आलिया भट्ट का जन्मदिन (15 मार्च): कैसा होगा उनका करियर और क्या बन रहा है विवाह का योग।

आलिया भट्ट। भारतीय सिनेमा का नया सितारा। एक स्टार किड। एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी अदाकारा। आलिया भट्ट ने काफी कम समय में ही काफी कुछ हासिल कर लिया। कुछ लोग इसे परिवारवाद की कृपा मानते हैं और कुछ लोग इसे टैलेंट। लेकिन ज्योतिष शास्त्र इसे ग्रहों का खेल मानता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर यही दोनों चीजें फिल्मी दुनिया में नाम और शोहरत कमाने का रास्ता होतीं तो कई ऐसे सितारे रहे हैं जिनको परिवारवाद भी मिला और टैलेंट भी लेकिन, वो बॉलीवुड के सितारों की भीड़ में खो गए।

बेशक आलिया के करियर में उनके ग्रहों की चाल का बहुत बड़ा योगदान रहा है। लेकिन समय एक सा नहीं रहता और ग्रह भी अपने स्थान बदलते रहते हैं। अब 15 मार्च को आलिया का जन्मदिन है तो ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आने वाला साल आलिया के लिए क्या-कुछ लेकर आने वाला है: नाम, शोहरत, पैसा या फिर नाकामी और बदनामी। आइये देखते हैं:

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान

कैसा रहेगा आलिया का करियर?

आलिया भट्ट

जन्म तिथि: 15 मार्च 1993

समय: 4 बज कर 10 मिनट

जगह: मुंबई

आलिया की जन्म कुंडली के अनुसार आलिया मकर लग्न की हैं और उनकी राशि वृश्चिक राशि है। आलिया के वर्तमान समय में शुक्र की महादशा चल रही है और शुक्र के साथ-साथ वर्तमान समय में बुध की अंतर्दशा भी चल रही है। इनकी कुंडली में बुध की अंतर्दशा इस साल अक्टूबर तक रहने वाली है, जबकि शुक्र की महादशा 2022 में खत्म हो रही है।

इसके अलावा अगर हम आलिया की वर्ष कुंडली के अनुसार देखें तो इनकी मकर लग्न की ही वर्ष कुंडली भी बनती है। इस साल इनका मुंथा ग्रह इनकी वर्ष कुंडली के पंचम भाव (वृष राशि) यानी कि त्रिकोण भाव में स्थित रहेगा। पंचम भाव की मुन्था सदैव अच्छी कही जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति सदैव अपनी उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ-साथ उस फल को प्राप्त भी करता है।

लेकिन, मुन्था पंचम भाव में मंगल और राहु के साथ स्थित है। राहु के साथ स्थित होने की वजह से आने वाले वर्ष की शुरुआत में आलिया को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, अपेक्षित नतीजे नहीं मिलेंगे और थोड़ी ज्यादा दौड़-भाग यानी कि मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन इस साल के अंत में इनको इस दौड़-भाग के बेहद ही सकारात्मक नतीजे और भरपूर लाभ मिलेगा।

पंचम भाव में मंगल और मुन्था की जो युति बन रही है, इसकी वजह से आलिया अपने आने वाले साल में आर्थिक स्थिति से और भी मजबूत होंगी। आलिया इस दौरान फिल्मों के जरिये सामाजिक दृष्टि से कोई योगदान भी करेंगी। आलिया की लोकप्रियता में इजाफा होगा। वर्ष कुंडली के अनुसार आलिया की आर्थिक स्थिति वर्ष के अंतिम दिनों में बेहतर बनेगी। चूंकि मुन्था पंचम भाव में है इसलिए पुराने रुके हुए कार्य भी इस साल बन सकते हैं। यानी कि कोई अटका हुआ प्रोजेक्ट इस साल पूरा हो सकता है। 

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट से  

आलिया की शुक्र की महादशा साल 2022 में उतरने वाली है। आपको बता दें कि शुक्र फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्षेत्र का स्वामी है। शुक्र की कृपादृष्टि के बिना आप फिल्म इंडस्ट्री में अपना बेहतर मुकाम नहीं बना सकते हैं। चूंकि आलिया की जन्म कुंडली में शुक्र उच्च राशि का है और यही शुक्र इनके कर्मक्षेत्र का मालिक है और वर्तमान समय में भी यानी कि 17 मार्च 2021 को शुक्र उच्च राशि का होने जा रहा है। ऐसे में शुक्र का यह गोचर आलिया के जीवन को और भी बेहतर बना सकता है। आने वाले वर्ष के शुरुआती पलों में यही शुक्र अलिया के अंदर एक जुझारूपन का स्वभाव पैदा करेगा। पंचम भाव में मुन्था के साथ राहु स्थित होने की वजह से आलिया को ज्यादा मेहनत करनी पड़ तो सकती है परंतु उस मेहनत का पूर्ण फल इनको मिलेगा ही मिलेगा।

कैसी रहेगी आलिया की लव लाइफ?

पंचम भाव प्रेम का भाव होता है। आपको बता दें कि वर्ष कुंडली में मुंथा दसवें ग्रह के तौर पर जाना जाता है। इसकी गणना सिर्फ वर्ष कुंडली में ही होती है। ऐसे में इस मुंथा ग्रह के माध्यम से अगर देखा जाए तो मुंथा ग्रह का पंचम भाव यानी कि प्रेम के भाव में विराजमान होने की स्थिति में ऐसा मुमकिन है कि आलिया अपने प्रेम संबंधों को दाम्पत्य जीवन की ओर ले जाने का फैसला लें। यानी कि आने वाले इस साल में प्रेम के बंधन में बंधे हुए व्यक्ति के साथ आलिया शादी का कोई डिसीजन भी ले सकती हैं।

कुल मिला कर बात इतनी है कि आने वाले साल के शुरुआती छह महीने आलिया के लिए उतने सुखद तो नहीं रहेंगे और मेहनत भी ज्यादा रहेगी। लेकिन, जैसे-जैसे साल बीतता जाएगा आलिया के करियर का ग्राफ ऊपर होता चला जाएगा। आलिया के फैंस उनसे यह भी उम्मीद कर सकते हैं कि वो इस साल अपनी शादी को लेकर कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती हैं।

बाकी एस्ट्रोसेज की पूरी टीम की तरफ से आलिया को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आलिया! हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 

हम आशा करते हैं कि, आपको यह लेख पसंद आया होगा। अब तक एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.