7 February 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है, और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं।

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य एस्ट्रोगुरु मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 7 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 7 है। अंक 7 केतु ग्रह के अधीन माना जाता है और कुछ लोग नेपच्यून ग्रह से भी 7 अंक का संबंध मानते हैं यही वजह है कि रहस्य और शांति से भरपूर अंक 7 के लोग गंभीर स्वभाव के स्वामी होते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, सोमवार और गुरुवार  
  • शुभ अंक – 1, 2, 3, 7, 9
  • शुभ रंग – हल्का पीला और काफूरी 

आपका व्यक्तित्व 

7 फरवरी को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार (horoscope by date of birth), आप रहस्यमई व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं और लोगों के साथ सहयोग और सौहार्द की भावना रखते हैं। सहिष्णुता आपका प्रमुख गुण है। आप स्वतंत्र विचारों को महत्व देते हैं और सदैव परिवर्तनशील भी होते हैं। आप थोड़े भावुक होने के साथ-साथ कल्पनाशील भी होते हैं। जीवन में नवीनता को समर्थन देते हैं और मौलिकता आप की सबसे बड़ी खासियत है। आप परोपकारी धार्मिक ठंडे मिजाज वाले सरल चित साहसी और दार्शनिक तथा विचारक हो सकते हैं।

आपकी शक्ति 

7 फरवरी को जन्म लेने से आपका जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आप की स्मरण शक्ति बहुत मजबूत होती है। आप आसानी से हताश नहीं होते, बल्कि अपने कार्यों में निरंतरता रखते हुए आगे बढ़ते रहते हैं इसके साथ-साथ रहस्य आप की प्रमुख प्रकृति है यही वजह है कि, आपकी मुख्य शक्तियां आपको जीवन में आगे बढ़ाती हैं। आप धार्मिक होने के साथ रूढ़ियों से परे होते हैं और परिवर्तनशील विचारधारा के स्वामी होते हैं, जिसके कारण जीवन में सफलता अर्जित करते हैं आपका झुकाव गूढ़ विद्याओं की ओर भी होता है। आपके व्यक्तित्व में एक विचित्र रहस्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

आपकी कमज़ोरी 

7 फरवरी को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप जल्दी क्रोधित हो जाते हैं और कई बार अपना काम करवाने के लिए भावुकता को मुख्य हथियार बनाते हैं आपकी बात यदि ना मानी जाए तो आप झगड़ा करने को लालायित हो उठते हैं। इसके अतिरिक्त कई बार आप शीघ्र निर्णय लेने में कामयाब नहीं हो पाते और यदि आपका कोई खास व्यक्ति आपको कोई सलाह दे तो आप उस पर ध्यान भी नहीं देते। आपकी यही कमियां जीवन में आपको आगे बढ़ने से रोकती हैं इसलिए आपको इन्हें दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो आपका जन्म 7 फरवरी को हुआ है, जिसकी वजह से आपकी लव लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रहती है क्योंकि आपके स्वतंत्र विचार आपके प्रियतम के विचारों से कई बार मेल नहीं खाते। इसके अलावा आप दिखावा पसंद नहीं हैं, यह बात आपके प्रियतम को अक्सर नागवार गुजरती है जिसकी वजह से आपको प्रेम जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप गंभीर प्रकृति के होने के कारण प्यार के मामले में थोड़े रूखे भी हो सकते हैं जिससे आपकी लव लाइफ प्रभावित होती है।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपका वैवाहिक जीवन सामान्यतः अनुकूल रहता है, जीवनसाथी का सानिध्य और सहयोग आपको पसंद होता है और यह आपको प्राप्त भी होता है। आपके जीवनसाथी आपके साथ कदमताल मिलाते हुए अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत रहते हैं। अपने परिवार के बुजुर्गों के प्रति भी जिम्मेदारियां निभाना पसंद करते हैं यही वजह है कि आपका दांपत्य जीवन अक्सर सुखमय होता है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका स्वास्थ्य 

7 फरवरी को जन्म लेने के कारण आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपको प्रसन्न रहने की कोशिश करनी चाहिए और ज्यादा गंभीरता से बचने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि जब आप इसके विपरीत चलते हैं तो जीवन में मानसिक संतुलन बिगड़ने लगता है और आप चिंताग्रस्त और मानसिक रोगों से परेशान हो जाते हैं। मुख्य रूप से आपको फोड़े फुंसियां, मुंह पर झाइयां, बदहजमी पेट के रोग आंखों की समस्या, आंखों के नीचे काले गहरे धब्बे होना जैसी छोटी-छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कई बार आपको ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं भी होती हैं जिनका निदान आसानी से नहीं मिल पाता ऐसी स्थिति से बचने के लिए एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें।

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आप महान विचारक, दार्शनिक, उपदेशक, शोधकर्ता, विदेशी भाषा के विशेषज्ञ, धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने वाले ज्योतिषी, साइकोलॉजिस्ट, डॉक्टर, सरकारी अधिकारी, अध्यापक, सलाहकार, वकील या न्यायाधीश तथा परामर्शदाता बनने की सभी काबिलियत रखते हैं। आपको यात्रा करना भी पसंद होता है जिसके कारण ट्रैवलिंग से संबंधित या मार्केटिंग के काम भी आपको सफलता प्रदान करने वाले साबित हो सकते हैं।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आपको भगवान गणेश जी की उपासना करनी चाहिए और उन्हें दुर्वांकुर अर्पित करने चाहिए।
  • शराब धूम्रपान और मांस मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए तथा हनुमान जी की शरण में जाने से सेहत से संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं।
  • आपको कुत्तों को भोजन जरूर देना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.