हम आपको अप्रैल महीने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में अवगत कराएंगे। बैंक की छुट्टियों से लेकर इस माह पड़ने वाले अहम पर्व और त्योहारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानेंगे। साथ ही, अप्रैल में पैदा होने वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है? इस विषय में भी बात करेंगे। इतना ही नहीं, हम इस लेख में सभी 12 राशियों का भविष्यफल भी प्रदान करेंगे।

अप्रैल का महीना आपके लिए होगा कितना ख़ास जानें, विद्वान ज्योतिषियों से बात करके सभी सवालों के जवाब

इस ब्लॉग में हम जानेंगे यह सभी बातें

  • अप्रैल में पैदा होने वाले जातकों का स्वभाव और व्यक्तित्व।
  • इस महीने में पड़ने वाले अवकाश, त्यौहार और व्रत के बारे में विस्तृत जानकारी।
  • अप्रैल में होने वाले ग्रहण और गोचर से संबंधित समस्त तथ्य।
  • अप्रैल महीने के लिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल।

अप्रैल में पैदा होने वाले जातकों का स्वभाव एवं व्यक्तित्व

अप्रैल माह में पैदा होने वाले जातकों के स्वभाव के बारे में बात करें तो, यह काफ़ी अद्वितीय और असाधारण व्यक्तित्व के होते हैं। इन जातकों पर प्रेम और भौतिक सुख के कारक ग्रह शुक्र देव का शासन होता है। इनका व्यक्तित्व दूसरे जातकों से थोड़ा भिन्न होता है और यह आकर्षक किस्म के होते हैं। अगर आसान शब्दों में कहा जाए, तो यह जातक रचनात्मक, बुद्धिमान, उत्साही होते हैं। यह जातक आत्मविश्वास से भरे होते हैं और अपने जीवन में सदैव महत्वाकांक्षी रहते हैं। अप्रैल में जन्म लेने वाले जातकों के अंदर सबसे ख़ास बात होती है साहस। अपनी बातों को दूसरों के सामने रखने में इन्हें कभी भी कोई परेशानी या हिचकिचाहट नहीं होती है। इसके परिणामस्वरूप, इनकी लव लाइफ और करियर भी शानदार रहता है। 

इसके अलावा, आप इन्हें आसानी से बहला-फुसला नहीं सकते हैं। यह लोग जोखिम लेने से घबराते नहीं हैं और यह लोग मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति भी आसानी से संभालने में सक्षम होते हैं। इनकी राशि की बात करें तो, अप्रैल में जन्म लेने वालों की राशि मेष या वृषभ होती है। आइए अब इनके स्वभाव से जुड़े दिलचस्प पहलुओं के बारे में जानते हैं।

साहसी और सक्रिय

यह जातक हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं और नई चीजों को करने के लिए उत्साहित रहते हैं। इसके साथ ही आपके अंदर नई जगहों और कार्यों को लेकर उत्साह देखने को मिलता है।

मुखर व्यक्तित्व और महत्वाकांक्षी

अप्रैल में जन्म लेने वाले जातक हमेशा ही अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहते हैं और सदैव ही अपने सपनों को पूरा करने के लिए आतुर रहते हैं।

रचनात्मक 

इन जातकों की सोच काफ़ी रचनात्मक किस्म की होती है। आसान शब्दों में कहें तो, हर एक विषय, मुद्दे या मसले को लेकर इनकी राय दूसरों से अलग होती है या यूं कहें कि यह सबसे हट के सोच रखते हैं।

स्वतंत्र व्यक्तित्व

इस महीने में पैदा होने वाले जातक अपनी आज़ादी को अधिक महत्व देते हैं। आसान भाषा में कहें तो, यह स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं और सभी कार्य अपने दम पर पूरी आत्मनिर्भरता के साथ करते हैं।

दृढ़ निश्चय

आपको आसानी से भटकाना संभव नहीं है यानी कि इस महीने में जन्म लेने वाले जातक अपने लक्ष्यों की तरफ एकाग्रता के साथ बढ़ने में सक्षम होते हैं और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्हें हासिल भी करते हैं।

भावुक

बाहर से जितने सख्त, अंदर से उतने ही नर्म। यह मुहावरा अप्रैल महीने में पैदा होने वाले जातकों पर बिल्कुल फिट बैठता है। यह जातक काफ़ी भावुक होते हैं और हमेशा ही दूसरों की चिंता में रहते हैं।

अधीर सोच (उतावलापन)

इन जातकों को उतावलेपन के लिए भी जाना जाता है। यह जातक हर एक कार्य को जल्दी से जल्दी करने में विश्वास रखते हैं और उन्हें कार्यों में विलंब बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। वहीं अगर इनके काम योजना के अनुसार न हों, तो यह बेचैन भी हो जाते हैं।

आवेग 

आप कई बार बिना सोचे-समझे काम कर देते हैं या यूं कहें कि आप बिना सोचे ही तुरंत अपना गुस्सा या विचार प्रकट कर देते हैं। इसके परिणामस्वरूप आपको कई बार अनिश्चित नतीजों का भी सामना करना पड़ता है।

अप्रैल महीने में पैदा होने वाले जातकों का शुभ रंग: क्रिमसन, लाल और गुलाबी

अप्रैल महीने में पैदा होने वाले जातकों का शुभ दिन: मंगलवार

अप्रैल महीने में पैदा होने वाले जातकों का शुभ अंक: 9

अप्रैल महीने में पैदा होने वाले जातकों का शुभ रत्न: हीरा और माणिक

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अप्रैल 2023: बैंक अवकाश

तिथिदिनअवकाशकिस प्रदेश का पर्व
1 अप्रैल, 2023शनिवारओडिशा दिवसओडिशा
4 अप्रैल, 2023मंगलवारमहावीर जयंतीविभिन्न प्रदेश
5 अप्रैल, 2023बुधवारबाबा जगजीवन राम जयंतीतेलंगाना और आंध्र प्रदेश
6 अप्रैल, 2023गुरुवारमौंडी गुरुवारविभिन्न प्रदेश
7 अप्रैल, 2023शुक्रवारगुड फ्राइडे, शब-ए-बारातविभिन्न प्रदेश
9 अप्रैल, 2023रविवारईस्टर संडेगोवा, मुंबई, ऐज़वाल, कोची और वाइजैग
13 से 15 अप्रैल, 2023गुरुवार से शनिवारबीजूत्रिपुरा
14 अप्रैल, 2023शुक्रवारबैसाखी, विशु, काशी, तमिल नव वर्ष, डॉ. आंबेडकर जयंतीपंजाब, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु और दिल्ली
15 अप्रैल, 2023शनिवारवैशाखड़ी, बोहाग बिहू, बंगाली नव वर्ष और हिमाचल दिवसबंगाल, असम और हिमाचल प्रदेश
21 अप्रैल, 2023शुक्रवारजमात-उल-विदा, गरिया पूजाहैदराबाद और त्रिपुरा

अप्रैल 2023: व्रत एवं त्यौहार

1 अप्रैल, 2023, शनिवार:  कामदा एकादशी व्रत: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक चैत्र महीने के  शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी व्रत रखा जाता है। मान्यता के अनुसार, इस व्रत को श्री हरि का सबसे उत्तम व्रत माना गया है। इस दिन भगवान वासुदेव और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ‘कामदा’ शब्द का मूल संस्कृत से आता है जिसका शाब्दिक अर्थ है सभी इच्छाओं की पूर्ति। इस व्रत के दौरान जातक सृष्टि के संरक्षक भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, इस व्रत को करने से जाने-अनजाने में किए हुए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जातकों के मन की सभी इच्छाओं की पूर्ति होती हैं।

3 अप्रैल, 2023, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत : हिंदू धर्म में हर महीने अनेक त्यौहार और व्रत पड़ते हैं और सबकी अपनी मान्यताएं हैं और उन्हीं में से एक है प्रदोष व्रत। हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत के रूप में मनाया जाता है। भगवान शिव के भक्तों के लिए इसका अत्यधिक महत्व है। अगर प्रदोष काल के बारे में बात करें तो, सूर्यास्त के बाद और पूर्ण रात्रि के बीच के समय को प्रदोष काल कहा जाता है। इस अवधि में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। 3 अप्रैल को सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने जा रहा है, इसलिए इसे सोम प्रदोष व्रत के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन जातक भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। 

6 अप्रैल, 2023, गुरुवार: हनुमान जयंती: महाबली हनुमान जी को हिंदू धर्म में बहुत शक्तिशाली माना जाता है। भगवान राम के सबसे बड़े भक्त बजरंगबली के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हनुमान जयंती का त्यौहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि के दिन साहस और शक्ति के देवता माने जाने वाले हनुमान जी का यह व्रत किया जाता है।  

6 अप्रैल, 2023, गुरुवार: चैत्र पूर्णिमा व्रत: जैसा कि इस व्रत के नाम से ही साफ है चैत्र मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा कहा जाता है। हालांकि, कई लोग इस व्रत को चैती पूनम के नाम से भी जानते हैं। हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा व्रत की मान्यता बहुत अधिक है और इस दिन भगवान सत्यनारायण का विधिवत पूजन किया जाता है। यह व्रत करने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनोवांछित फलों की पूर्ति होती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई लोग चैत्र पूर्णिमा व्रत को बिना पानी पिए भी पूर्ण करते हैं।

9 अप्रैल, 2023, रविवार: संकष्टी चतुर्थी : हिंदू धर्म का एक और प्रसिद्ध व्रत है संकष्टी चतुर्थी जो की हर कष्ट और मुसीबत को हरने वाला व्रत है। संकष्टी, संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ ही है, संकट से मुक्ति पाना। पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जातकों के जीवन से सभी दुख दूर होते हैं। धार्मिक ग्रंथों में भी इस व्रत का वर्णन मिलता है और इस व्रत को करने से भगवान गणेश अपने भक्तों को मनोवांछित फल देते हैं। मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी व्रत की विधि सूर्योदय से शुरू होती है और इसका समापन चंद्रमा के उदय पर किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने में दो बार चतुर्थी आती है। 

14 अप्रैल, 2023, शुक्रवार: मेष संक्रांति : हिंदू धर्म के अनुसार, संक्रांति का दिन पुण्यदायी और लाभकारी माना जाता है और इस दिन दान-पुण्य करने की बड़ी मान्यता है। सूर्य देव प्रत्येक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं यानी कि एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ऐसे ही 14 अप्रैल 2023 को सूर्य देव राशि चक्र की पहली राशि मेष में गोचर करेंगे जिसके उपलक्ष्य में मेष संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा।

16 अप्रैल, 2023, रविवार: वरुथिनी एकादशी व्रत : हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। आम तौर, पर यह व्रत अप्रैल और मई के महीने में पड़ता है। श्री हरि के भक्तों के लिए इस व्रत का काफ़ी महत्व माना गया है। मान्यता के अनुसार, यह व्रत करने से सभी तरह के पापों का नाश होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत की अवधि सूर्योदय से शुरू होती है और इसका समापन अगले दिन के सूर्योदय पर किया जाता है, वहीं कुछ लोग इस दिन निर्जला व्रत भी करते हैं।  

18 अप्रैल, 2023, मंगलवार: मासिक शिवरात्रि : मासिक का अर्थ है महीना और शिवरात्रि का अर्थ है भगवान शिव की रात। हिंदू पंचांग के मुताबिक हर मास के कृष्ण पक्ष के 14वें दिन को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। मासिक शिवरात्रि का त्यौहार भगवान शिव को समर्पित होता है। पूरे देश में जातक इस दिन व्रत करते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विधिवत पूजन करते हैं।

20 अप्रैल, 2023, गुरुवार : वैशाख अमावस्या : हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख दूसरा महीना है और मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। वैशाख मास की अमावस्या के दिन व्रत का अधिक महत्व माना गया है और इस दिन जातक व्रत रखते हैं तथा दान-पुण्य करते हैं।

22 अप्रैल, 2023, शनिवार: अक्षय तृतीया : वैशाख मास की तृतीया तिथि के दिन इस त्यौहार को मनाया जाता है। ‘अक्षय’ का शाब्दिक अर्थ होता है जिसका कभी नाश न हो। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह पर्व धन और समृद्धि से जुड़ा हुआ है। इसी कारण बहुत लोग इस दिन सोना खरीदते हैं क्योंकि ऐसा करना शुभ माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए इसी दिन भगवान विष्णु ने परशुराम का अवतार लिया था।

अप्रैल 2023 के अन्य मुख्य दिन 

01 अप्रैल 2023: अप्रैल फूल डे 

13 अप्रैल 2023: जलियांवाला बाग नरसंहार

14 अप्रैल 2023: अम्बेडकर जयंती, बैसाखी, महावीर जयंती

अप्रैल 2023 में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

अप्रैल 2023 के महीने में पड़ने वाले ग्रहण के बारे में बात करें तो, 20 अप्रैल 2023 को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

अप्रैल 2023 में पड़ने वाले गोचर की बात करें तो, इस महीने में कुल 3 गोचर होने जा रहे हैं जबकि तीन बार ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: 6 अप्रैल, 2023 को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य का मेष राशि में गोचर: 14 अप्रैल, 2023 को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे।

बुध मेष राशि में वक्री: 21 अप्रैल, 2023 को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर बुध मेष राशि में वक्री हो जाएंगे।

बृहस्पति का मेष राशि में गोचर: 22 अप्रैल, 2023 को सुबह 3 बजकर 33 मिनट पर बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेंगे। 

बुध मेष राशि में अस्त: 23 अप्रैल, 2023 को रात 11 बजकर 58 मिनट पर बुध मेष राशि में अस्त हो जाएंगे।

बृहस्पति मेष राशि में उदय: 27 अप्रैल, 2023 की रात 2 बजकर 07 मिनट पर बृहस्पति मेष राशि में उदय हो जाएंगे।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

अप्रैल 2023: राशि अनुसार भविष्यफल और उपाय

मेष

  • मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर दबाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आप आसानी से इससे बाहर आने में और बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे।
  • छात्रों के लिए अप्रैल का महीना बेहतर नतीजे लेकर आने वाला है। साथ ही आपको विदेश में पढ़ाई के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए भी यह महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
  • पारिवारिक संबंधों की बात करें तो, छाया ग्रहों के कारण परिवार में कुछ मतभेद या विवाद  होने के वजह से रिश्तों में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है।
  • मेष राशि की लव लाइफ के लिहाज़ से अप्रैल महीने का पहला हिस्सा ज्यादा सकारात्मक न रहने की आशंका है। आप दोनों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
  • आर्थिक पक्ष को देखा जाए, तो इस बात के संकेत हैं कि आप बिज़नेस में ज्यादा लाभ अर्जित करने में सक्षम न हो। हालांकि, शनि के प्रभाव से आपको धन कमाने के मौके मिल सकते हैं। 
  • इस महीना आपको सिर दर्द और पाचन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- “ॐ राहवे नमः” या “ॐ केतवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृषभ

  • करियर के लिहाज़ से देखा जाए तो, इस महीने आपका ट्रांसफर होने की आशंका है। इसके अलावा, आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।  
  • इस महीने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस अवधि में पढ़ाई में ध्यान लगाने में दिक्कत होने की आशंका है। हालांकि, महीने के दूसरे भाग में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • अप्रैल में आपके पारिवारिक रिश्तों और प्रेम संबंधों में विवाद पैदा होने की आशंका है। हालांकि, विवाहित जातकों के लिए यह महीना रोमांटिक साबित होने के आसार हैं। अगर आप शादी के विचार में हैं, तो आप इस महीने आगे बढ़ने में सफल होंगे।
  • महीने के पहले भाग में जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके खर्चे अधिक हो सकते हैं।
  • इस माह आपको सिरदर्द, चिंता, पाचन संबंधित परेशानी और पैरों में दर्द की शिकायत होने के आसार है।

उपाय: शनिवार के दिन राहु के लिए हवन-यज्ञ करें और “ॐ राहवे नमः” का 108 बार जाप करें।

मिथुन

  • करियर के लिहाज़ से देखा जाए तो, मिथुन राशि के जातकों को महीने के दूसरे भाग में नए प्रस्ताव और अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा, आपको बिज़नेस में नई साझेदारी का मौका भी मिलने के आसार हैं।
  •  शिक्षा के लिहाज़ से, यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होने के संकेत हैं। साथ ही, आपको महीने के दूसरे भाग में विदेश में पढ़ाई करने का प्रस्ताव भी मिल सकता है।
  • इस महीने पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। लेकिन, आप आसानी से मिल-जुल कर सभी विवादों को हल करने में सफल होंगे।
  • अविवाहित जातक इस महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं, विवाहित जातकों के जीवन में प्रेम और रोमांस में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आप दोनों के रिश्ते में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा और आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।
  • आर्थिक पक्ष की बात करें तो, इस महीने जातकों को अधिक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दूसरी तरफ आपको इस महीने अनिश्चित धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना है।
  • सेहत के लिहाज़ से इस महीने आप अत्यधिक तनाव में नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा, जातकों को कंधों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

उपाय- प्रतिदिन 41 बार ॐ नमो नारायणाय या ॐ बुधाय नमः का 11 बार जाप करें।

कर्क

  • आपके करियर और पेशेवर जीवन के लिहाज़ से यह महीना अनुकूल न होने की आशंका है। इस महीने आपको कार्यस्थल पर काम का अधिक दबाव झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपका तबादला भी हो सकता है। वहीं, बिज़नेस करने वाले जातकों के लिए भी यह महीना ज्यादा सकारात्मक नहीं रहने की संभावना है। आपको धन लाभ कमाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • कर्क राशि के जातकों के लिए शनि प्रतिकूल स्थिति में मौजूद हैं। इसके कारण परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। हालांकि, शुक्र की कृपा से शनि के प्रतिकूल प्रभाव कम होने के संकेत हैं।
  • प्रेमी जोड़ों को इस महीने गलतफ़हमियों के कारण विवाद का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इस विचार को कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए।
  • इस महीने आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। ऐसा न करने से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस महीने आपको पीठ, दांत और पैर में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आप तनावग्रस्त भी हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

उपाय- प्रतिदिन 20 बार “ॐ चंद्राय नमः” का जाप करें और सोमवार को चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें। 

सिंह

  • सिंह राशि के जातकों को अप्रैल महीने में करियर और पेशेवर जीवन में कामयाबी मिलने की संभावना है। हालांकि, इसमें आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ न मिलने की आशंका है, लेकिन इसके बावजूद आप कामयाब होने में सफल होंगे।  
  • यह महीना छात्रों के लिए अनुकूल साबित होगा। आप प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। साथ ही, आपको विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सकता है।
  • महीने के पहले भाग में आपको घर और परिवार में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, महीने का दूसरा हिस्सा आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपको रिश्तों में पार्टनर के सामने दिल खोल कर अपने विचार रखने की सलाह दी जाती है जिससे किसी प्रकार की गलतफ़हमी पैदा न हो।
  • आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से देखा जाए तो, आपको इस महीने धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं। हालांकि, आपको 15 अप्रैल के बाद किसी भी तरह का निवेश करने की सलाह दी जाती है।

उपाय- रोज़ाना “ॐ भास्कराय नमः” का 19 बार जाप करें और सूर्य की उपासना करें।

कन्या

  • करियर के लिहाज़ से देखें तो, इस महीने बृहस्पति की दशा के कारण आपको अपने काम में असंतुष्टि और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा संकेत हैं कि आप कड़ी मेहनत के बाद भी लाभ प्राप्त करने में कामयाब न हों। 
  • बुध और छाया ग्रहों के प्रभाव से इस महीने छात्रों को शिक्षा में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, महीने के दूसरे भाग में कड़ी मेहनत के बाद आपको कामयाबी मिलने के पूरे संकेत हैं।
  • कन्या राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन इस महीने ज्यादा अनुकूल न रहने की आशंका है। परिवार के सदस्यों में तालमेल की कमी और गलतफ़हमो के कारण विवाद हो सकते हैं जिससे परिवार का माहौल ख़राब हो सकता है।
  • विवाहित जातकों के लिए यह महीना अनुकूल न होने के संकेत हैं क्योंकि आप दोनों के बीच विवाद होने के आसार हैं। वहीं, अगर आप शादी की योजना बना रहे हैं तो, 15 तारीख के बाद वक्त आपके लिए शुभ रहेगा।
  • राहु और केतु के प्रभाव के कारण इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने के संकेत हैं। वहीं इस महीने आपको जो धन लाभ होगा, वह भी धीमी गति से होगा।
  • इस महीने कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होगी। ख़ास तौर पर आपको सिरदर्द और पाचन से संबंधित परेशानियों पर ध्यान देना होगा।

उपाय- रोज़ाना 41 बार “ॐ राहवे नमः” का जाप करें और प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें। 

तुला

  • तुला राशि के जातकों के लिए इस महीने करियर में कई सारी चुनौतियां और बाधाएं आने की आशंका है। हालांकि, बिज़नेस करने वाले जातकों को महीने के अंत में कामयाबी मिलने के आसार हैं।
  • शिक्षा के लिहाज़ से  यह महीना छात्रों के लिए अनुकूल साबित होगा। आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे और दूसरों के लिए एक उदाहरण बनकर उभरेंगे।
  • इस महीने परिवार के सदस्यों के बीच वाद-विवाद होने की आशंका है। इसके अलावा, विवाहित जातकों के बीच भी बिना वजह अनबन होने के आसार हैं। वहीं, आपकी कुंडली के पहले भाव पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ रही है और इसके परिणामस्वरूप आपके पारिवारिक माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकते हैं।
  • आर्थिक पक्ष से देखा जाए तो, इस महीने बिज़नेस करने वाले जातकों को वित्तीय लाभ मिलते रहेंगे। वहीं अगर आप निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो महीने का दूसरा हिस्सा आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
  • राहु और केतु के प्रभाव से इस महीने आपको पाचन और सिरदर्द से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- प्रतिदिन 41 बार “ॐ केतवे नमः” और 27 बार “ॐ भूमि पुत्राय नमः” का जाप करें।

वृश्चिक

  • वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने करियर के लिहाज़ से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप अपनी नौकरी से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं।
  • शिक्षा के लिहाज़ से देखा जाए तो, इस महीने छात्रों को ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है और एकाग्रता की कमी के कारण आपके प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है।
  • आर्थिक पक्ष को देखें तो, इस महीने वृश्चिक राशि के जातकों को योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने की आशंका है।
  • अगर आप सिंगल हैं और शादी करने के विचार में हैं, तो आपको इस महीने यह प्लान टाल देना चाहिए। आपकी कुंडली में मंगल की दशा के कारण पारिवारिक संबंधों में विवाद पैदा होने के संकेत हैं। रिश्ते में अनावश्यक परेशानियों के कारण आपको अपना रिश्ता कमज़ोर लगने लगेगा इसलिए सतर्क रहें। 
  • सेहत की दृष्टि से वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने कंधे और टखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कम नींद की दिक्कत भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

उपाय- रोज़ाना ॐ नमो नारायणाय का 41 बार जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

धनु

  • अप्रैल महीने का दूसरा हिस्सा धनु राशि के जातकों के करियर के लिए सकारात्मक साबित होगा। आप अपने करियर में स्थिरता हासिल करने में सफल होंगे और इसके अलावा जातकों को विदेश से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
  • छात्रों को इस महीने कुछ चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसमें चिंतित होने की कोई बात नहीं है क्योंकि आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे।
  • धनु राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष के बारे में बात करें तो, इस महीने आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरे महीने अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे और साथ ही आप बचत करने में भी कामयाब होंगे। वहीं, अगर आप बिज़नेस कर रहे हैं, तो आपको बड़े धन लाभ होने के संकेत हैं।
  • पारिवारिक जीवन को देखें तो, यह महीना आपके लिए सकारात्मक रहेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। वहीं शादीशुदा जातकों को शुरुआती माह में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन महीने का अगला हिस्सा आपके लिए शानदार रहेगा। सिंगल जातकों के विवाह के लिए भी यह अवधि शुभ रहेगी।
  • इस पूरे महीने आपकी सेहत अच्छी रहने की संभावना है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से एक दम स्वस्थ रहेंगे।

उपाय- राहु के लिए मंगलवार के दिन हवन-यज्ञ करें और दिव्यांगों को खाना दान करें।

मकर

  • मकर राशि के जातकों पर अभी भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। इसी के परिणामस्वरूप अप्रैल का महीना आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। हालांकि बृहस्पति की कृपा से आपको विदेश से नौकरी के नए अवसर मिलने के संकेत हैं।
  • छात्रों को इस महीने अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपकी एकाग्रता भंग होने के आसार हैं। हालांकि, आप मेहनत के बल पर कामयाब होने में सफल होंगे। अगर आप विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के विचार में हैं, तो यह महीना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
  • पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से देखें तो, पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका है। वहीं, प्रेम संबंध में भी कुछ अनबन हो सकती है और शादीशुदा जातकों के बीच किसी गलतफहमी के कारण विवाद होने के आसार हैं।
  • मकर राशि के जातकों को इस महीने में अत्यधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है जिसके परिणामस्वरूप आपकी आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है।
  • इस महीने जातकों को पाचन संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

उपाय- रोज़ाना 108 बार “ॐ नमः शिवाय” और 21 बार “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें।

कुंभ

  • इस महीने कुंभ राशि के जातकों को पेशेवर जीवन में चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो इस महीने आपको ज्यादा लाभ अर्जित करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • बुध के तीसरे भाव में होने के कारण जातकों को इस महीने पढ़ाई में उतार-चढ़ाव से दो-चार होना पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप आपके प्रदर्शन में गिरावट आने की आशंका है।
  • पारिवारिक संबंध की बात करें, तो इस महीने कुछ विवाद पैदा होने की आशंका है। इसके अलावा, शादीशुदा जीवन में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं , अगर आप शादी के विचार में हैं तो इस मामले में विलंब होने के संकेत हैं।
  • आर्थिक दृष्टि से इस महीने कुंभ राशि के जातकों को पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस महीने आपको तनाव, पीठ में दर्द और पाचन से संबंधित शिकायत रहने की आशंका है।

उपाय- रोज़ाना 108 बार “ॐ नमो नारायण” और शनि चालीसा का जाप करें।

मीन

  • मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव जारी है और इसके कारण आपको अप्रैल में पेशेवर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप पर काम का दबाव अधिक रहने की आशंका है, साथ ही आपको कई चुनौतियों से भी दो-चार होना पड़ सकता है।
  • आशंका है कि छात्रों को इस महीने सुस्ती और एकाग्रता की कमी के कारण शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ें, इसलिए आपको पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। एकाग्रता को मज़बूत करने के लिए योग या ध्यान का सहारा लेने की सलाह दी जाती है।
  • इस महीने आपके परिवार में विवाद होने के आसार हैं। इसके अलावा, प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में भी जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल और सामंजस्य बिठाने की आवश्यकता महसूस हो सकती है।
  • अप्रैल के माह में आप अच्छी मात्रा में धन कमाने में सफल होंगे, लेकिन आपके घर के खर्चों में भी वृद्धि हो सकती हैं। अगर आप शेयर मार्केट में इनवेस्ट करते हैं, तो आपको इससे लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन इसकी गति धीमी रहेगी।
  • इस महीने जातकों को घुटनों में दर्द, कमज़ोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता और खांसी से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय- भगवान हनुमान की पूजा करें और प्रतिदिन 108 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.