राशिफल 17 जुलाई: जानें किन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन ख़ास

पढ़ें आज का राशिफल और जानें आज के दिन को आप किस तरह से खास बना सकते हैं। आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल को देखते हुए आप पर क्या असर पड़ेगा। वो कौनसे क्षेत्र होंगे जिनमें आपको सफलता मिलेगी और किन क्षेत्रों में आपको मेहनत करने की जरुरत पड़ेगी। इसके साथ ही आज के राशिफल में हर राशि के लिए शुभ रंग के बारे में भी बताया जाएगा। तो आइए अब जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का ये दिन।

मेष

आज के दिन चंद्र देव आपके दशम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपको करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका बॉस आज आपकी तारीफ करेगा। आज के दिन आपको अपने पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही मेष राशि के वो जातक जो अब तक बेरोजगार थे उन्हें आज अच्छी जॉब मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बहुत उत्तम नहीं कहा जा सकता आज लवमेट के साथ किसी बात को लेकर झगड़ सकते हैं।

शुभ रंग : नारंगी और सुनहरा

वृषभ

आज के दिन आपको अपने गुरुजनों से अच्छी सीख मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन फलदायी साबित होगा। इस राशि के जो जातक नौकरीपेशा से जुड़े हैं उन्हें आज अपनी सूझबूझ का परिचय देना होगा नहीं तो आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है। पारिवारिक जीवन में संगतता बनी रहेगी अपने पिता से किसी बात को लेकर जरुरी सलाह आज आप ले सकते हैं।

शुभ रंग : लाल और मैरून

मिथुन

आज आपको बहुत संभलकर चलने की आवश्यकता है क्योंकि अष्टम भाव में चंद्र की स्थिति कदम-कदम पर आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा बातें करने से बचें नहीं तो आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर उनका गलत अर्थ निकाला जा सकता है। शादीशुदा जातकों को आज के दिन अपने ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग : क्रीम और सफेद

कर्क

इस राशि के कारोबारी जातकों को आज के दिन मुनाफा होने की संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के संबंध आज उनके पार्टनर से अच्छे होंगे। पारिवारिक जीवन में आज खुशियां बनी रहेंगी। अगर आप घर से बाहर रहते हैं तो आज के दिन आप घंटों अपने परिवार के लोगों से बातें कर सकते हैं। लव लाइफ आज अच्छी रहेगी और इस राशि के जो जातक अब तक सिंगल हैं आज वो मिंगल कर सकते हैं।

शुभ रंग : सिल्वर और सफेद

सिंह

इस राशि के जातकों को आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। आज के दिन यदि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतेंगे तो आप बिमार पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। आज के दिन आप अपने जीवनसाथी से बेवजह की बातों को लेकर झगड़ सकते हैं। आज आप जितना शांत रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आज के दिन आपकी स्थिति सुधर सकती है।

शुभ रंग : लाल और मैरून

कन्या

संतान पक्ष को लेकर आज आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं लेकिन आपके बच्चे अपनी मासूमियत से आपकी चिंताओं को दूर कर सकते हैं। आज के दिन आपकी धार्मिक प्रकृति खुलकर सामने आ सकती है और शाम के वक्त आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाकर वक्त बिता सकते हैं। इस राशि के प्रेमी जातकों को भी आज के दिन अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं आज के दिन इजहार करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग : क्रीम और सफेद

तुला

आज आप अपने पिता के साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करेंगे। आपका यह व्यवहार आपके पिता को भी पसंद आएगा और वो आपके साथ अपने जीवन के कुछ राज भी शेयर कर सकते हैं। घर के माहौल को देखते हुए आज आपकी माता को बहुत प्रसन्नता होगी। आज के दिन इस राशि के कुछ जातकों को आर्थिक लाभ होने की भी पूरी संभावना है। कुल मिलाकर देखा जाए तो तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है।

शुभ रंग : नारंगी और सुनहरा

वृश्चिक

आज आपके अंदर एक ऊर्जा देखने को मिलेगी जिसके बल पर आप हर काम को समय से पहले खत्म कर पाने में सक्षम होंगे। आज के दिन छोटे भाई-बहनों से आप अपनी परेशानियां साझा कर सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। जो छात्र घर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज अपने किसी दोस्त की वजह से परेशानी उठानी पड़ सकती है।

शुभ रंग : केसरिया और पीला

धनु

इस राशि के शादीशुदा जातकों को आज अपने जीवनसाथी का विशेष ख्याल रखना होगा। आज आपके जीवनसाथी की तबियत खराब हो सकती है। अगर आपने किसी से उधार लिया था तो आज के दिन आप चुका सकते हैं। सामाजिक स्तर पर इस राशि के जातक आज बहुत सक्रिय दिखाई देंगे आज के दिन आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।

शुभ रंग : लाल और मैरून

मकर

आज आपका व्यवहार आपके आसपास के लोगों को बहुत पसंद आएगा। आप आज के दिन लोगों की सहायता करने के लिए पूरे दिल से आगे आएंगे। आपका यही व्यवहार समाज में आपकी प्रतिष्ठि बढ़ाएगा। आर्थिक पक्ष आज थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए बेफिजूल के खर्चों पर आपको लगाम लगाने की जरुरत होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है आज आपकी एकाग्रता लाजवाब रहेगी।

शुभ रंग : काला और नीला

कुंभ

इस राशि के वो छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का ख्वाब सजाए बैठे थे उनका यह ख्वाब आज पूरा हो सकता है। वहीं कुछ जातकों को किसी बीमारी की वजह से आज के दिन हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ जातक आज अपनी माता के पक्ष के लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बहुत अच्छी रहेगी और इससे आपमें नई ऊर्जा आएगी।

शुभ रंग : गुलाबी

मीन

आज के दिन एक उपदेशक की तरह आप अपने दोस्तों या घरवालों को ज्ञान दे सकते हैं। हालांकि आपकी बातों पर बहुत कम ही लोग गौर करेंगे। वहीं आपके बड़े भाई-बहन आजके दिन हर काम में आपका हाथ बटाएंगे। आज के दिन आपको ऐसे किसी भी काम को करने से बचना चाहिए जो गैरकानूनी है नहीं तो आप किसी बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग :भूरा और सलेटी

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.