7 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 7 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 7 है। यह अंक केतु ग्रह के अधीन माना जाता है। आपके अंदर आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुचि देखी जा सकती है। इसके साथ ही धार्मिक गतिविधियों में भी आप दिलचस्पी ले सकते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, गुरुवार और सोमवार  
  • शुभ अंक – 1, 3, 7, 2, 9
  • शुभ रंग – हल्का पीला, हल्का भूरा और काफूरी 

आपका व्यक्तित्व 

7 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आप आपका व्यक्तित्व रहस्मयी होगा। आप से जो भी व्यक्ति मिलेगा उसे आपका व्यक्तित्व समझने में परेशानी हो सकती है। इस अंक से संबंधित लोग मौलिकता को अत्यधिक महत्व देते हैं। आपमें भाईचारे का गुण होता है और सबके साथ प्यार-प्रेम के साथ रहना आपको पसंद आता है। इसके साथ ही धर्म की भी इस राशि के लोगों को अच्छी समझ होती है। कुछ बातों को लेकर आप कट्टर हो सकते हैं। परोपकार करना आपके व्यक्तित्व के मुख्य गुणों में से एक है। इस अंक से संबंधित लोग अच्छे दार्शनिक होते हैं।   

वीडियो- आज का राशिफल की मदद से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आपमें कठोर हालातों से पार पाने की अद्भुत ताकत होती है, आप वक्त और हालातों को अपने अनुसार ढालना जानते हैं। आप अपनी साहसी प्रवृति और अच्छी स्मरण शक्ति के दम पर समाज में अच्छी छाप छोड़ते हैं। इस अंक से संबंधित लोगों की एक खूबी यह भी होती है कि, यह किसी भी बात की जड़ तक जाकर उसे पूरी तरह से समझने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही इन लोगों को भीड़ में शामिल होना पसंद नहीं आता और हमेशा यह लीक से हटकर चलते हैं।    

आपकी कमज़ोरी

7 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, इस अंक से संबंध रखने वाले लोग बहुत जल्दी गुस्सा होने वाले होते हैं। इसके साथ ही इनमें बदला लेने की गलत प्रवृत्ति भी होती है। अगर किसी के साथ इनकी अनबन हो जाए तो यह झगड़ने से पीछे नहीं हटते। इसके साथ ही इन लोगों की निर्णय लेने की क्षमता भी बहुत अच्छी नहीं होती जिसके कारण यह कई बार बुरी स्थिति में फंस जाते हैं।  

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ बहुत खुशगवार नहीं होती है। लव लाइफ में आपको बार-बार समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन जन्मे लोग किसी की अधीनता पसंद नहीं करते और यही वजह है कि इनका लवमेट यदि इनको अपने अनुसार चलाने की कोशिश करे तो यह उनसे दूर हो जाते हैं। दूसरों का आदेश सुनने में भी इनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए भी इनकी लव लाइफ में दिक्कतें आती है। आपके मन में यदि कोई विचार आता भी है तो उसे आप अपने लवमेट से जाहिर नहीं करते जिसकी वजह से वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा गंभीरता भी इस अंक वालों की लव लाइफ के लिए बहुत अच्छी नहीं मानी जा सकती।  

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपको दांपत्य जीवन में लव लाइफ की तुलना में इन्हें अच्छे फल प्राप्त होते हैं। इस अंक से संबंधित लोग अपने जीवनसाथी को समझने वाले होते हैं। इसके साथ ही यह अपने जीवनसाथी को उचित आदर भी देते हैं, जिसके चलते इनका जीवनसाथी इनसे हमेशा जुड़ाव महसूस करता है। विवाहित जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ इनका सामंजस्य बहुत अच्छा होता है।  

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपका रवैया अक्सर निराशावादी होता है जिसके कारण मानसिक परेशानियों से आप दो चार हो सकते हैं। इसकी वजह से डिप्रेशन होने की भी आपको संभावना होती है। इसके साथ ही पेट के रोग, बदहजमी, नेत्र विकार, फोड़े-फुंसी, एसीडिटी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी इस अंक से संबंधित लोगों को दो चार होना पड़ता है।  इस अंक से संबंधित लोगों के लिए प्राणायाम, अनुलोम-विलोम जैसे योग बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।  

आपका करियर 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके अंदर एक अच्छे उपदेशक के गुण मौजूद होते हैं और इसलिए आप इस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही ट्रैवलिंग, ट्रांसपोर्ट, साइकोलॉजी, वकालत, न्यायधीश, मार्केटिंग, शोध कार्य, चिकित्सा, ज्योतिष, विदेशी भाषा जानकार, सरकारी अधिकारी, अध्यापन भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।  

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • श्री राम भक्त हनुमान जी की आराधना करने से इस अंक से संबंधित लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
  • मंगलवार के दिन गुड़ चने का दान करने से आपके जीवन की कई परेशानियां हल हो सकती हैं।  
  • गणेश जी को दुर्वांकुर अर्पित करना आपके लिए शुभ है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *