3 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 3 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 3 है। यह अंक गुरु बृहस्पति देव जी के अधीन माना गया है। गुरु बृहस्पति देव जी के प्रभाव के चलते इस अंक से जुड़े लोगों में धार्मिक प्रवृत्ति देखने को मिलती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

राज योग रिपोर्ट से पाएं, अपनी किस्मत बदलने वाली सभी महत्वपूर्ण भविष्यवाणी!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – बृहस्पतिवार, सोमवार और रविवार  
  • शुभ अंक – 3, 2, 7, 9
  • शुभ रंग – पीला, नारंगी और लाल 

आपका व्यक्तित्व 

3 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि,गुरु बृहस्पति के प्रभाव के कारण आप ज्ञानी और अनुभवी होते हैं। आपके व्यक्तित्व में उत्तम संस्कारों की झलक साफ़ दिखाई देती है। ये हर कार्य को करने में कुशल होते हैं और इन लोगों को शांति अधिक प्रिय होती है। जिसके कारण ये शोर-शराबे से दूर रहना ही पसंद करते हैं। इस लोगों का व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली होता है, जिससे वो अपनी गजब की वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इस अंक वाले लोगों के स्वभाव में सौम्यता की भावना होती है, जो इन्हें उदार और दयालु बनती है। लोग अक्सर आपसे सलाह लेते नज़र आते हैं। ये लोग सत्य का साथ देते है, फिर चाहे इसके लिए उन्हें अपनों के विरुद्ध ही जाना क्यों न पड़ जाए। आपका परोपकारी रवैया भी, आपको धार्मिक विचारों से ओतप्रोत करते हुए ज्ञान से परिपूर्ण बनाता है। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप अपने मान-सम्मान के लिए अक्सर चिंतित हो जाते हैं और अपनी साफ़ छवि को बरकरार रखने के लिए आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करते हुए, विवादों से दूरी बनाकर रखना ही पसंद करते हैं। आपका धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना, आपको सामाजिक मान-सम्मान दिलाता है। सबसे अहम बात आपकी ये होती है कि आप अच्छे और बुरे का अंतर समझते हुए ही, हर कार्यों को करते हैं। 

आपकी कमज़ोरी 

3 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, अपने ज्ञान और अनुभव का प्रदर्शन करते हुए आपका बात-बात पर उपदेश देना, दूसरों के सामने आपको अभिमानी दर्शाता है। कई बार आप न चाहते हुए भी अत्यधिक जोश में आकर होश खो देते हैं, जिसका खामियाज़ा स्वयं आपको ही उठाना पड़ता है। आर्थिक तौर पर देखें तो, आप अक्सर फिजूलखर्ची से परेशान रहते हैं। साथ ही आपका स्वभाव आपको बार-बार अति आत्मविश्वास का शिकार बनाता है, जिससे आप अत्यधिक महत्वाकांक्षी हो जाते हैं और जब आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण नहीं होती हैं, तो फिर आप बहुत ज्यादा निराश होते हुए खुद को नकारात्मक सोच से घेर लेते हैं। 

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ कई प्रकार की समस्याओं से भरी रहने वाली है। आप अपने लव लाइफ के लिए कम इंटरेस्ट दिखाई देते हैं, हालांकि इस अंक के कुछ जातकों का एक से ज्यादा लोगों से प्रेम प्रसंग भी संभव है। इसके परिणामस्वरूप आप अपने प्रेमी से झूठ बोलने लगते हैं। आपके अंदर अपने प्रियतम को कंट्रोल करने की बुरी आदत होती है और आप प्रेमी के समक्ष खुद को श्रेष्ठ दिखाते हुए, अपने अनुसार उनसे अनुशासित व्यवहार की उम्मीद करने लगते है। इसके लिए आप जुनून की किसी भी हद तक चले जा सकते हैं। गौरतलब है कि आपका जीवन विलासिता से भरा रहता है। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोग अपने दांपत्य जीवन में सामंजस्य रखने में सफल होंगे। हालांकि आपकी एक से अधिक शादी की भी संभावना दिखाई देती हैं। आपका जीवनसाथी बुद्धिमान होता है, जो आपकी मदद से अपने जीवन में तरक्की करता है। क्योंकि आप उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए, हर कदम पर उनके साथ खड़े दिखाई देते हैं।   

प्रेम व विवाह से जुड़ी किसी भी समस्या का पाएं समाधान, दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि, आपको बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशानी हो सकती हैं। कई लोगों को बढ़ती उम्र के साथ मोटापे, मधुमेह, तिल्ली व हृदय से जुड़े रोग की समस्या संभव हैं। आप अक्सर तंत्रिका तंत्र और उदर के रोग से भी पीड़ित होते हैं। इसके अलावा आज जन्मे लोगों को वसा से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी, उनके तनाव में वृद्धि का मुख्य कारण बनती हैं। 

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आप एक अच्छे कंसलटेंट, वकील, न्यायाधीश, सेल्समैन और सरकारी अफसर बनते हुए, सफलता अर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा आप लेखन, संपादन, उपदेशक और डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में अच्छा करियर बना सकते हैं। 3 अप्रैल को जन्मे लोग नौकरी और बिजनेस दोनों में ही कामयाब रहते हैं। इसके अलावा यदि आप फाइनेंस का काम करते हैं तो भी, आपको अपने करियर में तरक्की मिलती है। 

अपने करियर को लेकर हैं कंफ्यूज? तो अभी प्राप्त करें करियर रिपोर्ट और पाएं हर समस्या का समाधान !

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • आपको अपने घर के बड़े बुजुर्गों और अपने अध्यापकों और गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए। 
  • आपको भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना करनी चाहिए और श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए।
  • आपको बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष और पीपल वृक्ष को जल चढ़ाना चाहिए। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.