अंक ज्योतिष राशिफल से जानें, कौन से मूलांकों को इस हफ़्ते मिलेगा धन लाभ!

अंक ज्योतिष प्राचीन विज्ञान हैं, जो हमारे जीवन में हमारे भाग्य, अवसर और चुनौतियों को बताता हैं। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको उन भाग्यशाली मूलांकों के बारे में बताएंगे जिसके लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस विषय पर बात करने से पहले जान लेते हैं कि कैसे पता करें अपना मूलांक।   

Varta Astrologers

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को हुआ है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। आपका मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरण के तौर पर आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है जबकि चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन हैं। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और अंक 7 केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है और अंक 9 मंगल देव का अंक हैं। अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कौन से मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।  

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इन मूलांक वालों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह  

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको कई सारी सफलताएं प्राप्त होंगी और आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। आप अपने जीवन में बड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे। मूलांक 1 के जातक कार्यस्थल पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। खुद का व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह अवधि बेहतर परिणाम लेकर आएगी।

मूलांक 2 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 के जातकों के लिए यह समय पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लिहाज़ से अच्छा रहेगा। इस समय में आप कार्यस्थल पर अपनी मेहनत की बदौलत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे साथ ही आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। इसके अलावा आपके प्रेम जीवन में भी रोमांस बना रहेगा और आप दोनों साथ में एक सुखद पल बिताएंगे। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के जातकों के लिए यह अवधि बेहद फायदेमंद रहेगी। इस दौरान आपके प्रेम संबंध मधुर होंगे और आपके रिश्ते में रोमांस की वृद्धि होगी। इस समय में छात्रों को भी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। वहीं, आपके पेशेवर जीवन के बारे में बात करें तो इस वक्त में आपको अपनी मेहनत के लिए भरपूर सराहना मिलेगी। इसके साथ ही जातकों को विदेश जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

मूलांक 9  

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

इस दौरान मूलांक 9 के जातक साहस के साथ आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपके प्रेम संबंध भी शानदार रहेंगे। मूलांक 9 के जातक इस दौरान पढ़ाई के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम के लिए भरपूर सराहना प्राप्त होगी और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न.1 मूलांक कैसे पता किया जाता है?

उत्तर. अपनी जन्मतिथि को इकाई आंकड़े में बदल कर जाना जा सकता है। अगर आपका जन्म 23 तारीख को हुआ है तो 2+3=5।

प्रश्न.2 मूलांक 9 का स्वामी कौन है?

उत्तर. मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल होता है।

प्रश्न.3 मूलांक 1 वाले लोग कैसे होते हैं?

उत्तर. मूलांक 1 वाले लोग स्वाभिमानी, महत्वाकांक्षी, सुन्दर और सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.