लोकसभा में शाह बोले हमने राजीव गांधी का सपना किया पूरा

लोकसभा में शुक्रवार के दिन जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए तंज कसे। जब अमित शाह ने पंचायत चुनाव पर बोलना शुरु किया तो उनकी बगल में बैठे राजनाथ सिंह ने उन्हें याद दिलाया कि ये राजीव गांधी का सपना था। इसके बाद अमित शाह ने अपने भाषण में भी ये बात कहते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तंज कसा।

आपको बता दें कि अमित शाह सदन में कश्मीर पर हो रही चर्चा के दौरान जवाब दे रहे थे। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कश्मीर के लोगों को अपना पंचायत प्रमुख कभी चुनने ही नहीं दिया वहां केवल तीन परिवारों का ही राज चला है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शाह ने कहा कि आज कश्मीर में 40 हज़ार सरपंच अपना काम कर रहे हैं, मोदी सरकार ने आम जनता को अब अधिकार दिया है। आपको बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने दौर में देश में पंचायती राज को मजबूत करने की दिशा में काम किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने पंचायती राज के मसौदे को तैयार कराया था।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *