8 FEBRUARY 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य एस्ट्रोगुरु मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 8 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 8 है। जीवन में गंभीरता न्याय और कर्मठता के प्रतीक शनि ग्रह का अंक 8 पर पूर्ण प्रभाव होता है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – शनिवार, शुक्रवार और बुधवार  
  • शुभ अंक – 4, 5, 6, 8
  • शुभ रंग – नीला, काला तथा गहरा भूरा

आपका व्यक्तित्व 

8 फरवरी को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार (horoscope by date of birth), आप जीवन में संघर्षशील होते हैं और किसी भी कठिन से कठिन परिस्थिति में मेहनत करने के लिए तैयार होते हैं। कई बार आप एकांत प्रिय और अंतर्मुखी भी हो सकते हैं लेकिन आप अन्याय को बर्दाश्त नहीं करते आपके अंदर त्याग की भावना होती है और आप दूसरों की मदद करने में किसी भी हद तक जा सकते हैं। कई बार उनकी मदद के लिए आप अपने ही लोगों से झगड़ा भी कर सकते हैं आप दयालु और कोमल हृदय होते हैं, लेकिन जीवन में संघर्ष देखने के कारण लोग आप को कठोर हृदय और रूखा समझ लेते हैं। आप जिन से मित्रता करते हैं उनसे पूरी मित्रता का फर्ज निभाते हैं।

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आप बहुत मेहनती होते हैं। किसी भी समस्या की जड़ तक जाकर उसे जड़ से दूर करना पसंद करते हैं। आपकी यह खूबी आपको जीवन में सदैव काम आती है और आपको सफलता प्रदान करती है। आप सरल हृदय और दयालु होते हैं और दूसरों के काम आना आपको सुख देता है आपकी यही खूबी आपको दूसरों की नजरों में बड़ा बनाती है।

आपकी कमज़ोरी 

8 फरवरी को जन्मे लोगों का, जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आप कई बार काफी रूखे और कठोर हो जाते हैं और शंकालु होने के साथ-साथ आशंका आपके अंदर ज्यादा घर कर जाती है। जिसकी वजह से आप अपने निकटतम लोगों को भी अपना विरोधी बना लेते हैं। इसके अतिरिक्त यदि आप के विरोधियों पर आप को क्रोध आ जाए तो आप बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सही गलत को ध्यान में नहीं रखते यही वजह है कि कई बार आपको इन कमियों का बड़ा मूल्य चुकाना पड़ता है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आप प्रेम संबंधों में ज्यादा सफल नहीं रह पाते, क्योंकि आप मन ही मन प्रेम करते रहते हैं और कई बार अपने साथी से यह बात जाहिर नहीं करते। यही वजह है कि प्रेम संबंधों में समस्या आती है लेकिन आप की एक खास बात यह है कि आप जिस से प्रेम करते हैं उनसे लंबे समय तक निभाते भी हैं। आप अपना साथी चुनने में भी समय लेते हैं और पूरी जांच पड़ताल करके ही किसी को अपने करीब आने देते हैं।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपका वैवाहिक जीवन मध्यम रहता है या तो आपका दांपत्य जीवन बिल्कुल सही नहीं रहेगा या बिल्कुल सही रहेगा। आपके अंदर एक कमी यह होती है कि आप अपने जीवनसाथी का साथ नहीं देते जिसकी वजह से उनके मन में आपके लिए दुर्भावना उत्पन्न हो सकती है। आप अपने रूखे स्वभाव से और जिद्दीपन के कारण अपने दांपत्य जीवन में परेशानियां झेल सकते हैं। विवाह में विलंब होने के भी योग बनते हैं।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपको पैरों में दर्द तकलीफ सर्वाइकल कमर दर्द जोड़ों में दर्द या वायु रोग होने की संभावना सबसे अधिक रहती है। इसके अतिरिक्त आप काम ज्यादा करने के कारण शारीरिक रूप से कमजोरी और थकान के शिकार हो सकते हैं यदि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान ना रखें तो आप त्वचा, श्वसन तंत्र, यकृत, मलमूत्र, दिल तथा गुर्दों के रोग आंतों के विकार, गठिया आदि से संबंधित बीमारियों से तकलीफ पा सकते हैं। आपको मांसाहार से बचकर रहना चाहिए और शाकाहार को अपनाना चाहिए इससे काफी हद तक आप अपने रोगों से दूर रह सकते हैं।

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके ऊपर शनि महाराज की विशेष कृपा दृष्टि होती है। यही कारण है कि आपके लिए लोहे और मशीनरी से संबंधित काम करना ज्यादा फायदेमंद रहता है इसके अलावा ठेकेदारी हार्डवेयर का काम, ट्रांसपोर्ट, मशीनरी, बीमा एजेंसी, प्रिंटिंग प्रेस , डॉक्टरी आदि से जुड़े कार्यक्षेत्र ज्यादा उपयोगी रहते हैं। यदि यह प्रयास करें तो अच्छे वकील और न्यायाधीश भी बन सकते हैं और जीवन में नाम कमाते हैं। आपको समाज सेवा से जुड़े काम करना और लोगों की सेवा करने से अधिक लाभ और मान सम्मान मिल सकता है। इसके अलावा आप अनाथालय अथवा नेत्रहीन छात्रों के विद्यालय में काम करके भी अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए नौकरी ज्यादा फायदेमंद होती है।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपकी समस्याओं में कमी आएगी और स्वास्थ्य उत्तम होगा।
  • `ॐ नमः शिवाय` इस पंचाक्षरी मंत्र का जप करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.