अंकज्योतिष जनवरी 2024: इन मूलांक के जातकों के जीवन में आएंगे चमत्कारी बदलाव

नमस्कार! जय माई की, मैं हूं हनुमान मिश्र आपके लिए लेकर आया हूँ अंक भविष्यफल जनवरी 2024 जिसमें हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए जनवरी का महीना कैसा रहेगा? आपको बता दें कि, अंक ज्योतिष के अनुसार जनवरी का महीना साल का पहला महीना होने के कारण इसपर अंक 1 का प्रभाव लिए होता है। यानी कि इस महीने पर सूर्य ग्रह का अधिक प्रभाव रहने वाला है। 

इसके अलावा इस साल का अंक 8 है, ऐसे में जनवरी 2024 के महीने पर सूर्य और शनि के साथ-साथ मंगल का भी प्रभाव रहने वाला है। हालांकि मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर सूर्य, शनि और मंगल का अलग-अलग असर पड़ेगा लेकिन जनवरी 2024 का महीना सामान्य तौर पर शासन, प्रशासन, सरकार, सत्ता तथा इन्हीं मामलों की उपलब्धियां और कमियों के लिए जाना जा सकता है। 

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

इसके अलावा दुर्घटनाओं और विवादों का भी बाहुल्य इस महीने रह सकता है। सत्ताधीशों के लिए भी यह महीना उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। इतना सब जानने के बाद आइए अब जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा अर्थात जनवरी 2024 आपके लिए कैसे परिणाम ले कर के आ रहा है? 

मूलांक 1 के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा। 

मूलांक 1 के लिए जनवरी 2024 का महीना क्रमशः 1, 8, 1, 9, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। ऐसे में सामान्य तौर पर यह महीना आपको सकारात्मक ऊर्जा देना चाहेगा। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में आप अच्छा करते हुए देखे जा सकते हैं। पिता के साथ यदि संबंध कमजोर रहे हैं, तो यह महीना संबंधों में मजबूती दे सकता है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी जनवरी के महीने को अच्छा कहा जाएगा। कोई परिचित या मित्र आपके कामों में मददगार बन सकता है। फलस्वरूप आपके काम तुलनात्मक रूप से ज्यादा सहजता से संपन्न हो सकेंगे। अंक 8 का प्रभाव कुछ मामलों में तनाव देने का काम कर सकता है। तथा बीच-बीच में वरिष्ठों के साथ  तालमेल बिठाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। 

उपाय: उपाय के रूप में सूर्योदय से पूर्व स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा। 

मूलांक 2 के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 2 होगा।  

मूलांक 2 के लिए जनवरी 2024 का महीना क्रमशः 2, 8, 1, 9, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। ऐसे में सामान्य तौर पर इस महीने आपको अनुकूल परिणाम मिलने चाहिए। हालांकि कभी-कभार भावनाओं में असंतुलन देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में स्वयं को भावनात्मक रूप से असंतुलित होने से बचाना आवश्यक रहेगा। इस महीने आप कुछ हद तक मनमौजी भी हो सकते हैं। दिली सुकून के लिए आप कुछ आर्थिक मामलों को नजर अंदाज भी कर सकते हैं। इस महीने आप अपने संबंधों को पूरा महत्व देने का प्रयास करेंगे। साझेदारी के कामों में इस महीने तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी जनवरी का महीना सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम दे सकता है। 

उपाय: उपाय के रूप में मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुभ रहेगी। 

मूलांक 3 के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी महीने की 3,12, 21 या फिर 30 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 3 होगा।  

मूलांक 3 के लिए जनवरी 2024 का महीना क्रमशः 3, 8, 1, 9, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। ऐसे में सामान्य तौर पर इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिलने चाहिए। इसके बावजूद भी आपको हठ या जिद से बचना उचित रहेगा। आपकी मेहनत के परिणाम पर्याप्त मात्रा में मिलने की अच्छी संभावनाएं मजबूत होंगी। व्यक्तिगत जीवन भी सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक मामलों में भी आप अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। अपने अनुभवों का अच्छा लाभ इस महीने आप उठा सकेंगे। इन सबके बावजूद भी अति आत्मविश्वासी होने से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे। किसी भी काम को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होने की स्थिति में कामों में कुछ व्यवधान देखने को मिल सकता है। इस बात का ख्याल रखना भी जरुरी रहेगा की कोई वरिष्ठ आपके किसी व्यवहार से नाराज न होने पाए। 

उपाय: उपाय के रूप में किसी मंदिर में दूध और केसर का दान करना शुभ रहेगा। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल? राशिफल 2024 से जानें जवाब

मूलांक 4 के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 4,13, 22 या फिर 31 तारीख़ को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 4 होगा।  

मूलांक 4 के लिए जनवरी 2024 का महीना क्रमशः 4, 8, 1, 9, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। वैसे तो सामान्य तौर पर आपके मूलांक 4 के साथ इस महीने मिलने वाले अंक 4 का संबंध अच्छा कहा जाएगा। फलस्वरूप सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम ही मिलनी चाहिए लेकिन अंक 4 स्वाभाविक रूप से कुछ कठिनाइयां देने का काम करता है। इस कारण से इस महीने बनने वाली योजना पर बहुत सावधानी पूर्वक अमल करने की आवश्यकता रहेगी। संभव हो तो प्रत्येक महत्वपूर्ण कामों में एक्सपर्ट एडवाइस लेना न भूलें। यद्यपि यह महीना आपसे थोड़ी सी एक्स्ट्रा मेहनत करवा सकता है लेकिन मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। वरिष्ठों का सम्मान तथा अनुशासन का पालन इस महीने पहले की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक जरुरी रहेगा। 

उपाय: उपाय के रूप में माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

मूलांक 5 के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 5 होगा।  

मूलांक 5 के लिए जनवरी 2024 का महीना क्रमशः 5, 8, 1, 9, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। आपके मूलांक के लिए इस महीने मिलने वाले अंक 5 का साथ काफी फायदेमंद रह सकता है। इस महीने आप अपनी योजनाओं को साकार करने में कामयाब रह सकते हैं। यदि आपका काम किसी भी तरीके से यात्राओं से जुड़ा हुआ है तो आप इस महीने तुलनात्मक रूप से अधिक लाभ कमा सकेंगे। विशेषकर व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अंक पांच विशेष ऊर्जा देकर उन्हें अच्छा फायदा करवा सकता है। आप पिछले महीने की तुलना इस महीने अपेक्षाकृत अधिक प्रैक्टिकल होकर काम करने की कोशिश करेंगे। साथ ही साथ अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। इन सबके बावजूद भी इस महीने अपना काम दूसरों से करवाने की बजाय आत्मनिर्भर रहना ज्यादा उचित रहेगा। 

उपाय: उपाय के रूप में नियमित रूप से गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। 

मूलांक 6 के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 6 होगा।  

मूलांक 6 के लिए जनवरी 2024 का महीना क्रमशः 6, 8, 1, 9, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। आपके मूलांक 6 के लिए इस महीने मिलने वाले अंक 6 का साथ काफी अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। फलस्वरूप इस महीने आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। यदि आप युवा हैं और किसी से प्रेम करते हैं तो इस महीने आप अपने मन की बात उनसे कह सकते हैं। बहुत संभव है कि सामने से भी सकारात्मक संकेत ही मिलेंगे। अर्थात प्रेम संबंध आदि के लिए जनवरी का महीना मूलांक 6 वाले लोगों को काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। बात विवाह की हो अथवा दांपत्य संबंधी किसी भी मामले के लिए जनवरी 2024 का महीना आपको अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। आमोद प्रमोद और मनोरंजन आदि के लिए भी यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। 

उपाय: उपाय के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष? आर्थिक राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें 

मूलांक 7 के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 7 होगा। 

मूलांक 7 के लिए जनवरी 2024 का महीना क्रमशः 7, 8, 1, 9, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। आपके मूलांक 7 के लिए इस महीने मिलने वाले अंक 7 का प्रभाव सामान्य तौर पर अच्छा परिणाम देना चाहेगा लेकिन मासिक फलादेश में अंक 7 के प्रभाव को बहुत अच्छा नहीं कहा गया है। अतः इस महीने कामों की संपन्नता के बीच कुछ व्यवधान देखने को मिल सकते हैं अथवा इस महीने कुछ ऐसे माहौल में काम करना पड़ सकता है जो माहौल आपको अच्छा नहीं लगता होगा। किसी नापसंद के व्यक्ति के साथ भी काम करना पड़ सकता है। इस महीने आपको जीवन के कुछ वास्तविक अनुभवों की अनुभूति भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आप अपने फायदे और नुकसान के बारे में बेहतर तरीके से जान सकेंगे। सावधानी पूर्वक कार्य व्यवसाय में निवेश करने की स्थिति में अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। 

उपाय: उपाय के रूप में गुरुवार के दिन मंदिर मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा। 

मूलांक 8 के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 8 होगा। 

मूलांक 8 के लिए जनवरी 2024 का महीना क्रमशः 8, 8, 1, 9, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। आपके मूलांक 8 के साथ महीने में मिलने वाले अंक 8 के संबंध अच्छे माने गए हैं क्योंकि इस महीने अंक 8 की काफी अधिकता है। फलस्वरुप आपको आलस्य से बचने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि अंक 8 आपका फेवर ही करना चाहेगा लेकिन उसके स्वभाव में आलस्य के भाव शामिल हैं। अतः आप अपने कामों को विलंब से शुरू कर सकते हैं। फलस्वरुप परिणामों के मिलने में भी विलंब हो सकता है। यानी कि आपको आपके कर्मों के फल मिलेंगे लेकिन कुछ विलंब से मिल सकते हैं। इस महीने कुछ यथार्थ अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। आप इस बात को इस महीने और अधिक बेहतर तरीके से समझ सकेंगे कि कौन सा व्यक्ति आपका हितैषी है और कौन सा व्यक्ति हितैषी होने का दिखावा करता है। यदि आप व्यापार या व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो कुछ अच्छे प्रपोजल्स भी इस महीने आपको मिल सकते हैं। आत्मीय संबंध हो या पारिवारिक संबंध; संबंधों के मामले में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय: गरीब व जरूरतमंद लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाएं अथवा उनका सहयोग करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा। 

स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें वर्ष 2024 में कैसी रहेगी आपकी हैल्थ?

मूलांक 9 के लिए जनवरी 2024 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 9,18 या फिर 27 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 9 होगा। 

मूलांक 9 के लिए जनवरी 2024 का महीना क्रमशः 9, 8, 1, 9, 8 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। आपका मूलांक 9 के साथ इस महीने मिलने वाले 9 अंक का प्रभाव आपके जीवन में ऊर्जा के स्तर को और बढ़ाने का काम कर सकता है। आप अपने पुराने पेंडिंग पड़े हुए कामों को अधिक तेजी के साथ करते हुए देखे जा सकेंगे। हालांकि 9 के साथ अंक 8 का प्रभाव कभी-कभी कुछ मामलों में विस्फोटक स्थितियां उत्पन्न कर सकता है। अर्थात यदि आपके मन का और आपके सोचे गए समय में काम नहीं होता है तो आप स्थितियां परिस्थितियों अथवा किसी व्यक्ति विशेषपर नाराज होकर उस काम को खराब करने पर भी आमादा हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में ध्यान रखें कि इससे नुकसान आपका होगा। इसलिए शांत रहें और अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम को और बेहतर ढंग से करने की कोशिश करें। क्योंकि इस महीने आपको पेंडिंग पड़े हुए कामों को कंप्लीट कर लेना जरूरी रहेगा। ऐसा करने की स्थिति में आने वाले समय में कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकेंगी। 

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

उम्मीद है कि अंकों के इस पूर्वानुमान के सहयोग से आप अपनी काबिलियत के अनुसार परिस्थितियों को समझते हुए योजनाओं को बनाकर जनवरी के महीने में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में समर्थ होंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.