30 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 30 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 3 है। यह अंक बृहस्पति ग्रह के अधीन माना जाता है। बृहस्पति के प्रभाव के कारण इस अंक से जुड़े लोग आध्यात्मिक और धार्मिक प्रवृति के माने जाते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – बृहस्पतिवार, सोमवार और रविवार  

शुभ अंक – 3, 2, 7, 9

शुभ रंग – पीला, नारंगी और लाल

आपका व्यक्तित्व

30 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, इस अंक से जुड़े लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं और संस्कारी और उदारता भी इनमें देखी जाती है। आप सत्य बोलते हैं और सत्य सुनना ही पसंद करते हैं। गुरु के प्रभाव के चलते इनमें ज्ञान की भी अधिकता देखी जाती है। आप शांतिप्रिय होते हैं और आपकी वाणी में भी सौम्यता देखी जाती है।आपकी दयालु प्रवृति समाज में आपको सम्मान दिलाती है। आपके अंदर नेतृत्व की भी अच्छी क्षमता होती है। हर कार्य को आप कुशलता के साथ पूरा करना चाहते हैं। 

आपकी शक्ति

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप हर कार्य को वस्तुस्थिति को समझकर करने वाले होते हैं। आप वाद-विवाद से हमेशा दूर रहते हैं। अपने मान-सम्मान की आपको चिंता होती है। आप दूसरों के मामलों में टांग अड़ाना पसंद नहीं करते हैं। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं जिसके कारण समाज में आपको सम्मान की प्राप्ति होती है। आप ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमजोरी

30 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप अत्यधिक महत्वकांक्षी हो सकते हैं और यह आपकी कमजोरी भी बन सकती है। यदि आपका काम नहीं बनता तो आप बहुत जल्दी निराशा से घिर जाते हैं। कई बार आपमें घमंड की अधिकता भी देखी जाती है। बिना सोचे-समझे आपके खर्च करने की आदत भी आपकी कमजोरियों में से एक है। कई बार आप खुद को दूसरों से बड़ा समझने की भूल भी कर सकते हैं।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, आपका प्रेम जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है। प्रेम संबंधों में इस अंक से जुड़े लोगों को दिक्कतें आती हैं और स्थायित्व की कमी भी होती है। आपके एक से ज्यादा प्रेम-संबंध हो सकते हैं। आप अपने प्रियतम को अपने हिसाब से चलना चाहते हैं जोकि प्रेम जीवन के लिए अच्छा नहीं रहता। आपका अनुशासन लवमेट को परेशान कर सकता है जिससे सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आती हैं। हालांकि अपने ज्ञान से आप अपने लवमेट को आकर्षित कर सकते हैं।

इस अंक से संबंध रखने वाले लोगों का दांपत्य जीवन प्रेम जीवन की तुलना में अच्छा रहता है। अत्यधिक भोग-विलास की प्रवृति दांपत्य जीवन में समस्या का कारण बन सकती है। आप अपने जीवनसाथी से प्रेम करते हैं और उन्हें अपने ज्ञान से आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। आप जीवनसाथी के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। आपके एक से अधिक विवाह हो सकते हैं। आपको अच्छी संतान की प्राप्ति होती है। 

कौन से मूलांक वाले लोग होंगे आपके लिए भाग्यशाली यह जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपको पेट से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा शुगर, वसा से जुड़े रोग, कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, तंत्रिका तंत्र से सबंधी रोग और मोटापा होने की संभावना भी इस राशि के लोगों में होती है। इस अंक से जुड़े लोगों को प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास प्रतिदिन करके अपने स्वास्थ्य को सुधारना चाहिए।

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, इस अंक से जुड़े लोगों को नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता प्राप्त होती है। सरकारी क्षेत्रों में भी इस अंक से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आप अच्छे उपदेशक और शिक्षक भी होते हैं। इसके अलावा मंत्री, सलाहकार, धार्मिक स्थान के प्रमुख, धार्मिक कार्यों से आय कमाने वाले, फर्नीचर, एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में भी इस अंक वाले अच्छा करियर बना सकते हैं। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आपको भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना करनी चाहिए और श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए।
  • आपको अपने घर के बड़े बुजुर्गों और अपने अध्यापकों और गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए।
  • आपको बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष और पीपल वृक्ष को जल चढ़ाना चाहिए। 

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.