राशिफल 11 जुलाई: किन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन शुभ और अशुभ !

यहाँ पढ़ें आज का राशिफल और जानें आज का दिन आपके लिए किस तरह रहेगा ख़ास। क्या आज मिलेंगे शुभ परिणाम या फिर सामना होगा कुछ परेशानियों से। साथ ही बताएँगे सभी 12 राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग। ये राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है, आज चन्द्रमा तुला राशि में विराजमान हैं। आइये जानते हैं इसका प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर किस प्रकार से पड़ेगा।

मेष राशि

आज का दिन मुख्य रूप से वैवाहिक जातकों के लिए बेहद ख़ास है। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए आज किसी को भी कर्ज देने से बचे। कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपनी सूझबूझ से काम लें, जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपके लिए नुक़सानदेह हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा।

शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा

वृषभ राशि

आज आपको अपनी सेहत पर ख़ास ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए तैलीय भोज्य पदार्थों से दूर रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। किसी भी मौके को हाथ से ना जाने दें। परिवार के साथ आज ज्यादा वक़्त गुजार सकते हैं। प्रेम जीवन के आधार पर आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

शुभ रंग : नारंगी और सुनहरा

मिथुन राशि

आज के दिन आने वाले सभी समस्याओं का आप मुस्कुराकर सामना करेंगे। समाज़ के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ आज आपकी दोस्ती हो सकती है। आर्थिक रूप से देखें आज आपके ख़र्चों में इज़ाफा हो सकता है। माता पिता के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ मन मुटाव की स्थिति बन सकती है।

शुभ रंग: काला और नीला

कर्क राशि

आज आप आध्यात्म का मार्ग अपना सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान होने वाले ख़र्चों को लेकर थोड़ी सतर्कता अवश्य बरतें। प्यार मोहब्बत के मामलों में आज आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जातकों के लिए आज का दिन ख़ासा ख़ुशनुमा व्यतीत हो सकता है।

शुभ रंग: सिल्वर और सफेद

सिंह राशि

आज अपनी सेहत पर ख़ास ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है, कहीं पर अटका हुआ पैसा आज वापिस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आज सुकून भरा बीत सकता है। प्रेमियों को आज अपने प्रिय के साथ ख़ास वक़्त बीतने का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए आज आपको विशेष ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

 

शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा

कन्या राशि

आज आप मनोरंजन के साधनों और सौंदर्य प्रसाधनों पर जरुरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज कौतूहल उत्पन्न हो सकता है, शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में अधिक काम होने की वजह से आज आपको थकान का अनुभव हो सकता है। प्रेम जीवन में प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है इसलिए दिमाग से ज्यादा दिल से काम लें। विवाहित जातकों को आज जीवनसाथी के स्नेह की कमी खल सकती है।

शुभ रंग: काला और नीला

तुला राशि

आज का दिन आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है। रियल स्टेट और शेयर मार्किट में निवेश कर अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। कार्य स्थल पर आज का दिन भागदौड़ भरा साबित हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज शहर से बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पैसों के खर्च को लेकर आज जीवनसाथी के साथ खटपट हो सकती है।

शुभ रंग : नारंगी और सुनहरा

वृश्चिक राशि

आज आपके दिन की शुरुआत किसी प्रकार की सामाजिक गति विधि में संलिप्तता के साथ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आज सोने चाँदी में निवेश कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को आज शादी से जुड़ा कोई समाचार मिल सकता है। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके लिए सहायक साबित होंगें। वहीं दूसरी ओर विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ पसंदीदा जगह पर जाने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग : केसरिया और पीला

धनु राशि

आज पारिवारिक दवाब और कार्य क्षेत्र में उत्पन्न बाधाओं की वजह से आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज रियल स्टेट में किया जाने वाला निवेश आपके लिए बेहद लाभदायी साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ आज आपको अच्छा वक़्त बीतने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में लाख मुश्किलों के वाबजूद भी आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल और मैरून

मकर राशि

आज आप अपने अंदर एक प्रकार के रोमांच का अनुभव करेंगे। विवाहित जातक आज अपने जीवनसाथी के साथ चल रहे मन मुटाव को दूर करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में आप अपने पार्टनर की कुछ मांगों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। इससे आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियों का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग : लाल और मैरून

कुंभ राशि

आज आप किसी पुरानी बात की वजह से मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। जितना हो सकें पिछली बातों को भूलने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है, अपने ख़र्चों पर आज काबू रखें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन ख़ुशनुमा बीत सकता है। कार्य स्थल पर आज आपके काम को सराहना मिलेगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए आज आप कुछ विशेष कर सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम और सफेद

मीन राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप जीवन में प्रगति के मार्ग प्रशस्थ करेंगे। आर्थिक जीवन को सबल बनाने के लिए आज अपने ख़र्चों पर काबू रखें। परिवार में आज मांगलिक कार्यों का समापन हो सकता है। प्रेम जीवन में आज आप अपने पार्टनर की किसी बात पर नाराज़ हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज सुखमय व्यतीत होगा।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.