9 February 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं।

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य एस्ट्रोगुरु मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 9 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 9 है। अंक 9 मंगल का प्रतीक है और यही वजह है कि मंगल की मुख्य विशेषताओं के कारण 9 अंक के लोग जीवन में उच्च पदों पर सुशोभित होने में कामयाब रहते हैं क्योंकि उनके अंदर जीवन ऊर्जा अधिक होती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, सोमवार, मंगलवार तथा गुरुवार  
  • शुभ अंक – 3, 6, 9
  • शुभ रंग – लाल, गुलाबी, पीला  तथा  नारंगी

आपका व्यक्तित्व 

9 फरवरी को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार (horoscope by date of birth), आप जीवन में ऊर्जावान और नटखट होने के कारण हंसी मज़ाक भी आपको काफी पसंद होता है। आप आमतौर पर खुश मिज़ाज होते हैं और जीवन में किसी भी हद तक तरक्की करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। आप क्रोधी स्वभाव के भी हो सकते हैं और साहसिक कार्य करना आपको सफलता प्रदान करता है। आप अपने काम में किसी की अधीनता पसंद नहीं करते तथा आप किसी भी काम को सुगम बनाने के लिए साधन जुटाने में और संसाधनों के उपयोग में काफी कुशल हैं। आप जीवन में उत्तरोत्तर वृद्धि करना पसंद करते हैं और कई बार जान जोखिम में डालने वाले काम भी आप कर सकते हैं। आपको अनुशासन पसंद होता है लेकिन आप अपने नियम खुद बनाते हैं। आप थोड़े गुस्से वाले होने के साथ-साथ स्वतंत्र और संवेदनशील हो सकते हैं। आपको शान से रहना पसंद होता है। 

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आप का साहस आप की सबसे बड़ी शक्ति है और यही वजह है कि आप जीवन में किसी भी चुनौती का सामना करने से पीछे नहीं हटते। इसी से आपको उत्तम सफलता मिलती है। आप कठिन से कठिन काम को करने में सक्षम हैं। और यही वजह है कि आपकी जीवन ऊर्जा और लोगों के मुकाबले ज्यादा होती है जिससे आपके पास जीवन में आगे बढ़ने के मौके भी ज्यादा आते हैं आपकी जुझारू प्रवृत्ति और परोपकारी भावना आपको जीवन में आगे बढ़ाती है।

आपकी कमज़ोरी 

9 फरवरी को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आप कई बार बहुत ज्यादा गुस्से में आकर कुछ ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिनके लिए बाद में आपको पछताना पड़ता है। यही क्रोधी स्वभाव आपके शत्रुओं में वृद्धि करता है। इसके अतिरिक्त आपको अपनी आलोचना सुनना भी पसंद नहीं होता और आप उसे सहन नहीं कर पाते क्योंकि आपको लगता है कि आप ही सही हैं। आपकी यही कमियाँ आपको जीवन में परेशानियां देती हैं इसलिए इनको दूर करने की सदैव कोशिश करनी चाहिए।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आप प्रेम संबंधों में कई बार परेशानियां उठाते हैं। आपका क्रोधी स्वभाव आपके संबंधों में परेशानी उत्पन्न करता है। इसके अतिरिक्त कई बार आप अपनी चलाने वाले होते हैं और सामने वाले को अपने अधीन रखना पसंद करते हैं जबकि प्रेम में यह स्थिति परेशानी का कारण बनती है और यही वजह है कि आपके प्रेम संबंध स्थायी नहीं हो पाते हैं।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरता है। आपको यही आशा होती है कि आपका जीवन साथी आज्ञाकारी होने के साथ-साथ सुंदर भी हो और जमाने के साथ चलने वाला हो लेकिन इस सबके बावजूद आप क्रोध करने और उनके ऊपर अपनी बात को थोपना भी चाहते हैं। इस वजह से आपके दांपत्य जीवन में कई बार परेशानियां आती हैं लेकिन यदि आपका जीवन साथी आपको समझता है तो आप एक अच्छे जीवन साथी सिद्ध हो सकते हैं। आपकी विलासी प्रवृत्ति कई बार घर में तकरार का कारण बन सकती है लेकिन आपको अच्छा संतान सुख मिलता है। आपको घूमने फिरने का शौक होता है जिससे जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध मजबूत करने का मौका मिलता है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपको अपने आप को चुस्त-दुरुस्त रखना पसंद है यही कारण है कि आप एरोबिक्स, योग, ध्यान, मेडिटेशन और एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। आप फुर्तीले होते हैं लेकिन कई बार आपको बुखार आने का ज्यादा संभावना रहती है। इसके अतिरिक्त दुर्घटनाओं की भी संभावना होती है। आपको जीवन में सर्जरी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त आपको उच्च रक्तचाप, दिल से सम्बंधित समस्या या पक्षाघात की समस्या होने की संभावना होती है इसलिए आपको इन समस्याओं के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए और स्वास्थ्य को उत्तम बनाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके ऊपर मंगल ग्रह की पूर्ण कृपा होती है। यही वजह है कि आपको साहस से जुड़े कार्यों में ज्यादा सफलता मिलती है। इस वजह से कहा जा सकता है कि आप शासन और प्रशासन जैसे कि पुलिस, सेना के साथ-साथ, अर्धसैनिक बलों, एडवेंचर करने वाले व्यक्ति, इंजीनियर, डॉक्टर, सर्जन, ड्राइवर, केमिस्ट, प्रबंधक, अधिकारी, टूरिज्म से जुड़कर काम करने वाले हो सकते हैं। आप लेक्चरर या चिकित्सा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त करने की उम्मीद रख सकते हैं। आपको हॉस्पिटैलिटी तथा तांबा और पीतल के बर्तनों का काम करने में भी सफलता मिल सकती है।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आपको हनुमानजी की विशेष रूप से आराधना करनी चाहिए और मंगलवार के दिन उन्हें चार के लिए अर्पित करने चाहिए।
  • शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी के किसी मंत्र का जाप करना आपको लक्ष्मी प्रदान करने में सफलता प्रदान करता है।
  • जीवन में उत्तम सफलता पाने के लिए सूर्य देव को अर्घ्य दें और बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.