4 MARCH 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 4 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 4 है। यह अंक राहु के अधीन माना जाता है। आपके अंदर ज्ञान और बुद्धिमानी का गुण पाया जाता है और आप दूसरों पर दया भी दिखाते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – रविवार, सोमवार, बुधवार तथा शनिवार  
  • शुभ अंक – 4, 5, 6, 8
  • शुभ रंग – नीला, भूरा, खाकी तथा सलेटी 

आपका व्यक्तित्व 

4 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके मन में हमेशा कुछ न कुछ करने की चाह होती है। रीति रिवाजों से हटकर आप कुछ नया करने की सोच रखते हैं। किसी भी तरह की चुनौती से यह घबराते नहीं है और अपना रास्ता स्वयं बनाते हैं। इन लोगों को भीड़ के साथ चलना कभी पसंद नहीं आता, यही वजह है कि यह अपने रास्ते खुद बनाते हैं। इसके साथ ही सामाजिक स्तर पर ऐसे लोग काफी चर्चित हो सकते हैं, खासकर सोशल मीडिया पर इन लोगों को खूब ख्याति प्राप्त हो सकती है। यह खुलकर नए प्रयोग करना भी पसंद करते हैं क्योंकि इनके मन में किसी भी तरह का डर नहीं देखा जाता। लोगों के बीच चर्चाओं में बने रहना इनको पसंद होता है। 

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आप निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है और कई बार अचानक कोई निर्णय लेकर आप सभी को अचंभित कर सकते हैं। तुरंत फैसले लेने की क्षमता आपकी शक्ति भी है और आपका सकारात्मक पक्ष भी। आप जो भी काम करते हैं उसमें निरंतरता होती है। यही निरंतरता आपको सफलता के पथ पर ले जाती है। इसके साथ ही आप में जुझारू प्रवृति भी देखी जाती है, मुश्किल से मुश्किल प्रवृतियों में भी आप अपने आत्मबल को बनाए रखने में कामयाब होते है। 

आपकी कमज़ोरी 

4 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, इस अंक से संबंध रखने वाले लोग सेहत के प्रति लापरवाह होते हैं। जिसके कारण इनको जीवन में कई बार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही आप किसी का भला करते हैं तो यह उम्मीद करते हैं कि वह आपका एहसान माने। यानि आप स्वार्थवश भलाई करने वाले हो सकते हैं। अपने जीवन में आप खुद के प्रति लापरवाह रवैये के कारण कई बार मात भी खाते हैं। इसलिए आपको अपने मन, मस्तिष्क और शरीर पर हमेशा ध्यान देने की जरूरत होती है।  

वीडियो- आज का राशिफल की मदद से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ शुरुआत में काफी अच्छी रहती है, आप बहुत जल्दी विपरीत लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। प्यार में कुछ भी कर गुजरने की आपका स्वभाव होता है। हालांकि अत्यधिक भावुक होने के कारण कभी-कभी आपका लवमेट आपसे परेशान हो सकता है। यदि आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें तो प्रेम जीवन में संतुलन बना रहता है। वहीं कभी-कभी आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ावों से भी इनकार नहीं किया जा सकता। कुल मिलाकर देखें तो प्रेम जीवन सामान्य से बेहतर रहता है। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपको दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना बार-बार करना पड़ सकता है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य बार-बार खराब होने के कारण आप भी मानसिक तनाव में आ सकते हैं। कई बार दांपत्य जीवन में परेशानियों के कारण आप एकांत में रहना पसंद कर सकते हैं। हालांकि आप अपने जीवनसाथी को हमेशा प्रेरित करते नजर आते हैं जो आपके दांपत्य जीवन के लिए काफी अच्छा होता है। दांपत्य जीवन में भले ही परेशानियां हों लेकिन आप अपने जीवन साथी का हर हाल में साथ निभाने वाले होते हैं। 

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत ज्यादा सतर्क नहीं रहते। इस वजह से आपको बी.पी, हृदय से संबंधी रोग, सिर दर्द, मानसिक तनाव की समस्या, नींद की कमी, कमर दर्द आदि जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। यदि अपने स्वास्थ्य में आपको बेहतरी करनी है तो सही दिनचर्या का आपको पालन करना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन योग ध्यान करके भी आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकते हैं। 

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका करियर  

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आप की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि चाहे नौकरी का क्षेत्र हो या व्यापार का, आप दोनों ही क्षेत्रों में निरंतरता से काम करके अच्छी आर्थिक स्थिति बना सकते हैं। राहु का असर होने से आप टेलीकम्यूनिकेशन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर्स इन्वेंटर, मोबाइल, पायलट, ट्रांसपोर्टर, डिज़ाइनर, पैथोलॉजी, एक्टर, मेडिकल, नेता, क्लर्क आदि क्षेत्रों में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य क्षेत्रों में रिसर्च या राजनीति जैसे क्षत्रों में भी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप प्रयास करें तो आप सरकारी क्षेत्र में अच्छे प्रशासनिक पदों पर पहुंचना भी आपके लिए बहुत मुश्किल नहीं होता।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आपको शिव परिवार की पूजा करने से बहुत अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं।
  • आपको प्रतिदिन कुत्तों को भोजन करवाना चाहिए इससे जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
  • कुष्ठ रोगियों की सेवा करके आप जीवन की चुनौतियों को दूर कर सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.