24 April 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारी अंक ज्योतिषाचार्य विन्नी अरोड़ा की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 24 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक (2+4=6) 6 है। यह अंक शुक्र देव जी के अधीन माना गया है। शुक्र देव जी के प्रभाव के चलते, इस अंक से जुड़े लोग कलात्मक प्रवृत्ति से पूर्ण होते हैं। आइए अब जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

अप्रैल महीने में जन्म लेने का भविष्यफल

आपका जन्म अप्रैल महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप जिद्दी किस्म के हो सकते हैं लेकिन आपको सारा दिन काम करना पसंद होगा और आप एक अच्छे दोस्त के गुण अपने अंदर समाहित रखते हैं। आपको प्रकृति बहुत पसंद होती है और आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना और प्रकृति की सुंदरता निहारना पसंद करते हैं। आप हंसमुख भी होते हैं और खूबसूरत भी। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पसंदीदा होते हैं। आप काफी रोमांटिक भी होते हैं जिससे आपके प्रियतम आप से खासे खुश होते हैं। आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप प्यार के मामले में वफादार होते हैं और आपकी प्रवृत्ति भी रोमांटिक होती है जिससे अपने प्रियतम के साथ अच्छी केमिस्ट्री बना कर चलते हैं। आपकी शारीरिक ऊर्जा गजब की होती है और आप बहुत मेहनत करने के बाद भी एकदम फ्रेश नजर आते हैं। मानसिक तौर पर भी आप काफी मजबूत दिखते हैं। 

आपकी रूचि अपनी कला और संस्कृति के प्रति अधिक होती है और आपके अंदर कलात्मक गुण भी होते हैं। आप कोई कलाकार भी हो सकते हैं और आप अपनी खूबियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। आपको हर बात जानना पसंद होता है और काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। खोजबीन आपका प्रमुख शगल होता है। आप दूसरों की निजी जिंदगी में झांकना भी पसंद करते हैं जिससे कई बार दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप जो एक बार ठान लेते हैं, उसे हर कीमत पर करके ही दम हासिल करते हैं और यदि आपने किसी बात को करने के लिए हामी भर दी है तो आप कमिटमेंट के रूप में उसे समय पर पूरा करते हैं क्योंकि बातों से पलटना आपको पसंद नहीं होता है। आप जीवन में जुनूनी हो सकते हैं और आपको प्रकृति में घुलना मिलना पसंद होता है।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राजयोग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – शुक्रवार, शनिवार, और सोमवार

शुभ अंक – 2, 4, 6 और 8 

शुभ रंग – गुलाबी, हल्का सफेद, हल्का पीला-सफ़ेद (क्रीम रंग)

आपका व्यक्तित्व 

24 अप्रैल को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार, आपका राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप दूसरों को कुछ जटिल लग सकते हैं, लेकिन आपको हमेशा अच्छी तरह तैयार होना पसंद आता है। आपकी महत्वाकांक्षाएं सामान्य से अधिक होती है और आपको कला की अच्छी समझ भी होती है। आपकी वाणी में मधुरता साफ़ झलकती है, जिससे आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर पाते हैं, खासतौर से विपरीत लिंगी जातकों को। आप प्रकृति प्रेमी होते है, जिस कारण आप जहाँ भी जाते हैं प्रकृति की सुंदरता में ही खो जाते हैं। आपको समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना पसंद आता है। यही कारण हैं कि आपको दूसरों के साथ दोस्ती करने में ज्यादा समय नहीं लगता, जिससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ता है। आपको पार्टी करना पसंद आता है। साथ ही ये भी देखा गया है कि आपको खरीदारी करना भी अधिक भाता है और आप वो हर चीज़  खरीदना चाहते हैं, जो आपको पसंद आती है।  

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपकी शक्ति 

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार पता चलता है कि, आपका रचनात्मक स्वभाव आपको हमेशा, नया कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। आप तव-वितर्क को ज्यादा महत्व नहीं देते और जिसकी भी सुंदरता आपको भाती है, वो आपकी पसंद बन जाता है। आप कड़ी मेहनत के बजाय, स्मार्ट कार्य करने में विश्वास करते हैं और यही आपका स्वभाव आपको दूसरों से अलग करता है। आप हमेशा हर कार्य में नई चीजों की खोज करते हुए, अद्भुत कलात्मक से युक्त होते है। चूँकि आपकी फैशन सेंस अच्छी होती और आप चीजों को डिजाइन और स्टाइल करने में काफी अच्छे हैं। इसलिए लोग सजने-संवारने के लिए, आपसे अक्सर सलाह-मशवरा लेते दिखाई देते हैं।  

आपकी कमज़ोरी 

24 अप्रैल को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल को समझें तो, ये देखा गया है कि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, आत्म केंद्रित होने के साथ-साथ कुछ स्वार्थी भी हो जाते हैं। साथ ही आपके ख़र्चे आय से अधिक होते हैं, जिस कारण आपका ये खर्चीला स्वभाव ही अक्सर आपकी आर्थिक तंगी में वृद्धि का कारण बनता है। आप अच्छा दिखने के लिए बहुत से प्रयोग करते भी देखें जाते हैं, जिसमें आपको कई बार बड़ी विफलता प्राप्त होती हैं और इस कारण आपका मन उदास हो जाता है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय!

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो, यह पता लगता है कि आपकी लव लाइफ अच्छी होती है। आप रोमांटिक होते है, जिन्हें अपने प्रेमी की देखभाल करना पसंद  आता है। ये देखा गया है कि जब भी आप अपनी पसंद के किसी व्यक्ति के प्यार में पड़ते हैं तो, उसपर आप अपना सारा प्रेम और रोमांस उड़ेलते हुए, पूरी तरह से उनसे प्यार में पड़ जाते हैं। आप अपने प्रेमी द्वारा उपहार और प्रेम मिलने पर आसानी से ख़ुश हो जाते हैं। इसके साथ ही कभी-कभी आप अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने के लिए, उनके साथ किसी डिनर डेट या बाहर घूमने जाना पसंद करते हैं। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि किसी के लिए भी आपको खुश करना या रिश्ते के लिए तैयार करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसके अलावा प्रेम संबंधों में अपनी रुचि को बरकरार रखना भी आपके प्रेमी के लिए एक बड़ी चुनौती होता है। आपका प्रेमी आपकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हुए, आपको आसानी से इस रिश्ते में बांधे रखने में सफल होता है। 

जन्मदिन के अनुसार भविष्य जानते हुए यदि आज जन्मे विवाहित लोगों की बात करें तो, इस अंक से संबंधित लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेम, सौहार्द और अपनेपन की भावना अधिक होती है। इसलिए आपके रिश्ते में रूमानियत और प्रेम की कोई कमी नहीं रहती है और आप अक्सर अपने जीवनसाथी के साथ एक बेहतर दांपत्य जीवन का आनंद लेते दिखाई देते हैं। हालांकि अपने रिश्ते में नयापन बनाए रखने के लिए, आप समय-समय पर जीवनसाथी को नए-नए तोहफे देना पसंद करते हैं। साथ ही आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ पल निकालते हुए, अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करते है, जहाँ आप अपनी भावनाओं को उनके समक्ष आसानी से व्यक्त करने में सक्षम होते हैं। आपका रुझान भोग-विलास और सुख-सुविधाओं की ओर भी अधिक होता है, जो आपके वैवाहिक जीवन में समृद्धि लाने में आपके लिए मददगार सिद्ध होता है। हालांकि आपका झुकाव एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर भी अधिक रहता है, जो आपके जीवनसाथी के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरता है। इसलिए अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए, आपके साथी को आप पर लगाम लगाना बेहद ज़रूरी होता है। 

 प्रेम संबंधों से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

आपका स्वास्थ्य 

आज का जन्मदिन राशिफल सेहत के दृष्टिकोण से ये इंगित करता है कि आपको हमेशा आंखों से संबंधित समस्याओं और कटने या किसी प्रकार की चोट लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, आपको हार्मोनल संबंधित विकार, यौन समस्या, मधुमेह, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्या होने का खतरा भी सबसे अधिक रहता है। 

आपका करियर   

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि शुक्र देव के प्रभाव के कारण, आप कलात्मक क्षेत्र जैसे: मीडिया, अभिनय, आदि में अपना अच्छा करियर बनाने में सफल रहते है। इसके अलावा आप एक अच्छे डांसर या चित्रकार भी हो सकते हैं। ये भी देखा गया हैं कि आप लोग अच्छे मनोवैज्ञानिक होने के साथ-साथ सौंदर्य से जुड़ी प्रतियोगिता में भी भाग लेते हुए सफलता अर्जित करते हैं।     

शिक्षा और करियर से जुड़ी परेशानियों के लिए इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट!

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय   

  • सभी महिलाओं का विशेष रूप से, अपनी मां और पत्नी का सम्मान करें।
  • शुक्रवार को देवी सरस्वती की पूजा करें और सरस्वती वंदना करें।
  • शुक्रवार के व्रत का पालन करें और किसी भी मंदिर में जाकर दूध और चीनी का दान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *