25 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 25 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 7 है। यह अंक केतु ग्रह के अधीन माना जाता है। केतु को वैदिक ज्योतिष में रहस्यमयी ग्रह माना जाता है। इस अंक से जुड़े लोगों की प्रवृति भी रहस्यमयी होती है। हालांकि इस अंक से संबंधित लोग धार्मिक प्रवृति के होते हैं। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – गुरुवार, रविवार और सोमवार  

शुभ अंक – 1, 3, 7, 2, 9

शुभ रंग – हल्का भूरा, हल्का पीला और काफूरी 

आपका व्यक्तित्व

25 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप दार्शिनिक विचारों से ओतप्रोत होते हैं। इसके साथ ही इस अंक से जुड़े लोग भावुक भी होते हैं। आपको परिवर्तन पसंद होता है और उसे आप स्वीकार भी करते हैं। आपकी सोच कट्टरवादी हो सकती है। आप धार्मिक गतिविधियों में खुलकर हिस्सा लेने वाले होते हैं। आपका व्यक्तित्व रहस्यमयी होता है। आप मौलिक विचारों को पसंद करते हैं और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। शांति से काम करना आपको पसंद होता है। परिस्थितियों के अनुसार आप व्यवहार करते हैं जिससे समाज में आपका सम्मान होता है। परोपकार का गुण भी इस अंक वालों में देखा जाता है। 

आपकी शक्ति

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार, इस अंक से जुड़े लोग भीड़ से अलग हटकर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश भी करते हैं और इसमें कामयाब भी होते हैं। आप किसी भी समस्या को जड़ से खत्म करने की कोशिश करते हैं। आपके अंदर चुनौतियों से लड़ने का जज्बा देखा जाता है। साहस की भी आपमें कोई कमी नहीं होती। केतु के असर से आपकी स्मरण शक्ति भी अच्छी होती है। इसके साथ ही गुप्त रहस्यों को जानने की प्रवृति भी आपमें देखी जाती है। 

25 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, आप विपरीत परिस्थितियों में एकदम से अपना आपा खा सकते हैं। आपकी तुरंत गुस्सा होने की प्रवृति आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आपकी किसी से दुश्मनी हो जाए तो आप बदला लेने के लिए उतारू हो जाते हैं। अपनी भावुकता का इस्तेमाल आप कई बार गलत तरीके से लोगों का इस्तेमाल करने में कर सकते हैं। साथ ही सही समय पर निर्णय न ले पाना भी आपकी कमजोरियों में से एक है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, आपको प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अंक से संबंधित लोग बंधन में रहना पसंद नहीं करते जिसके कारण प्रेम जीवन असंतुलित हो सकता है। आप किसी की बात को न ज्यादा सुनते हैं न मानते हैं जिसके कारण लवमेट परेशान हो सकता है। स्वतंत्रता की भावना आपको बंधन में नहीं रहने देती। इसके साथ ही जरूरत से ज्यादा गंभीर होना भी आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा नहीं होता। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर भी तिल का ताड़ बना सकते हैं। प्रेम जीवन को लेकर आपके अंदर अच्छाई यह होती है कि, आप अपने संगी को गहराई से जानते हैं और उनके अनुसार आचरण करने की कोशिश करते हैं। 

इस अंक से संबंध रखने वाले लोगों का दांपत्य जीवन प्रेम जीवन की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है। आप अपने जीवनसाथी को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और उनके साथ अच्छा आचरण करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप सही तरीके से निभाने वाले होते हैं। आप अपने बड़े बुजुर्गों का आदर सम्मान करने वाले होते हैं जिससे आपके जीवनसाथी को आप पर गर्व होता है। पारिवारिक जीवन को आप महत्व देते हैं, इसलिए दांपत्य जीवन में तालमेल बिठाने में आपको ज्यादा परेशानियां नहीं होती। आप जीवनसाथी का घर के काम काजों में भी हाथ बंटाते हैं। आप साथी के साथ मिलकर जिम्मेदारियां निभाने की पूरी कोशिश करते हैं।

कौन से मूलांक वाले लोग होंगे आपके लिए भाग्यशाली यह जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपकी नकारात्मक सोच और निराशावादी रवैया आपको स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। आपको तनाव और मानसिक रोग, डिप्रेशन होने की संभावना भी होती है। इसके साथ ही शरीर पर दाग-धब्बे, झाइयां, फोड़े-फुंसी आदि भी आपको हो सकते हैं। आपको पेट के रोग, बदहजमी भी हो सकती है। आपको कुछ ऐसे रोग भी हो सकते हैं जिनको आसानी से पकड़ा नहीं जा सकता। खुद को फिट रखने के लिए आपको सही दिनचर्या का पालन करना चाहिए। 

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, केतु के प्रभाव के चलते आप अच्छे ज्योतिषी, उपदेशक, दार्शनिक, चिकित्सक और मनोवैज्ञानिक बन सकते हैं। इसके साथ ही ट्रैवल बिजनेस, ट्रांसपोर्ट, वकालत, जज, सरकारी अधिकारी, खोजकर्ता, खुफिया एजेंसी में कार्य, धार्मिक ग्रंथों को समझने और समझाने वाला, विदेशी भाषा जानकार आदि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें इस अंक वालों को शुभ फल मिलते हैं।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • मंगलवार के दिन छोटे बालकों को गुड़ और चने का प्रसाद जरूर बांटें।
  • शिव परिवार की पूजा करना और गणेश जी को दूर्वांकुर अर्पित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • इसके अतिरिक्त आप को नियमित रूप से बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए और उन्हें चमेली के तेल का दीपक जलाकर प्रसन्न करना चाहिए।

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.