कर्क संक्रांति का विशेष प्रभाव पड़ सकता है आपकी राशि पर !

आज 17 जुलाई को सूर्य के मिथुन राशि से कर्क राशि में संचरण के साथ ही इस दिन को कर्क संक्रांति के रूप में मनाया जा रहा है। साल भर में आने वाले प्रमुख संक्रांतियों में कर्क संक्रांति का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने के साथ ही इसका व्यापक प्रभाव अन्य राशियों पर भी देखा जा सकता है। आइये देखते हैं विभिन्न राशियों के जीवन पर कर्क संक्रांति का क्या विशेष प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

आज आपको अपनी माता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये आपके लिए मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज खुशहाली बनी रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन आपको खासतौर से कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आप अपनी पहचान बना पाने में सफल रहेंगे। हालाँकि आज पारिवारिक स्तर पर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को कार्यस्थल पर तरक्की मिलने से खुशियों का आगमन होगा।

मिथुन राशि

आज आपको अपनी वाणी पर विशेष तौर से संयम बरतने की आवश्यकता होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है, लिहाजा भाषा पर नियंत्रण जरूर रखें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ पसंदीदा जगह पर घूमने जा सकते हैं। आर्थिक जीवन आज समान्य बीतेगा।

कर्क राशि

चूँकि आज कर्क संक्रांति है लिहाजा आपके लिए आज का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। आज आपके स्वभाव में कुछ परिवर्तन आपको देखने को मिल सकता है। अहंकार में वृद्धि हो सकती है और भाषा में कड़वाहट आ सकती है। विवाहित जातकों का भी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है।

सिंह राशि

आपको आज धन निवेश या उधार देने के मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। इसके साथ ही आज के दिन आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं से भी दो चार होना पड़ सकता है। वैसे लोग जो काफी लंबे समय से विदेश जाने की तैयारी में हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए अच्छा बीत सकता है। आज आपको किसी अनजान श्रोत से धनलाभ होने की संभावना बन सकती है। व्यापारियों को आज विदेशी श्रोत से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में आज अपने अहंकार को बीच में ना आने दें वर्ना परिणाम दुखद हो सकते हैं।

तुला राशि

सूर्य के व्यापक प्रभाव से आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही आज आपके ओहदे में भी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में किसी बाहर के व्यक्ति का दखल कलह की वजह बन सकती है। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपका ध्यान खासतौर से धर्म की तरफ जा सकता है। ऐसे में आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपनी भाषाशैली की वजह से आज आप दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज मतभेदों को दूर करने का दिन है।

धनु राशि

आज आपको आर्थिक स्तर पर नुकसान पहुँच सकता है जो आपके जीवन के सभी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इस दिशा में आज ख़ास सतर्कता रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आज आ सकती है। इसलिए सेहत पर भी ख़ास ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ पाकर खुश रहेंगे।

मकर राशि

आज आपका ज्यादातर समय परिवार के साथ व्यतीत होगा। हालाँकि आज पारिवारिक सदस्यों के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स के हाथ में आने की वजह से भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

कुंभ राशि

आज शत्रु पक्ष से आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। अपने विरोधियों का सामना आज आप डटकर कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के सेहत की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमियों के लिए आज का दिन ख़ुशगवार बीत सकता है।

मीन राशि

आज का दिन विशेष रूप से कामकाजी लोगों के लिए निराशाजनक बीत सकता है। आज आपको कार्यस्थल पर संभल कर चलने की आवश्यकता होगी अन्यथा अंजाम बुरा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आप ज्यादा सक्रिय रहेंगे। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ आज ज्यादा वक़्त गुज़ारने का प्रयास करें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.