26 February 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 26 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 8 है। शनिदेव का विशेष कृपा पात्र होने के कारण आप जीवन में अनुशासित होते हैं और आपके जीवन में स्थायित्व होता है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

फरवरी महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म फरवरी के महीने में हुआ है इसलिए आप अन्य लोगों के मुकाबले कुछ अलग होते हैं। आपके मन में क्या विचार चलते हैं, इन्हें पढ़ पाना और समझ पाना हर किसी के लिए बहुत मुश्किल होता है। आपके लिए जितना महत्व सच्चाई और हकीक़त का है, उतना ही स्वप्न का भी है। अर्थात आप सपने भी देखते हैं और उन्हें यथार्थ में बदलना भी जानते हैं। आप स्वाभाविक रूप से ही होशियार होते हैं। इस महीने में जन्म लेने के कारण आपके व्यक्तित्व में नए नए पहलू सामने आने लगते हैं। आप जो कुछ जानना चाहते हैं, उसे जानकर ही दम लेते हैं और बहुत आसानी से किसी भी बात को समझ लेते हैं। 

आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण होता है और आपकी पर्सनैलिटी आपके व्यक्तित्व का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। लोग आपको थोड़ा शर्मीला और शांत स्वभाव का मानते हैं लेकिन आप किसी भी बंदिश में रहना पसंद नहीं करते और आपको रूढ़ियों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। आप भावुक तो हैं लेकिन आपकी भावुकता आपकी कमज़ोरी नहीं बल्कि मजबूती है। आप अपने प्रियजनों को बहुत खुश रखते हैं और हद से ज्यादा खर्च भी करते हैं।

जीवन में किसी भी समस्या के समाधान की तलाश में हैं तो विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

  • शुभ दिन – शनिवार, शुक्रवार और बुधवार  
  • शुभ अंक – 4, 5, 6, 8
  • शुभ रंग – नीला, काला तथा गहरा भूरा 

आपका व्यक्तित्व 

26 फरवरी को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि आपका शुरुआती जीवन संघर्ष में व्यतीत होता है लेकिन यही संघर्ष आपको चुनौतियों से लड़ना सिखाता है और जीवन में कभी ना हारने वाला हौसला देता है। आप आशावादी होते हैं और जीवन की वास्तविकताओं से वाकिफ होते हैं। आपका अंतर्मुखी रवैया भी हो सकता है, जो अपने तक ही सीमित रखने में आपको बांध देता है लेकिन आपकी खूबी यही है कि आप कभी किसी व्यक्ति के लिए गलत करना पसंद नहीं करते और यदि किसी के साथ कुछ अन्याय हो तो आप खामोश नहीं बैठ सकते हैं। आप अपने अपने उसूलों के पक्के होते हैं और उनका हर कीमत पर पालन करते हैं। आप अनुशासन को पसंद करते हैं और आपके अंदर त्याग और विरक्ति की भावना भी हो सकती है। आप बहुत ज्यादा गंभीरता से सोचते हैं और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए जीवन के सही अर्थों को जानकर कोई भी काम करने में आपको आसानी होती है। आपके अंदर दया का गुण मौजूद होता है। आप एक बढ़िया मित्र होते हैं और अपनी मित्रता को जीवन पर्यंत निभाने की कोशिश करते हैं। हालांकि कई बार आप की कही हुई कड़वी बातें सामने वाले को बुरी भी लग सकती हैं।

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि आपके अंदर किसी भी काम को करने का जुनून रहता है और जीवन में आशावादी रवैया आपको हर मुश्किल से लड़ने वाला बनाता है। यह आपकी सबसे बड़ी शक्ति है जो बुरे से बुरे वक्त में आपको जीत दिलाती है। आप एक जुझारू व्यक्ति हैं जो हर कठिनाई का सामना करते हैं और दयालु होने के कारण लोगों की भलाई के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आप अन्याय सहन नहीं कर सकते हैं। यह कुछ ऐसी खूबियां हैं जो अन्य लोगों के मुकाबले आप में ज्यादा होती हैं और इसलिए आपको लोगों का सहयोग और उनकी सहानुभूति प्राप्त होती है।

आपकी कमज़ोरी 

26 फरवरी को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आपको जीवन में इतना संघर्ष का सामना करना पड़ता है और इतनी कठिनाई झेलनी पड़ती है कि उनका सामना करते करते आप एक कठोर व्यक्ति बन जाते हैं। हालांकि आप अंदर से दयालु होते हैं लेकिन बाहर से नारियल के समान कठोर जान पड़ते हैं। इसी वजह से लोग आपको काफी रूखा और निष्ठुर तथा कठोर मान लेते हैं और इसलिए आप पर जल्दी विश्वास नहीं करते और आपके अपने लोग भी आप पर शक करने लगते हैं। इससे आपको अपने निकटवर्ती रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप कई बार रूखा व्यवहार करते भी हैं और भावुकता से दूर हो जाते हैं जिसकी वजह से लोग आपको पत्थर दिल समझने लगते हैं। यह सभी समस्याएं आप को मुश्किल में डाल सकती हैं।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि प्रेम संबंधों में अक्सर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उनमें स्थायित्व की कमी होती है क्योंकि आपका अंतर्मुखी रवैया आपको अपनी भावनाओं को अपने प्रियतम के प्रति शेयर करने में बाधा बनता है और आप अपने मन की बात उनसे नहीं कह पाते और दिल ही दिल में बातें रखते हैं, जिससे उन्हें आपके प्रति गलतफहमी हो जाती है और आपका प्रेम जीवन समस्याओं की भेंट चढ़ जाता है। यदि आप किसी रिलेशनशिप में हों तो आपको अपने प्रिय को सब कुछ बताना चाहिए और उनके प्रति आदर का भाव रखना चाहिए। उनके साथ कठोर या रूखा व्यवहार करने से भी बचें क्योंकि इससे उन्हें पीड़ा होगी और आपका प्रेम जीवन परेशानियों में घिर जाएगा।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो आपका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होने के बावजूद लंबा चलता है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने दांपत्य जीवन को कितना समय देते हैं। यदि आप कठोर और निष्ठुर रवैया अपनाते हैं तो दांपत्य जीवन बिल्कुल खराब हो जाता है लेकिन यदि आप अपने दिल में दया का भाव रखते हैं तो आप यह मान कर चलिए कि आपका दांपत्य जीवन बेहद हो खुशहाल होगा। आप जीवन में काफी संघर्ष करते हैं इसलिए आपको काम करते रहने की या कुछ ना कुछ करते रहने की आदत हो जाती है। इससे आप सदैव व्यस्त रहते हैं और आपको लगता है कि आपके पास बहुत काम है जबकि आप पर्सनल लाइफ को समय नहीं दे पाते हैं और यह आपके दांपत्य जीवन में टकराव का कारण भी बन जाती है। आपको अपने जीवनसाथी के प्रति नम्रता का व्यवहार करना चाहिए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देनी चाहिए।

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि आपको वात प्रकृति के रोग ज्यादा परेशान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पैरों में दर्द होना, एड़ियों में दर्द होना, जोड़ों में दर्द, वायु रोग, अपच, बदहजमी, संधिवात, आपको सबसे ज्यादा परेशानी में डाल सकता है। कमर दर्द की शिकायत भी हो सकती है। साथ ही एसिडिटी या शारीरिक रूप से थकान या कमजोरी की शिकायत भी आपको समय-समय पर परेशान कर सकती है। आपको अपने काम के साथ-साथ कुछ समय आराम भी करना चाहिए। ऐसा करने से ही आप अपनी काया को मजबूती दे पाएंगे। यदि बड़े रोगों की बात की जाए तो आपको मूत्र रोग, गुर्दे से संबंधित समस्याएं, त्वचा संबंधित रोग, गठिया, यकृत, बाय, श्वसन तंत्र, मल मूत्र, यकृत, ह्रदय, आदि से संबंधित बीमारियां ज्यादा परेशान कर सकती हैं। एक अनुशासित जीवन आप अन्य क्षेत्रों में तो बिताते हैं। यदि स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी अनुशासित रहें तो काफी हद तक बीमारियों से बच सकते हैं।

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि शनिदेव की विशेष अनुकंपा के कारण आपको लोहे और मशीनरी से संबंधित काम ज्यादा सफलता दायक रहता है। इसके अतिरिक्त न्याय के देवता शनि देव की कृपा से आप न्यायाधीश, वकील, ठेकेदारी, हार्डवेयर, ऑटोमोबाइल, पेट्रोलियम, गैस, ट्रांसपोर्ट, बीमा एजेंसी, प्रिंटिंग प्रेस, डॉक्टरी, सेवा प्रदाता क्षेत्र तथा किसी एनजीओ में भी काम करके सफलता अर्जित कर सकते हैं। आपको अनाथ आश्रम खोल कर काम करना या फिर गरीब और असहाय लोगों की मदद करना भी बहुत फायदा देगा।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • आपको मंगलवार और शनिवार के दिन चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • शनिवार के दिन शनि देव को समर्पित करके पीपल वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सफेद सूत से सात बार परिक्रमा करते हुए 7 बार धागा लपेटें।
  • भगवान शिव की पूजा करें और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.