जानें कैसा रहेगा आज जन्मे लोगों का भाग्य (30 जनवरी 2021)

ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है यह राशिफल, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य एस्ट्रोगुरु मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का भाग्य

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 30 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 3 है। मूलांक 3 वाले लोगों पर देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव होता है जिसकी वजह से यह लोग अनेक अच्छे गुणों से परिपूर्ण होते हैं। तो आइए जानते हैं 30 तारीख को जन्मे लोगों का भविष्य:

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – सोमवार, रविवार, गुरुवार  
  • शुभ अंक – 2, 3, 7, 9
  • शुभ रंग – पीला, लाल तथा नारंगी 

आपका व्यक्तित्व 

आप कोमल ह्रदय के स्वामी होते हैं और अक्सर सत्य बोलना पसंद करते हैं। आपका स्वभाव शांतिपूर्ण होता है और आपकी वाणी में सौम्यता होती है। मीठा बोल कर किसी को भी अपना बनाने की कला आप में विद्यमान होती है। आप नेतृत्व की कला से भरे होते हैं और आपके अंदर उत्तम संस्कार भी पाए जाते हैं। आध्यात्मिक गुणों में आप काफी आगे होते हैं और धर्म कर्म के कार्य करना आपको पसंद होता है। आप अक्सर जीवन में सकारात्मक रहते हैं और स्वयं को खुश रखने का प्रयास करते हैं। आप बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और यही कारण है कि कुछ खास मामलों में जरूरत से ज्यादा चालाक भी हो सकते हैं और कुछ ज्यादा बोलने वाले भी फिर भी आप अनुशासन को पसंद करते हैं और यदि कोई आपके साथ धोखा कर दे तो फिर आप उसको नहीं छोड़ते।

आपकी शक्ति 

आप अपने कार्यों के प्रति सदैव सतर्क रहते हैं और विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। धार्मिक होने के कारण आपके अंदर लोगों का भला करने की सहज इच्छा होती है जिसकी वजह से समाज में आपको पूरा मान सम्मान मिलता है और आप स्पष्ट वक्ता के रूप में अपनी पहचान मनाते हैं तथा मानसिक रूप से पूर्णता प्राप्त करते हैं।

आपकी कमज़ोरी 

आप महत्वाकांक्षी होने के कारण कई बार असफलता मिलने पर जल्दी निराश हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त कई बार जोश में आकर बहुत ज्यादा खर्चे भी कर डालते हैं। ये दोनों ही कमजोरियां आपको कई बार परेशान कर सकती हैं। कई बार आप अपनी चलाने वाले हो सकते हैं और अभिमानी भी। इसकी वजह से कुछ आपके अपने दोस्त भी आपके शत्रु बन सकते हैं इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

यदि आपकी लव लाइफ की बात करें तो उसमें स्थायित्व की कमी होती है और यही वजह है कि कई बार आपके जीवन में एक के बाद एक कुछ लोगों का नज़दीकी होना पाया जाता है। इसी वजह से प्रेम संबंधों में कई बार समस्या आती है क्योंकि आप अनुशासित रहना पसंद करते हैं और सामने वाले व्यक्ति को यह बोझ लगने लगता है। हालांकि यदि आपके प्रियतम आप को समझते हैं तो इससे अच्छी कोई बात नहीं क्योंकि आपको भरपूर प्रेम मिलेगा। दांपत्य जीवन की बात करें तो वह अक्सर सुखी रहता है और आपके अंदर विलासी प्रवृत्ति भी पाई जाती है।

आपका स्वास्थ्य 

यदि स्वास्थ्य की बात की जाए तो आप आम तौर पर स्वस्थ रहते हैं और आपकी जीवन शक्ति मजबूत होती है लेकिन आपको अक्सर पीठ दर्द, पैरों में दर्द, साइटिका, तंत्रिका तंत्र या त्वचा से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। कभी-कभी आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं इसलिए इन समस्याओं के प्रति आपको सदैव सतर्क रहना चाहिए।

आपका करियर   

आपके लिए नौकरी और बिज़नेस दोनों ही क्षेत्र अनुकूल होते हैं। आप यदि शिक्षण के क्षेत्र से जुड़कर अथवा न्याय से जुड़कर काम करते हैं तो बहुत तरक्की करते हैं इसलिए आपके लिए अध्यापक, अधिवक्ता, जज और लेखक के रूप में कार्य करना बहुत उपयोगी होता है। इसके अतिरिक्त आप सेल्स और डिज़ाइनिंग जैसे कामों में भी अच्छी सफलता अर्जित कर सकते हैं। आप यदि प्रयास करें तो उच्च प्रशासनिक पदों पर भी पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

आपके लिए उपाय 

  • आपको अपने घर के बड़े बुजुर्गों और अपने अध्यापकों और गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए।
  • आपको भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना करनी चाहिए और श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए।
  • आपको बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष और पीपल वृक्ष को जल चढ़ाना चाहिए।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *