नवंबर में 5 बड़े ग्रह गोचर लेकर आएंगे 12 राशियों के जीवन में बदलाव!

व्रत और त्योहारों से भरे महीने अक्टूबर के बाद अब हम साल 2022 के ग्यारहवें महीने यानी नवंबर में प्रवेश करने जा रहे हैं। हालांकि, नवंबर में पड़ने वाले पर्वों एवं व्रतों की संख्या अक्टूबर की तुलना में कम रहेगी लेकिन इस माह 5 बड़े ग्रह गोचर करेंगे इसलिए इस महीने का महत्व बढ़ जाता है। ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह का गोचर हर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि इन 5 ग्रहों का गोचर आपके लिए या तो अत्यधिक ख़ुशी लेकर आ सकता है या फिर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको इन 5 ग्रहों के गोचरों की जानकारी समेत राशि अनुसार भविष्यवाणी प्रदान करेंगे। साथ ही, इन गोचरों के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के उपाय के बारे में भी आपको बताएंगे। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

नवंबर में होने जा रहे ये 5 गोचर बदल देंगे आपका जीवन

शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 

प्रेम, भोगविलास और सुख का कारक शुक्र ग्रह को माना गया है और कुंडली में शुक्र अशुभ या कमज़ोर स्थिति में होने पर व्यक्ति के जीवन में अशांति लेकर आ सकता है। अब शुक्र स्वयं की राशि तुला से वृश्चिक राशि में 11 नवंबर 2022 शुक्रवार को शाम 07 बजकर 52 मिनट पर प्रवेश करेगा।

कुंडली में शुक्र को मज़बूत करने के उपाय

  • माता लक्ष्मी या माँ जगदम्बा की पूजा करें। 
  • शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें। 
  • शुक्र ग्रह से जुड़ी वस्तुएं जैसे खीर, दही, चांदी, चावल आदि का दान करें। 
  • सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति के लिए शुक्र यंत्र की स्थापना करें। 
  • शुक्र ग्रह शांति पूजा करें। 

शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर से संबंधित अपना राशिफल और राशि अनुसार उपाय जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें।

वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर

ज्योतिष में सभी ग्रहों की वक्री अवस्था को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में, वक्री मंगल के वृषभ राशि में गोचर का प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। यह गोचर 13 नवंबर 2022 को रविवार के दिन दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर होगा। बता दें इस दिन एक अन्य ग्रह का गोचर भी होने जा रहा है। आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कौन सा ग्रह इस दिन अपनी राशि परिवर्तन करेगा? साथ ही जानेंगे मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।     

कुंडली में मंगल को मज़बूत करने के उपाय 

  • मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी या भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।   
  • मंगलवार के दिन व्रत करें। 
  • मंगल ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे गेंहू, लाल मसूर, गुड़, तांबे का बर्तन आदि का गरीब और जरूरतमंदों लोगों को दान करें  
  • मंगल ग्रह के आशीर्वाद के लिए मंगल यंत्र की स्थापना करें। 

वक्री मंगल के वृषभ राशि में गोचर से संबंधित अपना राशिफल और राशि अनुसार उपाय जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 

वक्री मंगल के गोचर वाले दिन ही बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध और मंगल इन दोनों ग्रहों को ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध 13 नवंबर 2022 (रविवार) को रात 09 बजकर 06 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।   

बुध को मज़बूत करने के उपाय 

  • हरे रंग के कपड़े ज्यादा से ज्यादा पहनें।   
  • भगवान विष्णु की पूजा करें। 
  • बुधवार के दिन उपवास करें। 
  • बुध ग्रह से जुड़ी चीज़ें जैसे पालक, साबुत मूंग, नील फूल, हरे कपड़े आदि का दान करें। 
  • बुध का आशीर्वाद पाने के लिए बुध यंत्र की स्थापना करें। 
  • बुध ग्रह शांति पूजा करें।  

बुध के वृश्चिक राशि में गोचर से संबंधित अपना राशिफल और राशि अनुसार उपाय जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें। 

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 

अब बुध ग्रह के बाद वृश्चिक राशि में सौरमंडल के राजा सूर्य प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि में सूर्य 16 नवंबर 2022 बुधवार को शाम 06 बजकर 58 मिनट पर गोचर करेंगे। 

सूर्य को मज़बूत करने के उपाय

  • लाल या भगवा (सैफरन) रंग के कपड़े पहनें। 
  • प्रतिदिन भगवान सूर्य और विष्णु जी की पूजा करें। 
  • रविवार के दिन व्रत करें। 
  • सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे तांबा, गुड़, लाल फूल आदि का दान करें। 
  • सूर्य यंत्र की स्थापना करें। 
  • सूर्य ग्रह शांति पूजा करें। 

सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से संबंधित अपना राशिफल और राशि अनुसार उपाय जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें।  

बृहस्पति मीन राशि में मार्गी

बृहस्पति ग्रह 24 नवंबर 2022 गुरुवार के दिन सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर अपनी ही राशि मीन में मार्गी हो जाएंगे। गुरु ग्रह को ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और सामान्यतौर पर इसे लाभकारी ग्रह माना जाता है। अब बृहस्पति का गोचर स्वयं की राशि में होने से विभिन्न राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। हालांकि, यदि गुरु ग्रह शुभ स्थिति में न हो तो जातकों को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

बृहस्पति को मज़बूत करने के उपाय 

  • पीले या क्रीम रंग के कपड़े पहनें। 
  • प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें।
  • गुरुवार के दिन व्रत करें। 
  • बृहस्पति ग्रह से जुड़ी वस्तुएं जैसे पीला कपड़ा, चने की दाल, पीले फूल, हल्दी आदि का दान करें। 
  • गुरु यंत्र की स्थापना करें।   
  • गुरु ग्रह शांति पूजा संपन्न करें।

मीन राशि में बृहस्पति मार्गी से संबंधित अपना राशिफल और राशि अनुसार उपाय जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें।  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.