राशिफल 15 जुलाई: जानें किन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन ख़ास

यहाँ पढ़ें आज का राशिफल और जानें आज का दिन आपके लिए किस तरह रहेगा ख़ास। क्या आज मिलेंगे शुभ परिणाम या फिर सामना होगा कुछ परेशानियों से। साथ ही हम इस दैनिक राशिफल में बताएँगे सभी 12 राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग कौनसा है। ये राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है, आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आइये जानते हैं इसका प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर किस प्रकार से पड़ेगा।

मेष राशि

आज आप अपने स्वभाव की वजह से अपने दिन को ख़ुशनुमा बना पाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाये रखने के लिए आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। पारिवारिक स्तर पर आज आपका दिन थोड़ा तनाव पूर्ण बीत सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आप क़ीमती पल का आनंद उठा पाएंगे।

शुभ रंग : केसरिया और पीला

वृषभ राशि

आज जिंदगी की तरफ एक उदार रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपके लिए ये वक़्त मुसीबतों का डटकर सामना करने वाला है। आर्थिक जीवन में सफलता के लिए आज आप धन से जुड़ा कोई आर्थिक क़रार कर सकते हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपका कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी बीत सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य व्यतीत होगा। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ रोमांटिक वक़्त बीतने के लिए है।

शुभ रंग: सिल्वर और सफेद

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा ढीला रहेगा। लिहाजा आज अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखें। आज किसी भी परेशानी का सामना आपको दृढ़ता और सकारात्मक सोच के साथ करने से लाभ मिल सकता है। आर्थिक जीवन को सुदृढ़ बनाने के लिए आज शेयर बाज़ार में निवेश करने से पहले उसकी सही जानकारी जरूर ले लें। प्रेम जीवन में आज आपको कामयाबी मिल सकती है, पार्टनर का साथ पाकर आप फूले नहीं समायेंगे। सामाजिक स्तर पर आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये रखने के लिए आज खासतौर से किसी तीसरे व्यक्ति को रिश्ते में न आने दें।

शुभ रंग: लाल और मैरून

कर्क राशि

आज खुद को सक्रिय बनाये रखने के लिए जितना हो सके शरीर को आराम दें। आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन उन चीजों पर खर्च करने का है जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकें। पारिवारिक जीवन आज आपके लिए तनाव पूर्ण बीत सकता है। कार्यक्षेत्र में आज अपनी मेहनत के बल पर आप वाहवाही बटोर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज आपका दिन निराशाजनक बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

शुभ रंग: केसरिया और पीला

सिंह राशि

आज आपका कोई बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है। हालाँकि उसको लेकर ज्यादा उत्साहित ना हों। आर्थिक रूप से आज आपका कोई करीबी मददगार साबित हो सकता है और साथ ही आर्थिक लाभ के नए स्रोत भी आपको मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा और उस उस पर अमल भी किया जा सकता है। प्रेम जीवन आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन आज प्रेम और ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

शुभ रंग: सफ़ेद और सिल्वर

कन्या राशि

आज जीवन के प्रति सजग रहना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक जीवन में आज किसी कर्जे या लोन से आपको छुटकारा मिल सकता है। आज प्रेम जीवन में उत्पन्न हुई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और आप अपने पार्टनर के करीब आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आज आपके सहकर्मी आपके लिए सहयोगी का काम करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन ख़ुशनुमा बीत सकता है।

शुभ रंग: लाल और मैरून

तुला राशि

आज शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने का प्रयास करें। इसके लिए आप योग या ध्यान का सहारा ले सकते हैं। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए आज लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतना ही आपके लिए लाभकारी साबित होगा। अचानक ही पार्टनर के साथ हुई एक रूमानी मुलाकात आज आपका दिन बना देगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए आज अपने काम के चुनाव पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

शुभ रंग: केसरिया और पीला

वृश्चिक राशि

आज आप अपनी इच्छाशक्ति की वजह से बुरे हालातों से निकलने में सफल हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर आज कोई फैसला ना लें। आर्थिक स्तर पर आज पैसों की कमी की वजह से भविष्य की योजनाओं में रुकावट पैदा हो सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ बिताये रूमानी दिनों की याद आज आप पर छायी रहेगी। आज आप वैवाहिक जीवन में शादी के समय लिए सभी वादों की अहमियत को समझने में कामयाब हो सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा और सलेटी

धनु राशि

आज किसी भी प्रकार के डर से छुटकारा पाने के लिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आर्थिक स्तर पर आज आपको लाभ मिल सकता है लेकिन इसके साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख़्स से हो सकती है जो आपको खुद से भी ज्यादा चाहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने चुंबकीय व्यक्तित्व की वजह से आप आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज कुछ यथार्थ सच का सामना हो सकता है।

शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा

मकर राशि

आज आपको अपने मानसिक सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होगी। एक सफल जीवन के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से स्वस्थ्य रहना बेहद आवश्यक है। आर्थिक रूप से आज आपको पैसों के लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है। परिवार के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी पदोन्नति की संभावना बन रही है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा खबर सुनने को मिल सकती है।

शुभ रंग : नारंगी और सुनहरा

कुंभ राशि

आज मुसीबत की घड़ी में फंसने पर घबराएं नहीं बल्कि उसका डटकर सामना करें। आज आपका कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी बीत सकता है। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए आज रियल एस्टेट में किया जाने वाला निवेश आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज दूसरों को प्रभावित कर आप नए मौके प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम जीवन में पार्टनर से दूरी आपको उदास कर सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है।

शुभ रंग: काला और नीला

शुभ रंग: काला और नीला

मीन राशि

मीन राशि

आज ऑफिस के काम से थोड़ा समय निकालकर उन कामों पर भी ध्यान दें जिन्हें आप सचमुच पसंद करते हैं। सामाजिक स्तर पर आज आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। प्रेम जीवन में आज पार्टनर के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है जो एक प्रकार का उलझन पैदा कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आज अच्छे काम की वजह से बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ पाकर आप ख़ुद को खुशकिस्मत समझेंगे।

शुभ रंग: पारदर्शी और गुलाबी

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.