अक्टूबर में त्योहारों और व्रतों का मेला, साथ ही होंगे 7 बड़े गोचर और लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल 2022 में अक्टूबर का महीना तमाम महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहने वाला है। इस बार अक्टूबर के महीने में 11  बड़े त्योहारों जैसे दुर्गा अष्टमी, नवमी, दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली, छठ और 9 महत्वपूर्ण व्रत के साथ-साथ 5 बड़े ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन होने वाला है। इसके अलावा इसी महीने में लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण। आइए जानते हैं इस माह में कौन-कौन से ग्रहों की चाल में होने वाला है परिवर्तन, साथ ही क्या होगा साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का समय और जानें इन सभी घटनाओं का आपके जीवन पर क्या प्रभाव रहने वाला है। 

इस सप्ताह को अपने लिए कैसे बनाएँ खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

वैदिक ज्योतिष की गणनाओं के अनुसार ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलावों का या यह कहिये कि ग्रहों के गोचर का व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जब अक्टूबर के महीने में एक दो नहीं बल्कि 5 ग्रहों का गोचर होने वाला है, तो ज़ाहिर है कि इनका प्रभाव आम जान-जीवन पर देखने को मिलेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अक्टूबर महीने में होने वाले गोचर 

  1. बुध कन्या राशि में मार्गी: 02 अक्टूबर 2022

    बुध ग्रह 2 अक्टूबर 2022, रविवार को कन्या राशि में दोपहर 2 बजकर 03 मिनट पर मार्गी हो गए हैं।
  2. मंगल का मिथुन राशि में गोचर: 16 अक्टूबर , 2022

    मंगल एक बार पुनः अपना राशि परिवर्तन करते हुए 16 अक्टूबर 2022, रविवार को दोपहर 12:04 बजे वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
  3. सूर्य का तुला राशि में गोचर: 17 अक्टूबर 2022

    सूर्य अपने इस गोचर के दौरान सोमवार को शाम 7 बजकर 09 मिनट पर बुध की राशि कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

  1. शुक्र का तुला राशि में गोचर: 18 अक्टूबर 2022

    शुक्र का तुला राशि में गोचर 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार रात 9 बजकर 24 मिनट पर होगा जब शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या राशि से निकलकर स्वराशि तुला में गोचर करेंगे।
  2. शनि मकर राशि में मार्गी: 23 अक्टूबर 2022

    शनि 23 अक्टूबर 2022, रविवार को मकर राशि में प्रातः 04:19 बजे  मार्गी हो जाएंगे।
  3. बुध का तुला राशि में गोचर: 26 अक्टूबर 2022

    बुध का तुला राशि में गोचर 26 अक्टूबर 2022, बुधवार को दोपहर 01 बजकर 38 बजे होगा जब बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर अपने मित्र ग्रह शुक्र की तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
  4. मंगल मिथुन में वक्री: 30 अक्टूबर 2022

    मंगल मिथुन में वक्री 30 अक्टूबर 2022, रविवार को शाम 6 बजकर 19 मिनट पर होने जा रहा है।

पाएँ अपनी सभी समस्याओं का निजीकृत और सटीक जवाब: विद्वान ज्योतिषियों से अभी पूछें सवाल

साल का आखिरी सूर्यग्रहण: तिथि और प्रभाव 

सूर्य ग्रहण की घटना एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है जिसे वैदिक ज्योतिष के अंतर्गत भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य इस संसार में ऊर्जा एवं आत्मा कारक ग्रह है। ज्योतिषीय गणनाओं में वर्ष 2022 में दो सूर्य ग्रहण का संयोग रहा  है। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, 2022 को लगा था जो कि एक आंशिक सूर्य ग्रहण था। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, 2022 को लगेगा और यह भी आंशिक सूर्यग्रहण ही कहलाएगा।

तारीख़सूर्य ग्रहण प्रारंभसूर्य ग्रहण समाप्तदृश्य क्षेत्र
25 अक्टूबर, 2022 16:29:10 . से17:42:01 . तकयूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक

साल 2022 में लगने वाला दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो 25 अक्टूबर को लगेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच कुछ इस तरह से आ जाता है कि सूर्य का कुछ हिस्सा पृथ्वी पर नजर नहीं आता है। 

वैदिक पंचांग के अनुसार इस ग्रहण की बात करें तो यह ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार शाम 16:29:10 बजे से 17:42:01 बजे तक रहेगा, जो यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में ही दिखाई देगा। 

इस सूर्य ग्रहण की दृश्यता भारत में बनी रहेगी, जिससे यहाँ सूतक काल भी प्रभावी रहेगा। विशेष रूप से ग्रहण का प्रभाव उन लोगों पर ही होता है, जो उन स्थानों पर रहते हैं, जहाँ पर ग्रहण दिखाई देता है  क्योंकि ऐसी मान्यता है कि ग्रहण जहां दिखाई देता है, वहीं पर इसका सूतक काल और प्रभाव मान्य होता है, शेष स्थानों पर नहीं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.