29 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 29 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 2 है। यह अंक चंद्र ग्रह के अधीन माना जाता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस अंक से जुड़े लोगों में भी सौम्यता देखने को मिलती है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – रविवार, सोमवार, गुरुवार तथा शुक्रवार  

शुभ अंक – 1, 2, 4, 7

शुभ रंग – सफेद, क्रीम, हरा, आसमानी

आपका व्यक्तित्व

29 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आपको घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है। आप एक जगह पर ज्यादा देर तक रहना पसंद नहीं करते। ग्रहणशीलता आपकी खासियत है। लोगों के प्रति आपके मन में दया, करुणा, प्रेम की भावना होती है। इसलिए आप परोपकारी प्रवृति के माने जाते हैं। चंद्रमा के प्रभाव के चलते आपमें सौम्यता भी देखने को मिलती है। आप दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। 

आपकी शक्ति

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, दूसरों में अच्छाइयां निकालना आपकी सबसे बड़ी खूबी है। आप लोगों की बुराईयों पर कभी ध्यान नहीं देते। आप लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं करते और सबको समानता से देखते हैं। आप दूसरों पर दया करते हैं और किसी का दिल नहीं दुखाना चाहते। आपकी रचनात्मकता आपको औरों से थोड़ा अलग बनाती है। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमजोरी

29 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, हद से ज्यादा भावुकता कई बार आपकी कमजोरी बन जाती है। वहीं कई बार खूबसूरती के प्रति आपका अत्यधिक आकर्षण आपकी कमजोरी बन जाता है। आप अत्यधिक चिंताओं में डूबे रहते हैं इसलिए कई बार मानसिक तनावों का सामना भी आपको करना पड़ता है। आप सेहत के प्रति भी लापरवाह हो सकते हैं जिसके कारण स्वास्थ्य से संबंधी परेशानियों से भी आपको दो-चार होना पड़ सकता है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, आपका प्रेम जीवन अस्थिर हो सकता है। हालांकि आप अपने लवमेट के प्रति के प्रति स्नेह रखने वाले होते हैं और उनके लिए चिंतित होते हैं। आपकी प्रवृति रोमांटिक होती है, लेकिन कई बार अत्यधिक रोमांस भी प्रेम जीवन में समस्या पैदा कर सकता है। आपकी अपेक्षाएं यदि पूरी नहीं होती तो आप परेशान होने लगते हैं।

इस अंक से संबंध रखने वाले लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहने की संभावना होती है। आपको अपने परिवार के प्रति सभी जिम्मेदारियों का अहसास होता है। आप जीवनसाथी को दिल से प्यार करते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं। आप अपने जीवनसाथी की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं। हालांकि इस अंक से संबंधित कई लोगों अपना मनपसंद जीवनसाथी नहीं मिल पाता। आप अपनी संतान से बेहद प्रेम करते हैं।  

कौन से मूलांक वाले लोग होंगे आपके लिए भाग्यशाली यह जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। आपके ज्यादा सोच-विचार करने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है और इससे आपको उदर और मानसिक रोग हो सकते हैं। इसके साथ ही छाती में जकड़न, कफ, जुकाम, नजला, सर्दी, खांसी, अवसाद, जल जनित रोग होने की भी आपको संभावना होती है। खुद को फिट रखने के लिए आपको प्रतिदिन योग ध्यान करना चाहिए।

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, इस अंक से संबंधित लोग रचनात्मक कार्यों में अच्छा कर सकते हैं। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट, थेरेपिस्ट, कृषि कार्य, काव्य पाठ, फिल्म इंडस्ट्री, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, टीचिंग, प्रकाशन आदि के क्षेत्रों में भी इस अंक से जुड़े लोगों को करियर बनाने का अच्छा मौका मिलता है।  

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें, इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
  • शिवलिंग पर दूध एवं अक्षत अर्पित करें। 
  • रुद्राभिषेक कराएं इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। 

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.