राशिफल 10 जुलाई: किन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन शुभ और अशुभ !

यहाँ पढ़ें आज का राशिफल और जानें आज का दिन आपके लिए किस तरह रहेगा ख़ास। मिलेंगे शुभ परिणाम या फिर सामना होगा कुछ परेशानियों से। साथ ही बताएंगे सभी 12 राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग। ये राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है, आज चन्द्रमा तुला राशि में विराजमान हैं। आईये जानते हैं इसका प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर किस प्रकार से पड़ेगा।

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है। विशेष रूप से ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज खुद का ख़ास ध्यान रखना होगा। आर्थिक लाभ के लिए आज आप शेयर मार्किट और रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग : गुलाबी

वृषभ राशि

आज जहाँ एक तरफ आप अपने अंदर उत्साह महसूस करेंगे वहीं दूसरी तरफ किसी ख़ास की कमी महसूस कर आप उदास रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए आज, भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाली योजनाओं में निवेश करें। पारिवारिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा और समाज में सम्मान के पात्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और ईमानदारी को सराहना मिलेगी जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी वजह से आज आपको वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

मिथुन राशि

आज आपको अपने जीवन के प्रति सजग रहने की जरुरत है। आर्थिक रूप से सबल रहने के लिए आज लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। पारिवारिक स्तर पर किसी भी विवाद का हिस्सा बनने से बचें वर्ना कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिहाज से अच्छा व्यतीत हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी आपकी ख़ुशी का कारण बन सकता है।

शुभ रंग: केसरिया और पीला

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा व्यतीत होगा। कोई ख़ास योजना आज आपका ध्यान आकर्षित कर सकती है, जिसमें निवेश कर आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में शांति बनाये रखने के लिए जीवनसाथी के साथ किसी भी गोपनीय बात को साझा करने से बचें। कार्यस्थल पर आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे आपकी तरक्की का रास्ता भी प्रशस्थ होगा। आज का दिन वैवाहिक दृष्टिकोण से आपके लिए ख़ास बीत सकता है।

शुभ रंग : सफ़ेद और क्रीम

सिंह राशि

आज खुद के लिए कुछ वक़्त निकालें और अपने पसंदीदा कामों को करें। आर्थिक लाभ के लिए किसी क्षेत्र में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल ज़रूर कर लें। आज आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपके काम आसान बन सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: हरा और फिरोज़ी

कन्या राशि

आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिनका प्रभाव आपके विचारों पर पड़ेगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करने के लिए आज आप किसी ख़ास योजना में निवेश कर सकते हैं। परिवार में चल रहा विवाद आज आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आज केवल अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित करें, दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें। विवाहित जातकों का आज का दिन सुखमय बीत सकता है।

शुभ रंग : केसरिया और पीला

तुला राशि

आज अपने खान-पान का ख़ास ख्याल रखें वर्ना सेहत बिगड़ सकती है। आर्थिक स्तर पर आज आपको किसी बड़े कर्ज के बोझ से छुटकारा मिल सकता है। प्रेम जीवन में तालमेल बनाये रखने के लिए आज अपने प्रिय को कोई तोहफ़ा दे सकते हैं। दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी बाहर के व्यक्ति का दखल कलह की वजह बन सकता है।

शुभ रंग : गुलाबी

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। किसी क़रीबी की मदद से आज आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवन में चल रहे उतार चढ़ाव से उबरने के लिए आज आपको परिवार का भरपूर साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए आयाम बनेंगे। जीवनसाथी आज आप पर विशेष ध्यान देंगें।

शुभ रंग: सफ़ेद और क्रीम

धनु राशि

आज आपको कोई ऐसी ख़ुशी मिल सकती है जिसका इंतज़ार आप एक लंबे वक़्त से करते आये हैं। आज के दिन आप आर्थिक लाभ के लिए कोई ऐसा सौैदा कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। प्रेम जीवन में आपके हाथ आज निराशा लग सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित कर आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी तक़रार हो सकती है।

शुभ रंग: स्लेटी और भूरा

मकर राशि

आज आपको अपने कामकाज से परे आराम का कुछ वक़्त मिल सकता है। आर्थिक रूप से देखें तो आज आपको कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसलिए आज पैसे खर्च करने में सावधानी बरतें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य आज संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज एक ख़ुशनुमा दिन गुजार सकते हैं।

शुभ रंग : भूरा और स्लेटी

कुंभ राशि

आज जीवन को देखने के आपके नज़रिये में बदलाव हो सकता है। किसी भी चीज पर आज जरुरत से ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। समाज कल्याण के कार्यों में आपकी भागीदारी हो सकती है। दैनिक खर्चों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है।

शुभ रंग : सफ़ेद और सिल्वर

मीन राशि

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आज पैसों का निवेश भविष्य में लाभ प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आज बिल्कुल अनदेखा ना करें। प्रेमियों के लिए आज का दिन निराशाजनक बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.