29 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारी अंक ज्योतिषाचार्य विन्नी अरोड़ा की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 29 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 2 (2+9=11) 1+1=2 है। यह अंक चंद्र देव जी के अधीन माना गया है। चंद्र देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोग सौम्य प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही आप अपनी वाणी व शब्दों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित भी करते हैं। आइए अब जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:-

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – सोमवार, रविवार, तथा बुधवार  

शुभ अंक – 1, 2, 5, 9 

शुभ रंग – सफेद, पारदर्शी और चमकीला

आपका व्यक्तित्व 

29 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप अधिक संवेदनशील और भावुक होते हैं। आप सहानुभूति से पूर्ण होते हुए, लोगों को और उनकी भावनाओं को गहराई से समझते हैं। आपका झुकाव अपने प्रियजनों के प्रति अधिक रहता है, जिसके परिणामस्वरूप आप उन्हें खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये भी देखा गया है कि आपको मेलजोल बढ़ाना और नए दोस्त बनाना पसंद आता है। आपके स्वभाव में  अचानक बदलाव भी देखे जाते हैं, जिसके कारण आप किसी पर भी अपनी प्रतिक्रिया जल्दी दे देते हैं। इसके अलावा आपको अपने दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताना भी पसंद आता है।     

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप में हर स्थिति को पहले ही भांपने की क्षमता अधिक होती है, और इससे आप अपने आसपास के लोगों और परिस्थितियों की सच्चाई जानने की क्षमता रखते है। आप लोगों को पहचानने में अच्छे होते हैं और उनके प्रति आपका सहानुभूति रखना, दूसरों के बीच आपको लोकप्रिय बनाता है। ज्यादातर समय आप हर खतरे को पहले से ही भांपते हुए, उसके लिए खुद को तैयार कर लेते हैं। जिससे आपको कई बार विपरीत परिस्थितियों से लड़ने में मदद मिलती है। 

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़

आपकी कमज़ोरी 

29 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आपका ज़रूरत से ज्यादा भावुक स्वभाव, आपको अक्सर परेशानी में डाल देता है। साथ ही आपका दोस्ताना व्यवहार, कई बार आपको चप्लूस प्रतीत कर सकता है। जिसके कारण आपका ये रवैया आपके प्रियजन को समस्या दे देता है। आपकी संवेदनशीलता आपके दुश्मनों में वृद्धि करती है, क्योंकि आप किसी की भी बातों से आहत होते हुए उन्हें अपना दुश्मन समझ बैठते हैं। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ में गर्मजोशी और प्रेम साफ़ झलकता है। आप आसानी से किसी विपरीत लिंगी से प्रेम में पड़ जाते हैं और उनसे ईमादारी की उम्मीद करते हैं। आप अपने प्रियतम को खुश करने के लिए, छोटी-छोटी चीजें करना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप कई बार अपने प्रेमी पर हक़ जमाते हुए, उनसे भी अधिक भावुकता की उम्मीद करने लगते है। ये भी देखा गया है कि आप चाहते हैं कि आपका साथी आपकी ओर आकर्षित रहे और जब ऐसा नहीं होता तो, आप निराश हो जाते हैं। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोग पूरी तरह अपने दांपत्य जीवन की ओर समर्पित रहने वाले और जीवनसाथी से प्रेम करने वाले होते हैं। साथ ही आप हमेशा अपने जीवनसाथी को खुश रखने के लिए कुछ भी कर गुजरते है, और बदले में साथी से भी यही उम्मीद करते हैं। हालांकि कई बार आपका ज़रूरत से ज्यादा भावुक स्वभाव, जीवनसाथी को घुटन महसूस करा देता है और इससे साथी अक्सर असहज हो जाता है। आप अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखते हैं, और चाहते हैं कि साथी आपके साथ बहुत अच्छे से खुश रहें। इसके अलावा, आप स्वयं भी अपने जीवनसाथी से समझने और उनसे पूरे समर्थन की उम्मीद रखते हैं। चूँकि आप एक संवेदनशील और अधिक भावुक व्यक्ति होते हैं, इसलिए कई बार आपके साथी के शब्द और उनका आपके प्रति व्यवहार, आपको आसानी से आहत कर देता है।

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आपको सबसे अधिक सर्दी-खांसी, जल जनित रोग, मानसिक विकार, आदि से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, आप हार्मोनल सम्बंधित रोग और तनाव से भी अक्सर पीड़ित रहते हैं।  

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके ऊपर चंद्रमा का प्रभाव अधिक रहता है, इसलिए आपके लिए सबसे अधिक व्यापार के क्षेत्र, दूध व पानी जैसे तरल पदार्थों, आदि करियर विकल्प अत्यधिक फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा कृषि उद्योग, खाद्य और पेय पदार्थों और कपड़े से जुड़ा कार्य करना भी, आपके लिए अधिक अनुकूल रहने वाला हैं। साथ ही आप एक कुशल मनोवैज्ञानिक और एक अच्छे सलाहकार के रूप में भी सफलता अर्जित कर सकते हैं। 

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • सदैव अपनी मां और मां समान महिलाओं का सम्मान करें। 
  • हर सोमवार के दिन जरूरतमंदों को, दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों का दान करें।
  • भगवान शिव की पूजा करें और हर रोज 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.