साप्ताहिक राशिफल 22-28 फरवरी: जानें राशिनुसार अपना भविष्यफल

फरवरी महीने का आखिरी सप्ताह किन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है और किन्हें इस सप्ताह रहना होगा अत्यधिक सावधान जानने के लिए पढ़िए अपना साप्ताहिक राशिफल। साथ ही जानिए क्या कहते हैं सभी 12 राशियों के सितारे। 

एस्ट्रोसेज के इस साप्ताहिक राशिफल में हम लेकर आए हैं आपके लिए फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह से जुड़ी सभी 12 राशियों की खास भविष्यवाणी। यह साप्ताहिक भविष्यवाणी वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। साथ ही बता दें इस राशिफल के माध्यम से आप बेहद ही आसानी से आने वाले 7 दिनों में आपके आर्थिक जीवन, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, करियर, नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य इत्यादि महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

इतना ही नहीं इस राशिफल के माध्यम से यह भी जानें की आने वाले सप्ताह में क्या आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या आने वाली है और अगर हां तो इस साप्ताहिक राशिफल में हम आपको उसका समाधान भी प्रदान करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो आने वाले 7 दिनों का संपूर्ण लेखा-जोखा आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बेहद ही आसानी से मिल जाता है। तो फिर देर किस बात की आइए पढ़ते हैं 22 फरवरी से 28 फरवरी का साप्ताहिक राशिफल और जानते हैं इस फलादेश में सभी 12 राशियों के लिए क्या खास है। 

इस सप्ताह का हिंदू पंचांग एवं ज्योतिषीय तथ्य 

सबसे पहले बात करते हैं हिंदू पंचांग के अनुसार इस सप्ताह से जुड़े ज्योतिष के तथ्यों के बारे में तो, इस सप्ताह की शुरुआत हो रही है शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी कि 22 फरवरी 2021 से और इस सप्ताह का अंत होगा कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से यानी 28 फरवरी 2021 रविवार को। अब बात करते हैं इस सप्ताह आने वाले व्रत त्योहारों के बारे में तो, 

  • 24 फरवरी बुधवार के दिन भीम द्वादशी और प्रदोष व्रत किया जाएगा। 
  • 25 फरवरी गुरुवार को हज़रत अली का जन्मदिन मनाया जाएगा। 
  • इसके बाद 26 फरवरी शुक्रवार के दिन अन्वाधान का पर्व मनाया जाएगा। 
  • 27 फरवरी शनिवार के दिन माघ पूर्णिमा व्रत, इष्टि, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती, मासी मागम, अट्टुकल पोंगल का पर्व मनाया जाएगा। 
  • और सप्ताह के अंत में यानी 28 फरवरी 2021 रविवार को फाल्गुन प्रारंभ हो रहा है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

इस सप्ताह होने वाले गोचर 

अब बात करें इस सप्ताह होने वाले गोचर की तो, इस सप्ताह 22 तारीख को मंगल का वृषभ राशि में गोचर हो रहा है। 

इस गोचर के दौरान  मंगल ग्रह 22 फरवरी 2021, सोमवार की सुबह 5 बज-कर 02 मिनट पर, मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। (इस गोचर के बारे में विस्तृत जानकारी और इसका अपनी राशि पर प्रभाव जानने के लिए यहाँ क्लिक करें)

ऐसे में सभी राशियां चंद्र देव और मंगल के प्रभाव में रहेंगी और इन्हीं का सभी 12 राशियों के जीवन में कुछ प्रतिकूल और अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकता है। 

इस सप्ताह लगने वाला ग्रहण 

वहीं ग्रहण की बात करें तो इस सप्ताह कोई ग्रहण भी नहीं लग रहा है। 

जन्मदिन विशेष 

साप्ताहिक राशिफल के जन्मदिन विशेष इस सेक्शन में हम आपको बॉलीवुड के नामी-गिरामी चेहरों के बारे में बताते हैं जिनका जन्मदिन इस सप्ताह में आता है। तो आइए जानते हैं 22 फरवरी से 28 फरवरी के बीच में किन सितारों का जन्मदिन होता है। सप्ताह की शुरुआत में 22 फरवरी को सूरज बड़जात्या और गुरमीत चौधरी का जन्मदिन होता है। 23 फरवरी को पूरब कोहली और भाग्य श्री का जन्मदिन होता है। 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली और पूजा भट्ट का जन्मदिन होता है। 25 फरवरी को शाहिद कपूर और डैनी डेंजोंगपा का जन्मदिन होता है। 26 फरवरी को वीना मलिक का जन्मदिन होता है। 27 फरवरी को प्रकाश झा का जन्मदिन होता है और सप्ताह के अंत में यानी 28 फरवरी को जय माला और हेजल कीच का जन्मदिन होता है।

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों और हर उस इंसान को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं देता है जिनका जन्मदिन इस सप्ताह में पड़ रहा है।

एक क्लिक में पढ़ें अपने फेवरेट कलाकार का राशिफल: सेलिब्रिटी राशिफल

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

अब जानते हैं इस सप्ताह की जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित भविष्यवाणी।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है – जानें अपनी चंद्र राशि

मेष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे जिसके कारण आपको भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वे हर काम में आपकी मदद करने के लिए तत्पर दिखाई देंगे जिससे आप और उनके संबंध खूबसूरत बनेंगे। आपके….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। साथ में कहीं घूमने फिरने या बाहर खाना खाने का पूरा मौका मिलेगा। इस तरीके से आप अपनी लव लाइफ को अच्छे से जियेंगे। आपका….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह चंद्रमा का वृषभ राशि के जातकों के द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम भाव में होगा। चंद्र के इस गोचर की वजह से आपके ये भाव सक्रिय रहेंगे और इन्हीं के अनुसार आपको फल मिलने के योग बनेंगे।मंगल का गोचर आपकी….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

यह सप्ताह प्रेम संबंधी मामलों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके प्यार की नया हिचकोलों से बाहर निकलेगी और सही दिशा में आगे बढ़ेगी जिससे आप एक दूसरे के प्रति समर्पण महसूस करेंगे। रिश्ते में गंभीर होंगे और एक….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपकी ही राशि में अर्थात आप के प्रथम भाव में विराजमान होंगे जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं में कमी आएगी। मानसिक रूप से आप….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आप और आपके प्रियतम के मध्य आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। एक दूसरे के लिए रोमांस भी होगा और कलात्मक रूप से भी आप एक दूसरे को खुश रखने के प्रयास करेंगे और….(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपके द्वादश भाव में स्थित होंगे जिसके कारण आप अपनी सुख-सुविधाओं में पूर्ण रूप से लिप्त रहेंगे। इसी कारणवश आपके खर्चों में भी अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज होगी। कोर्ट कचहरी के…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए सप्ताह थोड़ा कमजोर हो सकता है। पंचम भाव में केतु की उपस्थिति और उस पर मंगल की दृष्टि प्रेम जीवन में अलगाव का कारण बन सकती है इसलिए इस दौरान कोई भी ऐसा….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए चंद्र देव सप्ताह की शुरुआत में एकादश भाव में होंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपके अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इससे आपको अपने काम में लाभ मिलेगा। आपकी बातें अच्छी होने से प्रोमोशन….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। आप और आपके प्रियतम के बीच किसी बात पर लेकर झगड़े की स्थिति……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

यदि कन्या राशि के लोगों की बात की जाए तो सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपके दशम भाव में होंगे जिसके फलस्वरूप आपको अपने कार्यस्थल पर मेहनत करने का उचित फल मिलेगा। आपने जो मेहनत की है….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के दृष्टिकोण से देखें तो यह सप्ताह मध्यम रहेगा। आप और आपके प्रियतम के बीच विवाह को लेकर काफी बातचीत होगी लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाएगी। अभी आपके प्रियतम कुछ और….(विस्तार से पढ़ें)

क्या आपकी कुंडली में बन रहे हैं राजयोग?

तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र देव सप्ताह की शुरुआत में आपके नवम भाव में होंगे जो कि आपका भाग्य स्थान है। इस कारणवश किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। आप धार्मिक क्रियाकलापों में…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

तुला राशि के लोगों के प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अपने प्रियतम की….. (विस्तार से पढ़ें)

मेष से मीन का साप्ताहिक राशिफल: अभी देखें वीडियो

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यदि वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह के राशिफल की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत से चंद्र देव आपके अष्टम भाव को प्रभावित करेंगे जिससे गुप्त रूप से सुख सुविधाओं पर खर्च…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप अपने प्यार की नैया को आगे बढ़ाएंगे और इसके लिए अपनी तरफ से…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

यदि धनु राशि के जातकों की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपके सप्तम भाव में होंगे जिससे आपको व्यापार में प्रबल उन्नति मिलेगी और…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह यदि प्रेम संबंधी मामलों पर नजर दौड़ाई जाए तो मंगल की उपस्थिति पंचम भाव में आप और आपके पर्यटन के बीच संबंधों में टकराव बढ़ा सकती है। आपके प्रियतम किसी बात को लेकर…..(विस्तार से पढ़ें)

मकर साप्ताहिक राशिफल

आपके लिए चंद्रमा का गोचर सप्ताह की शुरुआत में छठे भाव में होने से विरोधियों से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी और आप खुद ….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

मकर राशि में जन्म लेने वाले लोगों के प्रेम संबंधी मामलों के लिए सप्ताह अनुकूलता लिए हुए रहेगा। आपका प्रियतम आपसे अपने….(विस्तार से पढ़ें)

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव पंचम भाव में होंगे जिससे आप की कलात्मक अभिरुचि में वृद्धि होगी। संतान के लिए…. (विस्तार से पढ़ें)

कुम्भ प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके प्रियतम को किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है जिससे आप दोनों को मिलने में असुविधा होगी और इससे आप थोड़े बेचैन….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि के लोगों की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत में चंद्र देव आपके चतुर्थ भाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे जिससे परिवार में ख़ुशियाँ आएँगी और घरेलू कामों पर खर्च होगा। प्रॉपर्टी खरीदने…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपका प्रियतम आपसे कोई भी बात छुपाएगा नहीं बल्कि आप पर…. (विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.