26 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारी अंक ज्योतिषाचार्य विन्नी अरोड़ा की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 26 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक (2+6= 8) 8 है। यह अंक कर्मफल दाता शनि देव जी के अधीन माना गया है। शनि देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोग न्याय प्रिय होते है। आइए अब जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – बुधवार, शनिवार और शुक्रवार  

शुभ अंक – 4, 6 और 8 

शुभ रंग – नीला, हल्का हरा और काला

आपका व्यक्तित्व 

26 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप लोग मेहनती और अधिक महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व के होते हैं। आप अपने प्रयासों और मेहनत के बल पर ही, सब कुछ हासिल करने में विश्वास रखते हैं। ये देखा गया है कि आप केवल और केवल कर्म करना जानते हैं और उसे ही जीवन का आधार बनाकर, सदैव उसका पालन करते हैं। आप समझदार और जिम्मेदार व्यक्ति होते है, जो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आप हर बात को गहराई से सोच-विचार करते है, जिसके परिणामस्वरूप आप हर परिस्थितियों में अपना पर्याप्त समय लेते हुए ही, उसपर प्रतिक्रिया देते हैं। आपको अपने में ही रहना अधिक पसंद आता हैं, और इस कारण आपको लोगों से मेलजोल बढ़ाने में परेशानी आती है।    

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप दूसरों से ज्यादा मतलब न रखते हुए, अपनी ही दुनिया में ज्यादातर समय व्यस्त रहते हैं। चूँकि आप आसानी से दूसरों पर विश्वास नहीं कर पाते, जिस कारण आपको अक्सर दोस्त बनाने में परेशानी आती है और यही मुख्य वजह है कि आप अपने स्वयं के साथ ही अधिक समय बिताना पसंद करते है। साथ ही आपको ये महसूस भी होता है कि लोग आपको समझने में असमर्थ हैं। परंतु बावजूद इसके आप एक अच्छे मित्र बनकर उभरते हैं, जो अपने दोस्तों और करीबियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। आप में हर विपरीत परिस्थिति का सही विश्लेषण करने की क्षमता होती है, जिसकी मदद से आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। 

आपकी कमज़ोरी 

26 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आपका निराशावादी स्वभाव, आपको सच्ची खुशी देने से वंचित रखता हैं। चूँकि आप खुद को स्वयं तक ही सीमित रखते हैं, जिसकी वजह से आपके आसपास के लोगों को आप भावनाहीन प्रतीत हो सकते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं और इच्छाओं को पूरा करने के लिए, कई बार ज़रूरत से ज्यादा मेहनत करते हुए खुद को परेशानी में डाल देते हैं। अच्छे अवसरों को हाथ से गवाने का डर और आपका आलस और सुस्त स्वभाव, अक्सर आपके निर्णय लेने में देरी का कारण बनता है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ कुछ कष्टदायक रहती है और यूँ तो आप किसी के प्यार में आसानी से नहीं पड़ते हैं, लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो आप प्रेमी के प्यार में खुद को पूरी तरह डूबा देते हैं। इस दौरान आप अपने प्रिय को सुरक्षित करने के लिए, किसी भी हद तक जा सकते हैं, फिर चाहे इसके लिए आपको कुछ भी करना पड़े। परंतु इसके विपरीत जब भी आप प्रेम संबंधों में बुरा अनुभव करते है तो, आप उस व्यक्ति से नफरत करने और बदला लेने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि आप प्यार करते हैं तो पूरी शिद्दत से और नफरत करते हैं तो, वो भी पूरे आक्रामक रूप से।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रूप से ही चलता है। आप अपने रिश्ते के प्रति बहुत प्रतिबद्ध होते हैं और अपने जीवनसाथी के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। आप अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए, खुद को किसी भी हद तक ले जाने और उसी के अनुसार खुद को बदलने से भी पीछे नहीं हटते। आप परिवार के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियां समझते हैं और किसी भी परिस्थिति में उनसे दूर नहीं भागते। हालांकि आपकी खुद में ही रहने की आदत, आमतौर पर आपके वैवाहिक संबंधों में परेशानी का मुख्य कारण बनती है। क्योंकि आपकी इस आदत से परेशान होकर, आपका जीवनसाथी रिश्ते में प्रेम और समझ की कमी का अनुभव कर सकता है।    

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आपका निराशावादी और नकारात्मक स्वभाव, अक्सर आपको मानसिक तनाव और डिप्रेशन का शिकार बनाता है। आप लोग जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या से भी पीड़ित रहते हैं। इसके अलावा आपको दांतों की समस्याओं और अपने पैरों, घुटनों व पिंडलियों में दर्द से भी दो-चार होना पड़ सकता है।      

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि आपके ऊपर शनि देव का प्रभाव अधिक रहता है, इसलिए आप सिविल सर्विस की परीक्षा में भाग लेते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन देने में सफल होते हैं। साथ ही आप न्यायपालिका, तेल और गैस के क्षेत्र में भी सफलता अर्जित करते हैं। वहीं कई जातक कृषि भूमि, कोयला खानों और स्टील व लोहे से जुड़ा कार्य भी कर सकते हैं। ये भी देखा गया है कि आप लोग अतिरिक्त मेहनत वाले कार्य, जैसे: लेबर, मजदूरी, ठेकेदारी, आदि में भी अच्छे परिणाम हासिल करते हैं।  

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • नियमित रूप से शनि स्तोत्र का पाठ करें। 
  • जीवन में सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
  • शनिवार के दिन शाम के समय, भगवान शनिदेव के सामने सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.