एक महीने में शुक्र के बैक-टू-बैक गोचर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य-देश पर भी पड़ेगा प्रभाव!

24 दिनों के अंतराल में शुक्र ग्रह दो बार गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष महत्व दिया जाता है क्योंकि यह गोचर प्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन, देश दुनिया, आदि को प्रभावित करते हैं। ऐसे में इन गोचरों का आम जनजीवन के साथ देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानने के लिए यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें।

इस ब्लॉग में हम बात कर रहे हैं 07 अगस्त से 31 अगस्त की अवधि में होने वाले शुक्र ग्रह के दो अहम गोचर की। वैसे यहाँ हम आपको बता दें कि, इसी अवधि में शुक्र तीन बार नक्षत्र परिवर्तन भी कर रहा है।  यानि कि 24 दिनों की इस अवधि में शुक्र का पाँच गोचर होने जा रहा है। आपके मन में सवाल तो अवश्य उठ रहा होगा कि आखिर 24 दिनों में शुक्र ग्रह पाँच बार गोचर कैसे कर सकता है? दरअसल इनमें से दो गोचर शुक्र के राशि परिवर्तन हैं और शुक्र के 3 नक्षत्र गोचर हैं। ऐसे में कुल मिलाकर यह पाँच गोचर आम जनजीवन को निश्चित तौर पर ही प्रभावित करेंगे। 

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

इनके दुष्प्रभाव से बचने के लिए क्या कुछ उपाय किए जा सकते हैं, इनका आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, साथ ही देश दुनिया में क्या बदलाव आने की संभावना है, इन बातों के जवाब आपको इस ब्लॉग में प्रदान किए जा रहे हैं।

कब-कब होंगे शुक्र के ये गोचर?

आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं शुक्र के यह पांचों गोचर कब कब होने वाले हैं। इनमें से दो राशि परिवर्तन है और तीन नक्षत्र परिवर्तन हैं:

बात करें राशि परिवर्तन गोचर की तो, 

पहला गोचर: शुक्र का कर्क राशि में गोचर (7 अगस्त, 2022): शुक्र 7 अगस्त, 2022 की सुबह 05:12 बजे राशि चक्र की चौथी राशि यानी कि कर्क राशि में गोचर करेगा।

दूसरा गोचर: शुक्र का सिंह राशि में गोचर: (31 अगस्त, 2022): शुक्र का सिंह राशि में गोचर 31 अगस्त, 2022 दिन बुधवार की शाम 04:09 बजे होगा जब शुक्र ग्रह जल तत्व की राशि कर्क से अग्नि तत्व की राशि सिंह में गोचर कर जाएगा। 

नक्षत्र गोचर की बात करें तो,

पहला गोचर: शुक्र का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 09 अगस्त, 2022 रात 10 बजकर 16 मिनट पर होगा। 

दूसरा गोचर: शुक्र का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 20 अगस्त, 2022 शाम 7 बजकर 02 मिनट पर होगा। 

तीसरा गोचर: शुक्र का मघा नक्षत्र में गोचर 31 अगस्त, 2022 दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर होगा। 

ज़रा इस पर गौर करें: यहाँ हम केवल शुक्र के राशि परिवर्तन गोचर की बात, उनका आम जनजीवन और देश पर प्रभाव की बात करेंगे। शुक्र के नक्षत्र गोचर का प्रभाव जानने के लिए ऐस्ट्रोसेज के साथ बने रहें।  

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र के दो गोचर का प्रभाव 

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह की बात करें तो ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को भौतिक सुख सुविधाएं देने वाला ग्रह माना गया है। इसके अलावा वैवाहिक सुख, भोग, विलास, शोहरत, कला, प्रतिभा, सौंदर्य, रोमांस, और फैशन डिजाइनिंग आदि का कारक भी सूर्य ग्रह को माना गया है। इसके अलावा जहां मीन शुक्र की उच्च राशि है वही कन्या इसकी नीच राशि होती है और शुक्र ग्रह को वृषभ और तुला राशि का शासक स्वामी भी कहा जाता है।

इन दो गोचरों में से शुक्र का एक गोचर सिंह राशि में होने जा रहा है और वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह के लिए सिंह राशि शत्रु के समान है। ऐसे में शुक्र ग्रह की यह स्थिति ज़्यादा अनुकूल नहीं मानी जा रही है लेकिन यहाँ यह बात भी जानने वाली है कि चूंकि शुक्र और सिंह राशि के बीच ढेरों समानताएं होती हैं इसलिए इस मामले में यह स्थिति फलदायी सिद्ध हो सकती है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

शुक्र गोचर का देश दुनिया पर प्रभाव 

बात करें शुक्र गोचर से देश और दुनिया में पड़ने वाले प्रभाव की तो, 

  • इस दौरान सोने, चांदी और अन्य धातुओं की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 
  • इसके अलावा शुक्र ग्रह के इस अहम परिवर्तन या यूं कहिए परिवर्तनों से देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और कई जगहों पर कम बारिश होने के आसार भी बन रहे हैं। 
  • धान, अनाज, कपड़े, भौतिक सुख सुविधाएं, और खाने पीने की चीजों की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
  • इसके अलावा राजनीति की बात करें तो यहां पर भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

शुक्र के दो गोचर का कर्क राशि और सिंह राशि पर प्रभाव  

चूंकि शुक्र ग्रह के ये दो गोचर कर्क राशि और सिंह राशि में होने वाले हैं ऐसे में इन राशियों पर इन गोचरों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। 

पहले बात करें शुक्र के कर्क राशि में गोचर के प्रभाव की तो, 

  • इस दौरान आपके खर्चों में इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। 
  • प्रेम संबंधों के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। 
  • जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह भी इस समय में दूर होगा। 
  • हालांकि इस राशि के छात्र जातक विशेष तौर पर जो रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें नए विचार और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 
  • इस राशि के विवाहित जातक अपने जीवन साथी के साथ मिलकर कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। 
  • आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। 

उपाय के तौर पर घर से निकलने से पहले मुंह में कुछ मीठा डालकर निकलें।

अब बात करें शुक्र के सिंह राशि में गोचर के प्रभाव की तो, 

  • सिंह राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में समस्याएं होने की आशंका बन रही है। ऐसे में आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। 
  • इस अवधि में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। ऐसे में पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें तो आपके लिए शुभ रहेगा। 
  • शिक्षा के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। 
  • प्रेम संबंध की बात करें तो इसके लिए भी समय अनुकूल दिख रहा है। 
  • आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी। 
  • इस राशि के विवाहित जातकों को इस गोचर के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। 
  • इसके साथ ही इस राशि के जो जातक कलाकार हैं या जो संचार के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

उपाय के तौर पर अपने जीवनसाथी को गिफ्ट्स, सुगंधित वस्तु आदि भेंट करें।

शुक्र ग्रह से इन राशियों को होगा अपार लाभ 

मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि

शुक्र ग्रह के राशि अनुसार उपाय

मेष राशि: शुक्र के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए आप हीरा धारण कर सकते हैं।

वृषभ राशि: अपनी सहूलियत के हिसाब से 11 या 21 तक शुक्रवार का व्रत रखें।

मिथुन राशि: शुक्रवार के दिन पीला कपड़ा, चावल, चीनी, गुड़, आदि का दान करें।

कर्क राशि: विशेष तौर पर शुक्रवार के दिन शाम के समय पूजा करें और शुक्र मंत्र का जप करें।

सिंह राशि: शुक्र ग्रह को मजबूत करने और शुक्र के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए हीरा, सोना और स्फटिक का दान करें।

कन्या राशि: महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा सम्मान करें और अपना घर हमेशा साफ सुथरा रखें।

तुला राशि: विशेष तौर पर शुक्रवार के दिन भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि: खटाई का सेवन ना करें।

धनु राशि: स्फटिक की माला धारण करें।

मकर राशि: पानी में इलायची डालकर उस से स्नान करें।

कुम्भ राशि: शुक्रवार के दिन चीटियों को आटा खिलाएं

मीन राशि:  नियमित रूप से भोजन करने से पहले अपनी थाली में से थोड़ा सा हिस्सा निकालकर उसे सफेद गाय को खिलाएं।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.