27 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 27 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 9 है। यह अंक मंगल ग्रह के अधीन माना जाता है। मंगल को वैदिक ज्योतिष में सेनानायक कहा जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों में नेतृत्व के गुण पाए जाते हैं।  आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – रविवार, सोमवार, मंगलवार तथा गुरुवार  

शुभ अंक – 3, 6, 9

शुभ रंग – लाल, गुलाबी, पीला  तथा  नारंगी 

आपका व्यक्तित्व

27 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आपमें कुशल नेतृत्व की क्षमता होती है। आप अपने कामों को खुद करना पसंद करते हैं। हालांकि आपका रवैया जल्दबाजी भरा हो सकता है, इसके कारण आपको कई बार पछताना भी पड़ता है। आपमें ईमानदारी का गुण भी भरा होता है। आप कभी किसी से भी नहीं डरते। आपका व्यक्तित्व मजबूत होता है, आप स्वाभिमानी होते हैं। मंगल के प्रभाव के कारण आपमें जीवन ऊर्जा भी भरपूर होती है। आप चुनौतियों का सामना करते हैं और विजय प्राप्त करते हैं। खुद के लिए आप खुद नियम बनाते हैं और उनका पालन करते हैं।   

आपकी शक्ति

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार जानकारी मिलती है कि, इस अंक से जुड़े लोगों के अंदर नेतृत्व की क्षमता होती है इसलिए इस राशि के लोग आगे बढ़कर हर काम को करना पसंद करते हैं। इस अंक से जुड़े लोग कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते। साहस और पराक्रम इनकी मुख्य विशेषताओं में से एक हैं। शारीरिक रूप से भी इस राशि के जातक बलशाली होते हैं। इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हर परेशानी का इस अंक से जुड़े लोग डटकर सामना करते हैं। 

आपकी कमजोरी

27 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, कई बार आप कार्य करते समय अधीरता दिखाते हैं जो आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। आपमें गुस्से की भी अधिकता देखी जाती है और गुस्सा करके आप बाद में पछताते हैं। आप खुद से ज्यादा किसी पर भी भरोसा नहीं करते, जिसके कारण सामाजिक स्तर पर कई बार आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई बार आप कुछ काम बिना सोच समझे भी कर सकते हैं। आप हमेशा खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने की होड़ में लगे रहते हैं।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, आपके प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आप हर काम में जल्दबाजी दिखाते हैं जिसके कारण लवमेट के साथ सामंजस्य बिठाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप रिश्ते में हमेशा खुद को अपने लवमेट से बेहतर और महत्वपूर्ण समझने की गलती कर सकते हैं। आपका हुकुम चलाने का रवैया भी आपके प्रेम जीवन को खराब करता है। हालांकि आपके मन में अपने लवमेट के लिए बहुत कुछ करने की लालसा हमेशा रहती है। आप समाज में उन्हें इज्जत दिलाने वाले होते हैं।

इस अंक से संबंध रखने वाले लोगों का दांपत्य जीवन परेशानियों से भरा हो सकता है। कई बार आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में देरी कर सकते हैं। आपके अंदर हुकुम चलाने की आदत होती है जिसके कारण दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है। आप साथी पर जबरन अपनी बातें थोपने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि आपको घूमने-फिरने का शौक होता है और जीवनसाथी के साथ आप घूम फिर कर आपसी समस्याओं को निपटा सकते हैं। यदि कभी लड़ाई होती भी है तो गुस्सा ठंडा होने पर आप अपनी गलतियां स्वीकार कर लेते हैं और अपने साथी को मना लेते हैं।

कौन से मूलांक वाले लोग होंगे आपके लिए भाग्यशाली यह जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपको रक्त की अशुद्धता की परेशानी हो सकती है। फोड़े-फुंसी होने की भी आपको संभावना होती है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या, घाव, दुर्घटना होने की संभावना, पक्षाघात, रक्त संबंधी समस्याएं, मानसिक उन्माद, पाचन तंत्र से जुड़े रोग आपको होने की संभावना होती है। इस अंक से जुड़े लोगों को तरल पदार्थों का सेवन करके अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करने की कोशिश करनी चाहिए। 

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, मंगल के प्रभाव के चलते इस अंक से संबंधित लोग अच्छे पदों पर काम करते हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी, सेना विभाग में कार्यरत, एडवेंचर काम करने वाले, रियल एस्टेट, सर्जन आदि जैसे क्षेत्रों में भी इस अंक वाले अपना अच्छा करियर बना सकते हैं। 

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी के मंत्र का जाप करना आपको शुभ फल प्रदान करेगा।
  • श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी।
  • सूर्य देव को प्रतिदिन अर्घ्य दें। 

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.