23 से 27 फरवरी शनि समेत कई बड़े ग्रहों का फेर बदल, जानें किसके लिए कितना शुभ-अशुभ !

ग्रहों-सितारों का फेर बदल हर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है। इसी कर्म में फरवरी 2022 का माह कई मायनों में विशेष है। क्योंकि एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों की मानें तो खासतौर से 23 से 27 फरवरी के बीच कुल चार बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे और इसके परिणामस्वरूप जहाँ कुछ जातकों के जीवन में अनुकूलता आएगी तो कुछ जातकों को ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण संघर्ष करना पड़ेगा।

ऐसे में आज हम आपको विस्तार पूर्वक इस लेख के माध्यम से ये बताएंगे कि आखिर 23 से 27 फरवरी के बीच किस ग्रह का परिवर्तन कौन सी राशि के लिए कितना शुभ रहेगा और कितना अशुभ-

विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और अपने जीवन की हर समस्या का पाएं समाधान! 

4 बड़े ग्रह करेंगे अपना स्थान परिवर्तन 

इसी कर्म में 23 फरवरी 2022, बुधवार के दिन सबसे पहले गुरु बृहस्पति अस्त हो रहे हैं। फिर उनके बाद 26 फरवरी, शनिवार के दिन लाल ग्रह मंगल का मकर राशि में गोचर होगा। जिसके बाद अगले ही दिन यानी 27 फरवरी, रविवार के दिन शुक्र ग्रह भी मकर राशि में ही अपना गोचर करते हुए विराजमान होंगे। इसके अलावा 27 फरवरी के ही दिन अपनी स्वराशि मकर में ही कर्मफल दाता शनि उदित भी हो रहे हैं। इसी के साथ 6 मार्च, रविवार तक मकर राशि में चतुर्ग्रही योग का सुंदर निर्माण होगा। जिसका प्रभाव हर राशि के जातक के जीवन में बदलाव लेकर आएगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

23 फरवरी को कुंभ राशि में गुरु बृहस्पति होंगे अस्त:-

23 फरवरी को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि के कारक गुरु बृहस्पति शनि की राशि कुंभ राशि में अस्त होंगे। ऐसे में ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु के अस्त का प्रभाव सबसे अधिक मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि वालों के जीवन में अनुकूलता तो लेकर आएगा। परंतु इसका अशुभ प्रभाव वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों के जीवन में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को जन्म देने के योग भी बनाएगा। ऐसे में इन जातकों को थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

26 फरवरी को मंगल करेंगे मकर राशि में गोचर:-

26 फरवरी 2022 की दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर मंगल देव भी धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मकर में विराजमान हो जाएंगे। ऐसे में मंगल के गोचर का प्रभाव जहाँ कई जातकों के कार्यक्षेत्र में अनुकूलता लाते हुए सबसे अधिक सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के व्यापार के क्षेत्र में उन्हें शुभ फल देने के योग बनाएगा। तो वहीं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ जातकों को अग्नि प्रमुख ग्रह मंगल के कारण अपने स्वभाव में क्रोध की अनुभूति होगी और इससे उन्हें विवाद व झगड़े की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। क्रोध और आक्रमकता के चलते इन जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्या भी हो सकती है। इसलिए उन्हें धैर्य और सावधानी पूर्वक रहने की सलाह दी जाती है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

27 फरवरी को शुक्र का मकर राशि में होगा गोचर:-

27 फरवरी को प्रातः 9 बजकर 53 मिनट पर भौतिक सुखों के देवता शुक्र भी अपने मित्र शनि की राशि मकर में गोचर करते हुए मंगल के साथ युति करेंगे। ऐसे में शुक्र का शुभ प्रभाव जहाँ समस्त राशियों में से मेष, कर्क और सिंह के जातकों के प्रेम जीवन में उत्तम परिणाम देने के योग बनाएगा। जबकि वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के इस गोचरकाल के दौरान थोड़ा सावधान रहते हुए अपने निजी जीवन के प्रति सतर्कता बरतने की हिदायत दी जाती है। 

27 फरवरी को मकर में उदित होंगे शनि:-

साथ ही 27 फरवरी को शनि देव अपनी स्वराशि मकर में उदित होंगे। ऐसे में शनि के उदय होने से सबसे अधिक सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के जीवन में शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे। वहीं मेष, वृषभ, कन्या, कर्क, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को इस दौरान थोड़ा सतर्क रहते हुए अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करना होगा। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आपको हमारा ये लेख कैसा लगा..? हमे कमेंट कर ज़रूर बताएं। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपको बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.