अंक राशिफल 2022: नए साल में मिलेगी नौकरी और व्यवसाय में सफलता? मूलांक से जानें जवाब

अंक विज्ञान के अनुसार वर्ष 2022 शुक्र ग्रह का साल होने वाला है। इस साल का यदि जोड़ देखा जाए तो आता है अंक 6 (2+0+2+2=6), और अंक 6 शुक्र ग्रह के अंतर्गत आता है।

अंक छह (6) विलासिता, फैशन, मनोरंजन, प्रेम, शांति, रचनात्मकता, आदि का प्रतिनिधित्व करती है। इस वर्ष नंबर 2 2022 में तीन बार दोहराया जाता है। (2(1)02(2)2(3)) जिसका मतलब है कि इस साल में नंबर दो यानी मंगल ग्रह की भी भूमिका रहने वाली है। ऐसे में इस साल सभी भौतिकवादी चीजों के संदर्भ में उम्मीदें उच्च रहने वाली है। जो लोग पैसों के लिए संघर्ष कर रहे थे उनके पास इस वर्ष खर्च करने के लिए पर्याप्त मात्रा में धन होने की संभावना  है। इसके साथ ही नौकरी तलाश रहे ज्यादातर लोगों के पास नौकरियां भी होंगी।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

ट्रैवलिंग इंडस्ट्री, बैंकिंग सेक्टर, होटल, ब्यूटी पार्लर, ब्रांडेड कपड़े, और रेस्टोरेंट के व्यापार में काफी सुधार देखने को मिलेगा। लग्जरी कारों की बिक्री में भी वृद्धि आएगी। शेयर बाजार नई ऊंचाई हासिल करेगा। बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट क्षेत्र से संबंधित लोगों को अपनी इंडस्ट्री में एक नई ऊंचाई प्राप्त होगी।

सरल शब्दों में और संक्षेप में कहें तो लंबे समय से जिस आर्थिक वृद्धि का लोग इंतजार कर रहे थे वह वापस पटरी पर लौट आएगी।

व्यक्तिगत वर्ष 1

उदाहरण 7-6-2022 कुल 19 है (1+9=10) और एकल अंक 1 है।

यह साल आपके लिए नई गतिशीलता लेकर आएगा। यदि आप लंबे समय से कोई नई चीज को शुरू करने का इंतजार कर रहे थे तो यह साल उस चीज को शुरू करने के लिए सही समय है। इस वर्ष नई शुरुआत होगी। नई परियोजनाएं या व्यवसाय आदि शुरू किए जाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। इसके अलावा आपके सामाजिक दायरे में सुधार देखने को मिलेगा। इस वर्ष आपका जीवन स्तर भी सुधरेगा। निडर रवैये के दम पर तनाव मुक्त कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी। हर व्यक्ति अपने जीवन में नाम और यश पाना चाहता है ऐसे में आपकी यह इच्छा भी इस वर्ष अवश्य पूरी होगी। आपके जीवन में इस साल नेतृत्व की भूमिका निभाने के मौके प्राप्त होंगे और साथ ही आप करियर की अपनी मौजूदा स्थिति में वृद्धि होते हुए भी देख सकेंगे।

व्यक्तिगत वर्ष 2

उदाहरण: 2-3-2022 कुल 11 (1+1=2) एकल अंक 2

आपके लिए यह साल बदलावों से भरा रहने वाला है। इस साल आप काम करने में सफल तो रहेंगे हालांकि आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जीवन में आपको कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी देखने पढ़ सकते हैं। इस वर्ष छोटी यात्राएं करने के कई मौके प्राप्त होंगे। आपको अपनी जीवन शैली और आपके कलात्मक और नवीन विचारों में सुधार देखने को मिलेगा। यदि आप कलाकार हैं या कला के क्षेत्र से संबंधित है तो वर्ष 2022 आपके लिए बेहद शानदार साल साबित होगा। इस साल आपकी सोच में बदलाव भी देखने को मिल सकती है। अपनी माता जी के करीब रहें और उनका आशीर्वाद लें क्योंकि ऐसा करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

व्यक्तिगत वर्ष 3

उदाहरण: 3-3-2022 कुल 12 (1+2=3) एकल अंक 3

अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए, आध्यात्म की ओर बढ़ने के लिए, और उच्च शिक्षा या उच्च ज्ञान प्राप्त करने के लिए वर्ष 2022 उपयुक्त रहने वाला है। इस साल आपके जीवन में धन का प्रवाह सुचारू रूप से रहेगा जिससे आप की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। लंबी दूरी की यात्रा मुमकिन है। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं या लंबे समय की प्लानिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह साल बेहद ही अच्छा रहने वाला है। मीडिया, पत्रकारिता, लेखक, ट्रैवल एजेंटों, के लिए भी अच्छा समय है। इस वर्ष आपके जीवन में भय डर कम होगा और आप अपनी बेहतरी की ओर ज्यादा झुकाव रखेंगे। आपके जीवन में इस वर्ष सकारात्मक विचार और उत्साह भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह साल बेहद ही सकारात्मक साल रहने वाला है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

व्यक्तिगत वर्ष 4

उदाहरण: 6-1-2022 कुल 13 (1+3=4) एकल अंक 4

इस साल मनमाफिक परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा इस साल आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। वर्ष 2022 में कई मौकों पर आपको ऐसा प्रतीत हो सकता है कि आपका जीवन अंधकार में जा रहा है या सभी रास्ते बंद हो चुके हैं लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि कड़ी मेहनत जारी रखें। ऐसा करने से अवश्य ही आपको सफलता प्राप्त होगी। सरल शब्दों में कहें तो यह वर्ष कठिन अवश्य रहने वाला है लेकिन कड़ी मेहनत से आपको सफलता मिलेगी और साल में सुधार देखने को मिलेगा। दोस्तों और आपके सामाजिक सर्कल में सुधार देखने को मिलेगा। सलाह दी जाती है कि किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें और हर किसी से अपनी राज साझा न करें। यदि आप विदेश जाकर बसना चाहते हैं इस संदर्भ में कदम आगे बढ़ाने के लिए यह साल उत्तम रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का इस साल विशेष रूप से ख्याल रखें। इसके अलावा अपने खर्चों पर भी ध्यान रखें। अन्यथा आप के खर्चे काफी ज्यादा होने की संभावना है।

व्यक्तिगत वर्ष 5

उदाहरण: 4-4-2022 कुल 14 (1+4=5) एकल अंक 5

शिक्षा, शिक्षा में सुधार और नई चीजों को ग्रहण करने के लिए यह साल आपके लिए शुभ समय साबित होगा। इसके अलावा इस वर्ष आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में बदलाव की प्रबल संभावना है। साथ ही विदेश में नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। आपको यात्रा करना बेहद पसंद होता है ऐसे में इस साल आपको ढेरों यात्राएं करनी पड़ सकती है और इन यात्राओं से आपको लाभ भी प्राप्त होगा। साझेदारी के लिए यह समय अच्छा है। इसके अलावा यदि आप नया व्यवसाय या नया उद्यम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह साल शानदार समय साबित होगा। पत्रकारिता, मीडिया, संचार उद्योग, के क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। ऐसे में यह साल आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। यदि आप सट्टा बाजार या शेयर बाजार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो इस संदर्भ में ज्ञान प्राप्त करने के लिए और अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए यह साल उत्तम रहने वाला है। इस साल आप इस संदर्भ में कदम आगे बढ़ा सकते हैं।

व्यक्तिगत वर्ष 6

उदाहरण: 5-4-2022 कुल 15 (1+5=6) एकल अंक 6

प्रेम और और रोमांस के लिए यह साल शुभ साबित होगा। यदि विपरीत लिंग के लोगों के साथ आपको किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है तो इन मामलों से पार पाने के लिए या इन मामलों को सुलझाने के लिए यह साल उत्तम रहने वाला है। इसके अलावा यदि आप अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करना चाहते हैं या अलग होना चाहते हैं तो भी यह साल अनुकूल रहेगा। यह वर्ष विलासिता का वर्ष है ऐसे में इस वर्ष आपको आपके घर में बहुत सारे लग्जरी वस्तुएं प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख और आराम प्रदान करने वाली चीजों और वाहन आदि की खरीदारी के लिए यह समय शानदार है। ब्रांडेड कपड़े, घड़ियां, एयर कंडीशनर, और मनोरंजन पर भी आप खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान आपके वेतन/व्यापार में सुधार और वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है। प्रबल संभावना है कि इस दौरान आप की आय बढ़ेगी और आप किसी शाही यात्रा पर जा सकते हैं।

व्यक्तिगत वर्ष 7

उदाहरण: 6-4-2022 कुल 16 (1+6=7) एकल अंक 7

इस साल आपको अपने रिश्ते में परेशानियों और गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस वर्ष आपको किसी को भी पैसे उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि प्रबल संभावना है कि यदि आपने किसी को पैसे दिए तो पैसे आपको वापस नहीं मिलेंगे और आप को नुकसान हो सकता है। हालाँकि आध्यात्म से जुड़ने के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है और आप इससे जुड़ी कोई जिम्मेदारी भी ले आ सकते हैं। जोखिम भरा काम करने का या कोई भी जोखिम भरा कदम उठाने के लिए यह साल अच्छा सा नहीं है। यदि आप फॅमिली प्लानिंग कर रहे हैं तो इस साल आपको इस संदर्भ में शुभ समाचार मिल सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

व्यक्तिगत वर्ष 8

उदाहरण: 6-5-2022 कुल 17 (1+7=8) एकल अंक 8

करियर और पैसों के मामले में इस वर्ष आप को सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा शक्ति और अधिकार मिलने की भी प्रबल संभावना बन रही है। इस वर्ष आप को राजनीति में सफलता और यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिल सकती है। लोहा और इस्पात के व्यवसाय से जुड़े लोग इस वर्ष लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। हालाँकि आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस साल आप खुलकर और स्वतंत्र रूप से काम करेंगे और आने वाले समय में आपकी किस्मत में सुधार देखने को मिलेगा।

 ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

व्यक्तिगत वर्ष 9

उदाहरण: 3-9-2022 कुल 18  (1+8=9) एकल अंक

यह वर्ष पुरानी योजनाओं को पूरा करने के लिए उत्तम समय साबित होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अभी आपको रुकने की सलाह दी जाती क्योंकि नए काम की शुरुआत के लिए आने वाला समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। इस वर्ष आप खुद को व्यवस्थित करें और लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। यदि शादी की योजना पहले से ही बनाई हुई है तो इस वर्ष शादी हो सकती है हालांकि अगर ऐसा नहीं है तो आप शादी का विचार अगले साल तक के लिए स्थगित कर दें तो ज्यादा शुभ रहेगा। निर्माण से जुड़ी चीजों और जमीन आदि और नया घर खरीदने के लिए इस वर्ष आपको अच्छे मौके प्राप्त होंगे। इसके अलावा इस दौरान आपको नाम और प्रसिद्धि भी हासिल होगी। हालांकि कड़ी मेहनत करते रहें। इस वर्ष आवश्यकता है कि अपने लक्ष्यों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए हर वक्त एक्शन मोड में रहे हैं यानी काम करते रहें। मेडिकल स्टूडेंट्स, डॉक्टर, सर्जन आदि के लिए यह साल सकारात्मक और अच्छा रहने वाला है।

आचार्य सिद्धार्थ सेठ से व्यक्तिगत परामर्श प्राप्त करने के लिए अभी फोन/चैट के माध्यम से उनसे जुड़ें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.