25 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारी अंक ज्योतिषाचार्य विन्नी अरोड़ा की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 25 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक (2+5=7) 7 है। यह अंक छायाग्रह केतु देव जी के अधीन माना गया है। केतु देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोगों में हर चीज को गहराई से जानने की प्रबल जिज्ञासा देखी जाती है। आइए अब जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – मंगलवार, शनिवार और सोमवार 

शुभ अंक – 4, 7, 8 and 9

शुभ रंग – स्लेटी, हल्का भूरा और हल्का काला

आपका व्यक्तित्व 

25 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप बुद्धिमान और चतुर व्यक्ति होते हैं। आप स्वभाव से काफी गुप्त भी होते हैं, जो आसानी से अपने विचारों या इरादों का दूसरों के सामने खुलासा नहीं करते। आप दूसरों से अलग सोचते हुए, अपनी योजना बनाते हैं। ये भी देखा गया है कि यूँ तो आप में ज्ञान अधिक होता है, परंतु आप अपने ज्ञान का दिखावा या सबके सामने उसका प्रदर्शन नहीं करते हुए, चुपचाप ही रहना अधिक पसंद करते हैं। आप ज्यादा दोस्त नहीं बनाते, क्योंकि आपको दूसरों पर विश्वास करने में कुछ अधिक समय लग सकता है। यही मुख्य कारण है कि आप अपने आसपास बहुत लोग होने के बावजूद भी, अकेले खुद में ही रहना पसंद करते हैं। आप लोग अधिक महत्वाकांक्षी भी होते हैं, जो अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।  

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आप लोगों को देखकर ही, उनके असली इरादों को भाप लेते हैं। आप यूँ तो बहुत सी उल्लेखनीय योजनाएं बनाते हैं, लेकिन उसे अपनाना कई बार आपके लिए मुश्किलों भरा सिद्ध होता है। आपकी दूसरों से अलग सोच, आपको अपनी हर चुनौतियों से डटकर सामना करने में मदद करती है। आप अक्सर जीवन में नई-नई खोज करते भी देखे जाते हैं, और इसलिए आप जीवन के हर कदम पर कुछ सीखने की जिज्ञासा रखते हैं। आप केवल और केवल अपने ही मन की सुनते है और उसी के अनुसार निर्णय लेते हुए, अपने ऊपर किसी को भी या किसी अन्य के विचारों को हावी नहीं होने देते।

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी कमज़ोरी 

25 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि आप सक्रिय रूप से सोचने और अपने विचारों को अपने जीवन में अपनाने की बजाय, केवल और केवल अपना ज्यादातर समय सोचकर ही बेकार कर देते हैं। इससे आपको अक्सर कई प्रकार की परेशानी हो सकती हैं। इसके अलावा कई बार आपके कम बोलने की आदत भी, आपके प्रियजनों और करीबियों को किसी गलतफहमी में डाल देती है।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ कुछ कम अच्छी होती है, क्योंकि आप प्रेम, रोमांस या भावनाओं में ज्यादा विश्वास नहीं करते। हालांकि आपका कर्म संबंधों में आकांक्षा रखना, आपको प्रेमी के प्रति भावनात्मक रूप से और आध्यात्मिक रूप से जीवन में आगे बढ़ने के लिए मदद करता है। यूँ तो आप लोग किसी के साथ भी आसानी से प्रेम में नहीं पड़ते, लेकिन जब आप एक प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार करते है तो, आप उसे बेहतर बनाने के लिए हर प्रयास सुनिश्चित करते है। ये भी देखा गया हैं कि आपके प्रेमी को आपकी भावनाओं को समझने में मुश्किल आती है, क्योंकि आप आसानी से उनके सामने अपनी भावना व्यक्त नहीं करते हैं। हालांकि बावजूद इसके आप आमतौर पर अपने साथी की रक्षा के लिए तत्पर रहते है।

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रूप से ही चलता है। आप शादी के बंधन में कई प्रकार की उलझनों की वजह से असहज महसूस करते है, क्योंकि आपको लगता है कि आपका असली लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करना होता है। लेकिन बावजूद इसके जब भी आप शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं तो, आप अपने विवाहित जीवन और जीवनसाथी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होते हैं। इस दौरान आप अपने साथी को खुश रखने के लिए, अपनी महत्वाक्षांओं को भी भूल जाते हैं। आप लोग एक अच्छे माता-पिता के रूप में, अपनी संतान की सही देखभाल और उनका पालन-पोषण करते हैं। हालांकि आपका अंतर्मुखी स्वभाव कभी-कभी आपके पार्टनर को परेशान कर सकता है, लेकिन आपका जीवनसाथी आपको चुपचाप रहकर अपने परिवार के प्रति सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते देखना अधिक पसंद करता हैं।  

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आप अक्सर पैरों में दर्द और मांसपेशियों में मोच की समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। इसके अलावा आपको रीढ़ और आंतों से संबंधित समस्या का खतरा भी हमेशा बना रहता है। वहीं कुछ जातकों को खाने की चीज़ों से भी एलर्जी होने से, ख़ासा परेशान उठानी पड़ती है।     

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि केतु के प्रभाव के कारण आपका पुरातत्व, दंत चिकित्सा, मार्केटिंग, आदि के क्षेत्र को करियर विकल्प के रूप में चुनना अधिक फलदायी सिद्ध होता है। इसके अलावा आप एक कुशल चिकित्सक या अग्नि सेनानी भी बन सकते हैं। वहीं कुछ जातक कानून पेशेवर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सफलता अर्जित करते हैं।  

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • अपने शिक्षकों और गुरुओं का सम्मान करें। 
  • गुरुवार के दिन, भगवान नारायण की पूजा करें और अपने माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।  
  • हर रोज पक्षियों के लिए सात अन्न के दाने डालें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *