8 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 8 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 8 है। यह अंक समस्त संसार को कर्म और न्याय की सीख देने वाले, श्री शनि देव जी का अंक माना गया है। कर्मफल दाता शनि देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोगों में न्याय प्रिय प्रवृत्ति देखने को मिलती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राज योग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – शनिवार, शुक्रवार और बुधवार
  • शुभ अंक – 8, 6, 4, 5 
  • शुभ रंग – काला, नीला और गहरा भूरा

आपका व्यक्तित्व 

8 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आपके मन में दूसरों के लिए कुछ करने की प्रबल इच्छा शक्ति होती है।  जिसके कारण आप जीवन के हर संघर्षों को झेलकर, जुझारू रूप से आगे बढ़ना पसंद करते हैं। कई बार अपने अंदर ही खोए रहने की प्रवृत्ति अर्थात अंतर्मुखी जीवन चक्र देखने को मिलता है। आपको अनुशासन काफी प्रिय होता है और आप उसे अपने जीवन में महत्व भी देते हैं। ये भी देखा गया है कि ये लोग एक सच्चे हितैषी और बहुत बढ़िया मित्र बनते है। आपका जीवन त्याग की भावना से परिपूर्ण होता है। आपके मन में किसी के प्रति भी गलत सोच नहीं होती और आप लोग दूसरों के साथ गलत करने से भी बचते हैं। आपकी अपने भविष्य के प्रति दीर्घकालीन सोच और दूरदर्शिता की क्षमता, निरंतर आगे बढ़ने और मेहनत करने के लिए आपको प्रेरित करती है।  एक बात जो इस अंक के लोगों को दूसरों से अलग करती है वो है, आपका गलत कामों और अन्याय के विरुद्ध अकेले खड़े रहना और न्याय के लिए लड़ना। 

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, लोगों का भला सोचने और भला करने की आपकी प्रबल इच्छा, आपको दूसरों से अलग करती है। जीवन के प्रति आपकी सकारात्मकता और आशावादी सोच भी आपको सफलता दिलाती है, जिसके चलते आप जीवन में कभी हार नहीं मानते और मुश्किल से मुश्किल समय में भी डटकर खड़े रहते हैं। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी 

8 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आपको अपने जीवन में सामान्य से अधिक संघर्षों को झेलना पड़ता है और इसके कारण आपका व्यक्तित्व अत्यधिक कठोर बन जाता है। आपके व्यक्तित्व में कटुता और नीरसता का समावेश देखने को मिलता है। इससे दूसरों के साथ आपका व्यवहार रूखा-रूखा प्रतीत होता है। चूंकि आप अनुशासन में जरूरत से ज्यादा बंधे रहते है और अन्य लोगों को भी उसमें बंधने के लिए मजबूर करते है, जिस कारण दूसरों को परेशानी होती है। यही मुख्य वजह भी है कि आप किसी पर भी जल्द भरोसा नहीं कर पाते।    

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ में कुछ न कुछ समस्याएं लगी रहती हैं। इसके अलावा आपका अपने प्रियतम को कम समय देना, साथ ही अपने मन की बात को मन में ही रखना उन्हें जाहिर न करना, आपके प्रेम संबंधों को प्रभावित कर सकता है। ये देखा गया है कि आप प्रियतम के साथ अक्सर कठोर और रूखा व्यवहार करते हैं, जिससे आपकी लव लाइफ में समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रेमी के साथ होने के बाद भी आप अक्सर खुद को अकेला महसूस करते हैं और स्वयं तक ही सीमित रह जाते हैं। क्योंकि आपको ऐसा प्रतीत होता है कि आपका प्रियतम आपको समझने में असमर्थ है। हालांकि आपका प्रियतम आपकी उम्मीद से अधिक समझदार होता है, जिसके कारण ही सभी समस्याओं के बाद भी धीरे-धीरे आपके रिश्ते में खुशियां पुनः लौट आती हैं। यूँ तो आप आसानी से किसी प्रेम संबंध में नहीं आते, परंतु जब आते हैं तो आपका रिश्ता लंबा चलता है। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन खुशी और गम दोनों परिस्थितियों से परिपूर्ण रहता है। जरूरत से ज्यादा कठोर व्यवहार और अनुशासित रवैया, आपके जीवनसाथी को दुखी करता है। ये देखा गया है कि दांपत्य जीवन के शुरुआती वर्षों में आपको सामान्य से अधिक संघर्ष करना पड़ता है, क्योंकि इस दौरान विशेषरूप से आप दोनों एक-दूसरे को समझ पाने में असक्षम होते है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियों में सुधार आने से कुछ राहत मिलती है। फिर आपका आपसी सामंजस्य बढ़ना और रिश्ते में टिकाऊपन आना शुरू हो जाता है। 

अपनी व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए अभी हमारे ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े!

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि, आपको वायु तत्व के रोग और दीर्घकालीन व गंभीर प्रवृत्ति के रोग ज्यादा परेशान करते हैं।  साथ ही आप अक्सर शरीर में दर्द, बदन में दर्द, मोच और शारीरिक चोट जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते है। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ कई जातकों को जोड़ों में दर्द, संधिवात, बदहजमी, गैस्ट्रिक, पैरों और एड़ियों में दर्द, श्वसन तंत्र से संबंधित समस्याएं, नसों से संबंधित रोग और कमर दर्द से भी दो-चार होना पड़ सकता है। 

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपको करियर में सफलता पाने के लिए हर कार्य में कठिन संघर्ष करना पड़ता है। ये लोग व्यापार से अधिक नौकरी में सफलता अर्जित करते हैं। इसके साथ ही 8 अंक वाले ज्यादातर जातक एक सफल कुशल जनतंत्र के नेता, न्यायाधीश, वकील, न्याय विभाग से संबंधित काम करने वाले, ठेकेदारी करने वाले, मजदूरी करने वाले, शारीरिक मेहनत करने वाले, सेवा प्रदाता क्षेत्र में काम करने वाले, सरकारी नौकरी करने वाले और लिपिक बन सकते हैं। वहीं इनका पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, प्रिंटिंग प्रेस और लोहे के क्षेत्र को करियर विकल्प के रूप में चुनना अधिक फलदायी सिद्ध होता है।

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • शनिवार के दिन महाराज दशरथ कृत, शनि स्तोत्र का पाठ करें।
  • श्री राम भक्त हनुमान जी की आराधना करना, आपके लिए लाभकारी रहेगा।
  • शनिवार का व्रत रखें और उड़द की दाल के पकोड़े, सरसों के तेल से बनाकर गरीबों में बांटे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.