5 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 5 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 5 है। यह अंक बुध ग्रह के अधीन माना जाता है। आपके अंदर तार्किक क्षमता और बुद्धिमानी का गुण पाया जाता है और आप गूढ़ विषयों को जानने में रुचि लेते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – बुधवार, शुक्रवार, गुरुवार और शनिवार  
  • शुभ अंक – 6, 5, 4, 8
  • शुभ रंग –  हरा, हल्का नीला, हल्का खाकी और सफेद 

आपका व्यक्तित्व 

5 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आप बुद्धिमानी से हर स्थिति में विजय पाना चाहते हैं। आप अत्यधिक भावुक प्रवृति के नहीं होते और परिस्थितियों का सही से आकलन करते हैं। इस अंक से संबंधित लोग व्यवहार कुशल होते हैं। सामाजिक स्तर पर इस अंक वाले लोग बहुत अच्छे होते हैं और बहुत जल्दी यह किसी को भी अपना दोस्त बना लते हैं। इनकी वाणी में तेज होता है और इससे यह लाभ भी कमाते हैं। इस अंक वाले लोगों को जल्दी पैसा कमाने की चाह होती है और उसके लिए यह मेहनत भी करते हैं।  

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आपमें निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है, स्थिति का सही तरीके से आकलन करके आप सही नतीजे पर पहुंचते हैं। आपके अंदर व्यवहार कुशलता होती है इसलिए संचार से संबंधित क्षेत्रों में आपकी अच्छी पकड़ होती है। अपने संचार कौशल से आप लोगों को अपना बना लेते हैं। आपका हंसी मजाक वाला रवैया भी लोगों को आपकी ओर आकर्षित करता है। अपनी बातों से इस अंक से संबंधित लोग किसी को भी अपना बना लेते हैं। सामाजिक स्तर पर इनको अपनी वाणी के कौशल से फायदा मिलता है।   

आपकी कमज़ोरी 

5 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, इस अंक से संबंध रखने वाले लोग हर काम को करने में बहुत जल्दबाज होते हैं। मानसिक रूप से चंचल होने के कारण कई बार यह अपना काम बिगाड़ सकते हैं। इसके साथ ही आपकी जल्दबाजी कई बार अन्य लोगों को आपसे दूर कर सकती है। इसके साथ ही इन लोगोंं में बड़बोलापन भी देखने को मिलता है। दूसरों से यह सम्मान पाने को आतुर रहते हैं। 

वीडियो- आज का राशिफल की मदद से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ बहुत स्थायी नहीं होती, आप जल्दी ही प्रेम संबंध से ऊब जाते हैं। इसके साथ ही प्यार में होने के बावजूद आप अपने दोस्तों को अधिक महत्व देते हैं, इस कारण लवमेट से आपका मनमुटाव हो सकता है। हालांकि इस अंक से संबंधित लोगों में यह खूबी होती है कि वह रूठे हुए को बहुत जल्दी मना लेते हैं। इनकी तर्क शक्ति और स्पष्ट वाणी से इनका लवमेट इनकी ओर आकर्षित होता है।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपको दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना बहुत कम करना पड़ता है। हालांकि इस अंक से संबंधित लोग बंधनों को बहुत अधिक पसंद नहीं करते लेकिन जब यह विवाह के रिश्ते में आ जाते हैं तो जीवनसाथी से निकटता इनको पसंद आती है। यह दांपत्य जीवन में हर प्रकार की सुख सुविधा पसंद करते हैं और अपने जीवनसाथी को रिझाने के लिए उन्हें कई बार सरप्राइज देना भी इस अंक से संबंधित लोगों को पसंद आता है। यही वजह है कि इनका वैवाहिक जीवन काफी मजबूत होता है।  

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। इस वजह से आपको त्वचा रोग, नेत्र विकार, स्नायु तंत्र की समस्याएं, बदहजमी, सिर दर्द से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस अंक से संबंधित जातकों को एलर्जी होने की संभावना होती है इसलिए ऐसा भोजन इन्हें नहीं करना चाहिए जिससे एलर्जी होने के आसार हों। यदि अपने स्वास्थ्य में आपको बेहतरी करनी है तो सही शारीरिक रूप से आपको सक्रिय होना चाहिए। रनिंग करना या सुबह के समय योग ध्यान करना आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका करियर  

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके अंदर एक अच्छे व्यवसायी के सारे गुण मौजूद होते हैं इसलिए बिजनेस में आपको लाभ भी प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही मीडिया, लॉटरी, शेयर बाजार, बैंकिंग क्षेत्र, पब्लिक रिलेशन, पत्रकारिता, लेखन, मीडिया, मैनेजमेंट और वकालत कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आपको सफलता प्राप्त होती है। इन सभी क्षेत्रों में बुद्धि और रचनात्मकता की जरूरत होती है जो इस अंक से जुड़े लोगों के अंदर पायी जाती है।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आपको भगवान विष्णु की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। 
  • गौमाता की सेवा करना और प्रतिदिन उन्हें रोटी खिलाना आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *