7 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 7 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 7 है। यह अंक केतु जी के अधीन माना गया है। केतु जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोगों में साहसिक प्रवृत्ति देखने को मिलती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राज योग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – गुरुवार, सोमवार और रविवार

शुभ अंक – 7, 2, 1, 3, 9

शुभ रंग – हल्का पीला, हल्का भूरा और काफूरी

आपका व्यक्तित्व 

7 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, केतु ग्रह के प्रभाव से आपके अंदर दूसरों के प्रति परोपकार की भावना का समावेश देखने को मिलता है। आप लोग अत्यधिक भावुकता और दार्शनिक विचारों से पूर्ण रूप से युक्त होते हैं। आपको अपने जीवन में शांति प्रिय होती है और आप दूसरों से अच्छे व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं, इसके कारण आप खुद भी लोगों से अच्छा व्यवहार ही करते हैं। ये लोग मौलिकता को अधिक महत्व देने वाले होते है और इनकी सोच धार्मिक रूप से बेहद मजबूत दिखाई देती है, बावजूद इसके इन्हें परिवर्तन पसंद आता है।  इसके अलावा ये लोग सभी परिस्थितियों को भली-भांति जानकर आचरण करने वाले गुणों से युक्त होते हैं। 

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप में सबसे अलग सोचकर कुछ अलग करने की इच्छा शक्ति प्रबल होती है। इसलिए आपके अंदर साहस और मजबूत इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं दिखाई देती। आपका मन गुप्त रहस्य और अज्ञात चीज़ों को जानने के लिए उत्सुक रहता है आप एक अच्छे खोजी भी होते हैं। आपकी स्मरण शक्ति दूसरों से काफी बेहतर होती है और आप चीज़े याद रखने में माहिर होते हैं। आप आसानी से हार नहीं मानते और किसी भी समस्या को जड़ तक जाकर, उसे दूर करने के लिए तत्पर रहते हैं। हालांकि आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय तक पहुंचने में तय समय से ज्यादा समय लगता है, जिसके कारण गलती होने की संभावना काफी कम हो जाती है।  

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी 

7 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आपका आक्रामक स्वभाव आपको किसी भी बात पर जल्दी क्रोध दिला देता है। आप में ईर्ष्या की भावना अधिक होती है, जिस कारण आप दूसरों से बदला लेने के लिए तत्पर रहने वाले होते हैं। आपका स्वभाव उग्र होता है, जिसके परिणामस्वरूप आप जल्दबाजी में आकर अपना आपा आसानी से खो देते हैं। आप में भावुकता अधिक होने से, आप उसे ही अपने जीवन में हथियार बनाकर दूसरों के विरुद्ध प्रयोग करते हैं। आपको अक्सर त्वरित निर्णय लेने में परेशानी आती है।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ कई समस्याओं से भरी रहेगी। प्रेम में पड़े इस अंक के जातक न चाहकर भी खुद को बंदिशों में जकड़ा हुआ मासूस करेंगे और चूंकि आपको बंधन में बंधना पसंद नहीं होता है, इस कारण आपकी लव लाइफ पर नकारत्मक प्रभाव पड़ेगा। आप लोग अपने प्रियतम की बात को ज्यादा महत्व नहीं देते, और न ही आप प्रियतम की खूबियों को जानने में समर्थ होते हैं। आपकी जरूरत से ज्यादा गंभीर प्रवृत्ति और प्रियतम के समक्ष अपनी भावनाओं को व्यक्त न करने के कारण, आपको अक्सर समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। आप जल्द ही छोटी-छोटी बातों से आहात होते हुए, बात का बतंगड़ बनाने में माहिर होते हैं। हालांकि ये भी देखा गया है कि भले ही आप अपनी बातों को प्रेमी को समझाने में असमर्थ हो, लेकिन आप अपने प्रियतम के दिल की हर बात को गहराई से समझने वाले और उनके लिए बहुत कुछ करने की इच्छा रखने वाले अवश्य होते हैं। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन मजबूत और लंबे समय तक चलता है। इस कारण आप अपना वैवाहिक सुख प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। आप अपने जीवनसाथी की सभी अच्छाइयों और बुराइयों को भली-भांति समझते हैं और उनके साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करते हुए, उन्हें आगे बढ़ने के लिए सहयोग करते हैं। आप लोगों के लिए अपना परिवार सर्वोपरि होता है और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझते हुए,उसे सही तरीके से निभाने के लिए तत्पर रहते हैं। आपको परिवार के बुजुर्गों का आदर-सम्मान करने में ख़ुशी मिलती है। आपका जीवनसाथी भी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपकी मदद कर, बड़ों को सम्मान देता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि, आपकी गंभीर प्रवृत्ति आपको कई बार बातों पर अत्यधिक निराश करते हुए, आपकी सेहत को प्रभावित कर देती है।  ऐसे में आपकी ये निराशावादी सोच आपको मानसिक अवसाद की स्थिति में भी डाल सकती है और इससे कुछ मानसिक तनाव व असंतुलन उत्पन्न होने से डिप्रेशन की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा आप बदहजमी, शरीर पर दाग व धब्बे और फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। वहीं बढ़ती उम्र के साथ भी कई लोगों को उदर के रोग, झाइयां, रक्त की अशुद्धि, आंखों के नीचे गहरे धब्बे और कुछ गुप्त रोगों से भी दो-चार होना पड़ता है। आपको सबसे अधिक अपनी मानसिक अस्थिरता से जूझना पड़ता है। 

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आप एक सफल विचारक, चिंतक, उपदेशक, दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक, चिकित्सा, ज्योतिषी, खोजबीन करता, सरकारी अधिकारी, न्यायाधीश, वकील और ग्रंथों के जानकार बन सकते हैं। इसके अलावा आप खुफिया एजेंसी से जुड़े लोग, अनेक भाषाओं को जानने वाले और मार्केटिंग में भी अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।  

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • मंगलवार के दिन किसी मंदिर में जाकर तिकोना झंडा लगाएं।
  • शिव परिवार की पूजा करना और गणेश जी को दूर्वांकुर अर्पित करना, आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • मंगलवार और शनिवार के दिन चमेली के तेल का दीपक जलाकर, हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.